अगर आप गांव में होते तो इस लेख को पढ़ने से पहले ही आप कमरख (Star fruit in hindi) को खा चुके होते। गांवों की आबादी प्रकृति के ज्यादा नजदीक है। इसलिए उन्हें आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों का सही उपयोग भी मालूम है। लेकिन शहरों की आबादी पित्जा-बर्गर से आगे बढ़ने की कोशिश कर रही है। शहरों में कमरख फल बाजार में, सड़क पर, ढेली पर दिख जाता है। स्कूल जाते बच्चे हों या कॉलेज जाते विद्यार्थी...उन सभी की पहली पसंद होते हैं कमरख (star fruit)। कमरख का नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है। दांत खट्टे होने लगते हैं। कमरख को आयुर्वेद में औषधी की तरह इस्तेमाल किया गया है।
कमरख गर्मियों में घमोरियां व त्वचा पर पड़ने वाले लाल चकत्ते जैसी परेशानियों को दूर करता है। तो वहीं, इसका शरबत लोहे जैसी धातुओं से जंग छुटाने के काम आता है। कमरख के औषधीय गुण (Benefits of kamarakh) क्या हैं, इसे खाने से कौन से फायदे होते हैं और इसके नुकसान क्या हैं। इसके बारे में नव्याखुशी क्लीनिक की आयुर्वेदाचार्य मीना कश्यप ने जानकारी दी।
कमरख की पहचान
कमरख की खटास का पानी मुंह में आप तभी आप ला सकते हैं जब आपने यह फल पहले खाया हो। अगर नहीं खाया है तो आज हम इस लेख में आपको इसके बारे में संपूर्ण जानकारी देंगे। जिसे पढ़कर इसका सेवन आप जरूर करने लग जाएंगे। डॉ मीना ने बताया कि कमरख का पेड़ गर्म प्रांतों में पाया जाता है। इसकी लंबाई 15-30 फीट होती है। इसके पत्ते कासमर्द के पत्तों के समान होते हैं।
कमरख (Star fruit in hindi) औक्जैलिडेसी (Oxalidaceae) कुल का पौधा है। कमरख के फूल आकार में छोटे और सफेद रंग के होते हैं। इसके फल 3-4 इंच लंबे होते हैं। यह विशेष आकार का फल होता है। इसके पांच कोने होते है। सुगंधित फल है। शुरुआत में हरा और पकने पर पीला हो जाता है। कमरख खट्टा और मीठा दोनों प्रकार का होता है। मीठा कमरख बंगाल की तरफ पाया जाता है। कमरख का साग, चटनी, अचार, शरबत बनाया जाता है। इसे सीधे कच्चा भी खाया जा सकता है।
इसे भी पढ़ें : हाई ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल कर सकता है कमरख (Star Fruit) जानें कब और कैसे खाएं
टॉप स्टोरीज़
कमरख के पोषक तत्त्व
- प्रोटीन
- कार्बोहाइड्रेट
- विटामिन ए
- आयरन
- सोडियम
- कैलोरी
- फाइबर
- शुगर
कमरख के फायदे (benefits of kamrakh (star fruit) in hindi)
बालों में मददगार कमरख
कमरख (Star fruit) बालों की सेहत के लिए बहुत अच्छा होता है। कमरख में जिंक और विटामिन बी पाया जाता है। ये दोनों ही गुण बालों के विकास के लिए अच्छे होते है। तो वहीं कमरख खाने से बालों की रूसी की समस्या छूमंतर हो जाती है। विटामिन बी ग्रुप के खाद्य पदार्थ बालों के लिए अच्छे होते हैं। बदलते लाइफस्टाइल की वजह से बालों में कई समस्याएं हो रही हैं। इन सभी समस्याओं से निजात दिलाता है कमरख।
कब्ज को रखे दूर
गर्मी के मौसम में कब्ज की शिकायत बढ़ जाती है। खाना ठीक से पचता नहीं है। तो वहीं इस मौसम में पेट संबंधी कई विकार हो जाते हैं। कमरख इन सभी विकारों को दूर करता है। कमरख में फाइबर भरपूर मात्रा में होता है। यह फाइबर खाने के पचाने में मदद करता है। साथ ही पेट की अन्य समस्याओं को खत्म करता है।
बवासीर में मददगार
