
तगर एक औषधीय पौधा है, जिसकी जड़ों को आयुर्वेद में कई समस्याओं के लिए बहुत फायदेमंद माना गया है। जानें तगर चूर्ण खाने के फायदे और सावधानियां।
तगर (Tagar) क्या है? इसके बारे में आपने शायद ही कभी सुना होगा लेकिन तगर को आयुर्वेद (Ayurveda) में औषधीय गुणों से भरपूर बताया गया है। तगर की लकड़ी में बहुत ज्यादा सुगंध (fragrance) होती है। इसलिए इसे सुगंधबाला (Sugandhbala) के नाम से भी जाना जाता है। यह एक जड़ी-बूटी (Herb) है, जिसमें कई सारे गुण पाए जाते हैं। इसका इस्तेमाल देश-विदेश में औषधि के रूप में किया जाता है। तगर चूर्ण का इस्तेमाल आयुर्वेदाचार्य लोगों की बीमारियों को ठीक करने के लिए करते हैं। इसकी जड़ों से बने चूर्ण का सेवन कई समस्याओं में लाभकारी होता है। इसकी लकड़ी से तेल भी निकाला जाता है, इसे भी काफी फायदेमंद माना जाता है। तगर चूर्ण के फायदे और लेने के तरीके के बारे में बता रहे हैं पंचकर्म आयुर्वेदिक हॉस्पिटल, प्रशांत विहार, दिल्ली के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आरपी पराशर- (Tagar Powder Benefits and Uses)
तगर चूर्ण क्या है? (What is Tagar Powder)
तगर एक गांठदार टेढ़ी-मेढ़ी जड़ है, इसे सूखाकर इसका पावडर बनाया जाता है जिसे बाजार में सुगंधबाला के नाम से जाना जाता है। बाजार में इसकी जड़ भी आसानी से मिल जाती है। तगर का इस्तेमाल आयुर्वेदिक औषधि के रूप में किया जाता है।
तगर चूर्ण को लेने के फायदे (Benefits of Tagar Powder According to Ayurveda)
तगर चूर्ण का इस्तेमाल औषधि के रूप में किया जाता है। आयुर्वेदाचार्य भी इसको कई तरह की समस्याओं में लेने की सलाह देते हैं। तगर चूर्ण खाने के फायदे ये हैं-
1. आंखों की रोशनी बढ़ाए तगर चूर्ण (Tagar Powder Increase Eyesight)
नियमित रूप से तगर के सेवन से आंखों की रोशनी तेज होती है। आजकल बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक को चश्मा लगाते हुए देखा जा सकता है, लेकिन ऐसे में तगर चूर्ण का सेवन फायदेमंद हो सकता है। बच्चे, वयस्क और बुजुर्ग सभी इसे आसानी से ले सकते हैं। इसके सेवन से आंखों की रोशनी बढ़ेगी, आपकी आंखें कभी खराब नहीं होंगी।
2. नींद न आने की समस्या में फायदेमंद (Tagar Powder Beneficial in the Problem of Sleeplessness)
तगर अपने निद्राशामक गुण के लिए काफी प्रसिद्ध है। इसका इस्तेमाल अनिद्रा के लिए किया जा सकता है। नींद न आने की समस्या में इसका सेवन करना काफी फायदेमंद होता है। बीच में नींद टूट जाना, अच्छी नींद न आने पर भी इसका सेवन किया जा सकता है। नींद की कमी से थकान, सिरदर्द, चक्कर आना, सिर और शरीर में भारीपन में भी आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: आयुर्वेद के अनुसार सही खानपान से पा सकते हैं निरोगी शरीर, डॉक्टर से जानें आयुर्वेदिक डाइट के चार जरूरी नियम
3. तनाव-चिंता करे कम (Take Tagar Powder in Tension and Anxiety)
