
आयुर्वेद के अनुसार कुछ खास चीजों को आपस में मिलाकर खाएं, तो उनके गुण बढ़ जाते हैं और अवगुण कम हो जाते हैं। जानें ऐसी 18 चीजें।
आयुर्वेद न सिर्फ पूरे देश में बल्कि पूरे विश्व में अपने गुणों के कारण जाना जाता है। परम्परागत तौर पर देखा जाए तो आयुर्वेद का इस्तेमाल कई पीढ़ियों से होता चला आ रहा है। विशेषज्ञ की मानें तो अगर आप आयुर्वेद में बताई गई चीजों का सेवन सही तरीके से कर रहे हैं तो आपको कोई और दवा लेने की जरूरत ही नहीं पड़ेगी। अच्छी हेल्थ के लिए हेल्दी खाने की जरूरत होती है। जिससे हमारी इम्यूनिटी भी स्ट्रांग रहे। इम्यूनिटी की बात करें तो आयुर्वेद से बेहतर विकल्प कोई और हो ही नहीं सकता। मगर आयुर्वेद से जुड़े आहारों को, समान्य आहार से थोड़ा सा अलग माना जाता है। इसमें सिर्फ पेय और जड़ी बूटियां ही शामिल नहीं होतीं, बल्कि नेचुरल उत्पाद भी शामिल हैं। शुद्धि आयुर्वेद के संस्थापक और आहार विशेषज्ञ, आचार्य मनीष का कहना है कि आयुर्वेद में ऐसी बहुत सी चीजे हैं, जिसको आपस में मिलाकर खाया जाए (कॉम्बिनेशन बनाकर) तो ज्यादा फायदा मिलता है। यहां तक आप अगर इस कॉम्बिनेशन के बारे में जान जायें, तो आपकी बहुत सारी शारीरिक और सेहत से जुड़ी समस्याएं ऐसे ही दूर हो जाएंगी। तो फिर जानिए कि कौन से कॉम्बिनेशन फूड आपको आयुर्वेदिक चीजों के साथ डबल फायदा दिलाएंगे।
1. बीन्स और दाल (Protein Rich Beans and Pulses)
बीन्स व दालें प्रोटीन का एक बहुत अच्छा स्रोत है। आयुर्वेद के अनुसार यदि बीन्स और दालों (beans and lentils) का कॉन्बिनेशन खाया जाए तो शाकाहारियों के लिए बहुत फायदेमंद है। अच्छी हेल्थ के लिए बीन्स के साथ मदि एक कटोरी दाल ली जाए तो आपको स्वाद के साथ अच्छा स्वास्थ्य भी मिलेगा।
2. ज्यादातर पके भोजन के साथ घी (Cook food with Ghee)
घी को अच्छी सेहत का खजाना कहें तो गलत नहीं होगा। आयुर्वेद में भी घी से जुड़े कई फायदों (benefits of ghee) का जिक्र है। आप घी से बनी सब्जियां, बीन्स, नट्स, मांस-मछली या अंडे खा सकते हैं।
3. चीज़ और दही (Curd With Cheese)
ये दोनों ही उत्पाद दूध से बने होते हैं। आयुर्वेद के नजरिये से देखा जाए तो ताजा दही (Yoghurt), चीज, पनीर आप सब्जियों के साथ खा सकते हैं। इसके अलावा आप इसे बिना किसी कॉम्बिनेशन (combination food) के भी खाया जा सकता हैं।
इसे भी पढ़ेंः अदरक, शहद की चटनी बारिश के मौसम में इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए है बेस्ट ! जानें किन फूड का सेवन शरीर के लिए खराब
4. दूध के साथ खजूर या बादाम (Full Cream Milk with Date)
आयुर्वेद में दूध का नाम सबसे उपर आता है। पौष्टिक गुणों से भरपूर दूध कई बीमारियों का दुश्मन होता है। बात इसके सही कॉम्बिनेशन की करे तो खजूर और बादाम (dates and almonds) के साथ खा सकते हैं। दलिया, खीर, हल्दी वाला दूध भी फायदा करेगा।
5. अंडे के साथ ब्रोकली (Egg With Broccoli)
सर्दी हो या गर्मी अंडा खाना किसे पसंद नहीं होता। अंडे में कई पौष्टिक तत्व होते हैं। अंडे का पीला भाग खाने से पित्त या कफ (cold and cough) हो सकता है। लेकिन इसमें प्रोटीन भी होता है। आप उबले अंडे के साथ ब्रोकली को खाएंगे तो ये आपकी हेल्थ के लिए बेहतर होगा।
6. फल और सलाद (Sweet Sour Fruits Combination with Salad)
सेहतमंद रहने के लिए फल खाने की सलाह डॉक्टर भी देते हैं। बात जब आयुर्वेद की हो तो फल के अनगिनत फायदे बताए गये हैं। आप खट्टे मीठे फलों (Vitamin C rich fruits) को कॉम्बिनेशन के साथ सलाद की तरह खा सकते हैं।
7. अनाज के साथ दाल-सब्जी (Grains With Multiple Options)
अनाज में भी अनगिनत वैरायटी होती है। कभी कभी इससे डाइजेशन गड़बड़ा जाता है। आयुर्वेदिक दृष्टिकोण से घी में पका अनाज (grains) फायदेमंद हो सकता है। आप अपने अनाज को बीन्स और दाल, सब्जियां, अन्य अनाज, अंडे, मांस, मछली, नट्स, बीज, दूध और पनीर के साथ पका सकते हैं।
