Doctor Verified

क्या सर्जरी के बाद आपको अक्सर होता है सिरदर्द? एक्सपर्ट से जानें इसके कारण और उपाय

सर्जरी के बाद सिरदर्द की समस्या आम हो सकती है लेकिन आपको इसे इग्नोर नहीं करना चाहिए। वरना परेशानी बढ़ सकती है। 
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या सर्जरी के बाद आपको अक्सर होता है सिरदर्द? एक्सपर्ट से जानें  इसके कारण और उपाय


सर्जरी के बाद सिरदर्द की समस्या कई लोगों में आम होती है। हालांकि यह सर्जरी के प्रकार, सिरदर्द के इतिहास, तनाव और एनेस्थीसिया के प्रकार पर भी निर्भर करता है। सर्जरी के बाद सिरदर्द आपको थका सकता है और ये काफी तनावपूर्ण हो सकता है। यदि आप भी पोस्टऑपरेटिव सिरर्दद अनुभव करते हैं, तो इसे आपको लंबे समय तक इग्नोर भी नहीं करना चाहिए क्योंकि ये समस्या आपके लिए ज्यादा गंभीर साबित हो सकती है। इसके बारे में हमने विस्तार से बात की दिल्ली के इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल के इंटरनल मेडिसिन के सीनियर कंसल्टेंट डॉ सुरनजीत चटर्जी से। 

कारण 

सर्जरी के बाद सिरदर्द के दो मुख्य कारण हो सकते हैं। पहला कारण हो सकता है कि आपकी सर्जरी से सीधे तौर पर संबंधित न हो जैसे सिरदर्द माइग्रेन, तनाव और कलस्टर सिरदर्द हो सकता है। वहीं अन्य कारणों में हाई ब्लड प्रेशर, संक्रमण और सिर की चोट भी कारण हो सकते हैं। सर्जरी के बाद सिरदर्द का सबसे बड़ा कारण तनाव होता है। कई लोग सर्जरी के बाद बहुत परेशान रहने लगते हैं, जिसकी वजह से स्ट्रेस बढ़ सकता है। अन्य कारणों में कुछ और समस्याएं शामिल हो सकती है। 

1. एनेस्थीसिया 

सर्जरी के दौरान मरीज को दिए जाने वाले एनेस्थीसिया के कारण शरीर का प्रभावित क्षेत्र काफी देर तक सुन्न रहता है। जिसके बाद सिरदर्द की समस्या हो सकती है। वहीं स्पाइनल एनेस्थेटिक में शरीर के निचले आधे हिस्से को सुन्न करने की आवश्यकता होती है, जैसे पेट के निचले हिस्से, पेल्विक या रेक्टल सर्जरी, या बच्चे के जन्म के लिए स्पाइनल ब्लॉक कर दिया जाता है। इसके अलावा एपिड्यूरल एनेस्थेटिक के कारण भी सिरदर्द हो सकता है। 

headache-surgery

2. सर्जरी के प्रकार 

सिर और चेहरे की सर्जरी के बाद सिरदर्द की दिक्कत आम हो सकती है। इस स्थिति में नसें संवेदनशील हो जाती हैं और कई बार सर्जरी के दौरान क्षतिग्रस्त हो सकती है। जिससे सिरदर्द बहुत अधिक हो सकता है। दांत की सर्जरी के बाद, साइनस सर्जरी या सिर पर चोट लगने से ये दिक्कत और बढ़ सकती है। 

3. तनाव 

सर्जरी के बाद सिरदर्द एक आम समस्या है क्योंकि सर्जरी एक तनावपूर्ण और चिंता पैदा करने वाले स्थिति होती है। इसकी वजह से आपके मस्तिष्क की नसों में दर्द हो सकता है। अन्य कारणों में हाई ब्लड प्रेशर, बुखार, डिहाईड्रेशन और नींद की समस्या के कारण भी ये हो सकता है। 

इसे भी पढे़ं- सिरदर्द और आंखों में दर्द के कारण : इन 7 कारणों से हो सकता है सिर और आंख में दर्द

लक्षण

1. सिर के दोनों ओर दर्द

2. टीस मारने वाले दर्द

3. जी मिचलाना 

4. उल्टी

5. तनाव

6. प्रकाश के प्रति संवेदनशीलता 

7. गर्दन में अकड़न

8. मनोदशा में बदलाव 

headache-surgery

इलाज

1. सर्जरी के बाद सिरदर्द की समस्या को ठीक करने के लिए आपको खूब पानी पीना चाहिए। इससे शरीर हाइड्रेट रहता है। 

2. इसके अलावा अधिक सिरदर्द होने पर आप कैफीन की कुछ मात्रा ले सकते हैं। इससे सिरदर्द कम हो सकता है। 

3. इसे ठीक करने के लिए आप पर्याप्त नींद जरूर लें। इससे सर्जरी के बाद काफी आराम मिलता है। 

4. संतुलित मात्रा में आहार लें और साथ ही सुबह-शाम कुछ एक्सरसाइज भी करें। 

5. इसके अलावा अगर आपको बहुत अधिक दर्द हो, तो इसे बिल्कुल इग्नोर न करें तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। 

6. आपको मेडिटेशन भी करने से काफी लाभ मिल सकता है। साथ ही इससे तनाव भी कम हो जाता है। 

  (All Image Sources- Freepik.Com)

Read Next

नहाने के बाद भी आती है शरीर से बदबू? नहाते समय करें ये 5 काम, पूरा दिन महकेंगे आप

Disclaimer