आयुर्वेद विशेषज्ञ और मनोचिकित्सक डॉ. आरपी पराशर बताते हैं, नींद पूरी न होने की वजह से कई तरह के मानसिक विकार (Mental Disorders) भी होने लगते हैं। जैसे तनाव (Tension), अकेलापन (Loneliness), उदासी (Sadness), चिंता (Anxiety) और अशांत मन (Restless Mind) में भी आप इसका सेवन कर सकते हैं।
4. मूत्र विकारों को करे दूर (Tagar Powder Cures Urinary Problems)
आयुर्वेदिक विशेषज्ञ डॉ. आरपी पराशर बताते हैं कि तगर पावडर लेने से मूत्र विकार दूर होते हैं। अगर आपको बहुत ज्यादा पेशाब आता है, तो भी आप इसका सेवन कर सकते हैं। इससे आपकी समस्या दूर हो सकती है।
5. अपच होगा ठीक (Consume Tagar Powder in Indigestion)
तगर चूर्ण का इस्तेमाल अपच की समस्या में भी किया जा सकता है। इसमें भरपूर फाइबर पाया जाता है और फाइबर डायजेस्टिव सिस्टम (Digestive System) में सुधार करता है, जिससे अपचन की समस्या में राहत मिलती है।
6. डायबिटीज में भी फायदेमंद (Tagar Powder Benefits in Fighting With Diabetes)
मधुमेह यानी डायबिटीज के मरीज भी तगर चूर्ण का सेवन कर सकते हैं। डायबिटीज पेशेंट के लिए यह एक लाभकारी औषधि है। अगर आपको डायबिटीज हैं, तो आयुर्वेदाचार्य की सलाह पर इसे ले सकते हैं।
7. एंटीबायोटिक का काम करता है (Tagar Powder Works as an Antibiotic)
तगर चूर्ण ज्वरघर यानी एंटीबायोटिक का काम भी करता है। इसका सेवन बुखार होने पर, किसी चोट के घाव को भरने के लिए भी किया जा सकता है। आयुर्वेदिक में इसका इस्तेमाल एंटीबायोटिक दवाओं के रूप में किया जाता है।
8. दर्द निवारक (pain reliever)
तगर चूर्ण दर्दनिवारक है, आप इसका सेवन दर्द होने पर भी कर सकते हैं। अगर आप नियमित रूप से इसका सेवन करेंगे, तो आपको कभी दर्द की समस्या से नहीं जूझना पड़ेगा। यह एक अच्छे पेन रिलीवर (pain reliever) की तरह काम करता है।
तगर चूर्ण के अन्य फायदे
- - दिल के रोगियों के लिए तगर चूर्ण का सेवन करना काफी लाभकारी है।
- - फैटी लीवर में भी इसका सेवन किया जा सकता है। इसके सेवन से लीवर फंक्शन को बेहतर तरीके से कार्य करता है।
- - खांसी-जुखाम होने पर भी इसे लिया जा सकता है। यह चूर्ण कफनाशक है।
- - सांस के रोगों में भी इसका फायदा होता है
- - यह टॉनिक के रूप में भी काम करता है।
- - स्किन इश्यूज में भी इसका सेवन करना फायदेमंद है।
तगर में मौजूद मिनिरल्स (Minerals in Tagar Powder)
- - कॉपर
- - जिंक
- - मैग्नीशियम
- - फॉस्फोरस
- - कैल्शियम
- - आयरन
कितनी मात्रा में लें तगर चूर्ण (How Much To Consume Tagar Powder)
अगर आप तगर का इस्तेमाल सही तरीके से करते हैं, तो आपको इसका पूरा फायदा मिल सकता है। अगर आप किसी समस्या से परेशान हैं, तो आयुर्वेदाचार्य की सलाह पर ही इसका सेवन करें।
- तगर चूर्ण बच्चों के लिए (Tagar Powder for Children) - 1-2 ग्राम दूध के साथ
- तगर चूर्ण वयस्कों के लिए (Tagar Powder for Adults) - 4 ग्राम दूध के साथ
तगर चूर्ण एक सुरक्षित दवा है। आप भी तगर को अपनी डाइट में शामिल करके इसका फायदा ले सकते हैं। लेकिन अगर आपको कोई गंभीर बीमारी या एलर्जी हैं, तो डॉक्टर की सलाह पर ही इसे लें।
Read More Articles on Ayurveda in Hindi
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।