8. सब्जियों के साथ बेस्ट कॉम्बिनेशन (Best Combination with Veggies)
इसी तरह सब्जियों को भी कई डिश में इस्तेमाल किया जा सकता है। इसे आप पनीर या दही के साथ खाएं। इस कॉम्बिनेशन के साथ काली मिर्च, ऑबर्जिन, आलू या टमाटर ना मिलाएं। इसके अलावा अनाज, सेम, अन्य सब्जियां, मांस, मछली, नट, बीज या अंडे के साथ लें।
9. बचे खाने को घी, कालीमिर्च के साथ (Black Pepper With Leftover)
अगर आपको बचे हुए खाने की ज़रूरत है, तो आप उसे अदरक, घी, काली मिर्च के साथ ले सकते हैं।
इसे भी पढ़ेंः दिमाग तेज करने, याददाश्त बढ़ाने और लर्निंग स्किल्स सुधारने के लिए ब्राह्मी से बेहतर कुछ नहीं, जानें प्रयोग
10. केला और दूध (Banana With Milk)
आयुर्वेद में केले से कई रोगों से निजात पाया जा सकता है। हेल्थ को अच्छा बनाने के साथ केले (benefits of banana) के कई गुण हैं। केले के साथ दूध का कॉम्बिनेशन परफेक्ट माना जाता है। जो नुकसान नहीं पहुंचाता।
11. नींबू किसी भी डिश के साथ (Lemon With All type of Food)
विटामिन सी से भरा नींबू हमारे शरीर के लिए बेहद जरूरी है। इसे किसी भी खाने की चीज़ में गर्म पानी में मिलाकर खा सकते हैं। व्यंजनों में आजकल नींबू की गार्निशिंग (Garnishing Purpose) की जाती है।
12. गर्म पेय (Hot Drink)
आयुर्वेद में गर्म पेय को वरीयता दी जाती है। जो हमारे गले से लेकर पेट तक को फायदा पहुंचाते हैं। आप पेट को आराम देने के लिए किसी भी सब्जी, फल या जड़ी बूटी के साथ गर्म पेय पी सकते हैं।
13. शहद अदरक (Honey with Ginger)
शहद का इस्तेमाल आयुर्वेद में कई पीढ़ियों से किया जा रहा है। शहद को गर्म पानी के साथ या अदरक के साथ गर्म करके खाने से अच्छे स्वास्थ्य परिणाम मिलते हैं।
14. ड्राई फ्रूट्स और दूध (All type Dry Fruits With Milk)
बादाम, किशमिश, काजू, चिरौंजी जैसे कई ड्राई फ्रूट्स (eating dry fruits for good health) अच्छी सेहत की ओर इशारा करते हैं। दूध के साथ इनको खाया जाए तो इसे परफेक्ट कॉम्बिनेशन कहेंगे।
15. मक्खन का कॉम्बिनेशन (Butter)
मक्खन सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला प्रोडक्ट है। (Butter for health) किसी भी डिश का टेस्ट मक्खन बखूबी बढ़ाता है। मक्खन का इस्तेमाल आप नट, मांस, सब्जी, फल के साथ कर सकते हैं।
16. हल्दी और दूध (Turmeric and Milk)
आयुर्वेद में हल्दी का कई रोंगों से लड़ने में इलाज किया जाता है। हल्दी खाना पकाते समय, गर्म पानी और दूध के साथ पिया जाए तो बेहतर होता है।
17. खरबूजा (Melon)
खरबूजा जितना मीठा और ताजगी से भरा होता है, उतना ही फायदेमंद भी होता है। आप इसे किसी अन्य फल के साथ या अकेले भी खा सकते हैं।
18. कच्चे फूड्स
ये पचाने में काफी मुश्किल होते हैं। इसे अन्य सब्जियों के साथ (Raw Vegetables) चिकन और अंडे के साथ खाया जा सकता है। आयुर्वेद में कई ऐसी चीज़े हैं जो पचाने (for good digestion) में आसान होती हैं। अगर आप दवाओं और बीमारियों से खुद को दूर रखना चाहते हैं तो, हमारे बताये हुए कॉम्बिनेशन के साथ अपना पसंददीदा आहार ले सकते हैं। जो आपकी इम्युनिटी भी बढ़ाएगा और नुकसान भी नहीं करेगा।
ध्यान दें-: आचार्य मनीष के अनुसार यदि आप खाने के फौरन बाद चाय पीते हैं तो यह हानिकारक है इससे आपका पाचन प्रभावित होगा। साथ ही यदि आप दूध के साथ कोई तली हुई चीज या नमकीन खाते हैं, या आप केले के साथ संतरा खाते हैं तब भी आप का पाचन प्रभावित होगा। किसी भी जंक फूड के साथ कोल्ड ड्रिंक पीना भी नुकसानदायक है। हालांकि दोनों ही एसिडिक हैं लेकिन एक ठंडा है और एक गर्म।
आयुर्वेद के मुताबिक, रात में इन 5 फूड का सेवन न करें
- अचार
- केला
- खट्टे फल
- चावल
- मीठा
Read More Articles on Ayurveda in Hindi
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।