गर्मियों में लोगों को बवासीर की दिक्कत होने लगती है। तो वहीं, उल्टी, दस्त जैसी दिक्कतें भी होने लगती हैं। यह सभी समस्याएं कमरख के प्रयोग से कम होती हैं। कमरख किसी भी रूप में खाया जा सकता है। आप चाहें तो कमरख के फल को काटकर उसमें थोड़ा नमक, मिर्च मिलाकर खा सकते हैं। या फिर सुबह शाम नाश्ते के साथ या लंच में सलाद की तरह खा सकते हैं। पर ध्यान रहे कि दिन में 100 से 200 ग्राम से ज्यादा न खाएं।
इसे भी पढ़ें : गर्मी में त्वचा और पेट के रोगों से निजात दिलाए बबूल की गोंद, आयुर्वेदाचार्य से जानें इस गोंद के फायदे नुकसान
सांस संबंधी रोगों को करे दूर
स्टार फल में एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं। यह एंटीऑक्सीडेंट्स सांस संबंधी परेशानियां जैसे अस्थमा वगैरह में मदद करते हैं। जिन लोगों को सांस संबंधी रोग हैं उन्हें दिन में एक कमरख खा लेना चाहिए।
कमजोरी करे दूर
कमरख (Star fruit) में इतने पोषक तत्त्व हैं कि यह बुखार जैसी परेशानियों को भी दूर रखता है। तो वहीं, शरीर में आने वाली कमजोरी को भी ठीक करता है। कमजोरी किसी भी वजह से आ सकती है। लेकिन कमरख का फल खाने से यह छूमंतर हो जाती है। इसका स्वाद खट्टा और मीठा दोनों होता है। कच्चा होने पर यह खट्टा और पकने पर मीठा होता है। खट्टे कमरख की खटास आपके भीतर ऊर्जा भरती है जिससे कमजोरी दूर हो जाती है।
त्वचा के लिए फायदेमंद
कमरख त्वचा के रोग जैसे एक्जिमा, घमोरियां, लाल चकत्ते, दाद, खुजली, झुर्रियां आदि को दूर करता है। स्टार फल में एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं जो त्वचा को इन परेशानियों से दूर रखते हैं। स्टार फ्रूट में विटामिन सी भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो चेहरे पर चमक लाता है। चेहरे पर होने वाले मुहांसे एक आम समस्या है। यह समस्या भी विटामिन सी की कमी की वजह से होती है। कमरख फल (Uses of star fruit) खाने से चेहरे के मुहांसे भी खत्म होते हैं।
इसे भी पढ़ें : इन 4 कारणों से होलिका दहन पर कंडे (उपले) जलाना माना जाता है शुभ, कंडे की राख से मिलते हैं सेहत को कई फायदे
वजन कम करने में फायदेमंद
कमरख (carambola) में फाइबर पाया जाता है। फाइबर भोजन को धीरे-धीरे पचाता है। जब खाना धीरे-धीरे पचेगा तो आपको भूख जल्दी नहीं लगेगी। इस लिहाज से कमरख फल वजन कम करने में मदद करता है।
हड्डियों को दे मजबूती
बढ़ती उम्र के साथ हड्डियों के रोग भी बढ़ते हैं। इन रोगों से बचाने में भी कमरख फायदा करता है। दरअसल स्टार फ्रूट में कैल्शियम, फास्फोरस, मैग्नीशियम और जस्ता जैसे पोषक तत्त्व होते हैं, जो हड्डियों को स्वस्थ रखते हैं। यह सभी गुण शरीर के जोड़ों के लिए बहुत फायदेमंद हैं।
कमरख के नुकसान (Side effects of star fruit in hindi)
1. जिन लोगों को किडनी की दिक्कत है वे स्टार फ्रूट का सेवन न करें। इसमें कुछ ऐसे योगिक होते हैं जो किडनी रोगियों को दिक्कत कर सकते है।
2. कमरख में सोडियम होता है। यह सोडियम हाई बीपी वालों को दिक्कत कर सकता है। सोडियम की अधिक मात्री ब्लड प्रेशर की परेशानी को बढ़ा देती है।
3. कमरख में मौजूद फाइबर पेट फूलन की समस्या को बढ़ा सकता है।
कमरख या स्टार फ्रूट एक औषधीय फल है। जिसके सेवन से त्वचा से लेकर शरीर के कई रोग खत्म होते हैं। इससे बालों की ग्रोथ भी होती है। कमरख को कर्मरंग भी कहा जाता है। कमरख का उपयोग चटनी,साग, सलाद किसी भी रूप में किया जा सकता है।
Read More Articles On Ayurveda In Hindi