बॉलीवुड की सबसे हॉट ऐक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की खूबसूरती और फिटनेस का राज है उनकी अच्छी डाइट और अनुशासित जीवन है। दीपिका की फिटनेस ही उन्हें बाकी अभिनेत्रियों से अलग बनाती है। दीपिका खुद को फिट रखने के लिए, अपने आहार और एक्सरसाइज का काफी ध्यान रखती हैं। वह ताजा और स्वस्थ आहार लेना पसंद करती हैं, जंक फूड और तले भुने खाद्य पदार्थों से दूर रहती हैं, जिसके कारण उनका चेहरा हमेशा चमकता रहता है। उनका सुबह जगने, रात को सोने और खानपान का समय निश्चित है, जिसके अनुसार वह अपने सारे काम करती हैं। अगर आप भी उनकी तरह फिट रहना चाहती हैं तो जानिए उनके फिटनेस सीक्रेट के बारे में-
इसे भी पढ़ें: सुष्मिता सेन दे रही हैं आपको फिट रहने के ये बेहतरीन टिप्स!
दीपिका की दिन की शुरुआत
दीपिका सुबह 6 बजे उठकर योग और free-hand exercises करती हैं। उन्हें जिम की अपेक्षा योग ज्यादा पसंद है, जिसे वह हर दिन करती हैं। सुबह अलग अलग आसन करती हैं जो उनको युवा, ताज़ा और स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। दीपिका के योग सत्र में सूर्य नमस्कार (10 चक्र), मार्जरी आसन (बिल्ली मुद्रा), सर्वांगासन (कंधे खड़े होना), वीरभद्र आसन (योद्धा मुद्रा), गहरी साँस लेना, प्राणायाम और ध्यान आदि शामिल हैं। वह जिम भी जाती हैं। लेकिन दैनिक रूप से जिम जाकर वहाँ अभ्यास करना उनकी आदत नहीं है। दीपिका को नृत्य भी पसंद है जिसे करने के बाद वह खुद को फिट महसूस करती हैं। जैसा कि हम सभी जानते हैं कि दीपिका बैटमिंटन खिलाड़ी भी हैं। इस खेल से उन्हें काफी लगाव भी है। समय मिलने पर पर बैडमिंटन खेलना नही भूलती हैं।
इसे भी पढ़ें: सनी देओल की 60 की उम्र में 30 जैसी फिटनेस का क्या है राज! जानिए
टॉप स्टोरीज़
दीपिका का डाइट
दीपिका सुबह नाश्ते में दो अंडे, कम वसा वाला दूध या उपमा, इडली, डोसा का सेवन करती हैं। दोपहर का भोजन में 2 चपाती, ग्रिल्ड मछली और ताज़ा सब्ज़ियाँ। शाम के समय नट्स (बादाम आदि) और फिल्टर कॉफी इसके बाद डिनर में वह चपाती, सब्ज़ियाँ और हरा, ताज़ा सलाद। इसके अलावा वह हर दो घंटे बाद ताज़े फल या जूस, नारियल पानी लेना पसंद करती हैं। दीपिका रात में नॉनवेज खाने से बचती हैं। उन्हें डार्क चॉकलेट खाना काफी पसंद है।
दीपिका का फिटनेस टिप्स
दीपिका के मुताबिक, ताज़ा, स्वस्थ और पोषक तत्वों से समृद्ध खाद्य पदार्थों का सेवन करना चाहिए। फिटनेस का मतलब स्किनी या स्लिम होने से नहीं है, वास्तव में इसका मतलब अंदर से स्वस्थ होना है। खुद को फिट रखने के लिए व्यायाम आपकी दिनचर्या का हिस्सा होना चाहिए। एक ही आहार और व्यायाम पर भरोसा नहीं करना चाहिए, कसरत में अलग-अलग खेलों को भी शामिल करना चाहिए। संतुलित आहार और पर्याप्त नींद के साथ-साथ पानी का खूब सेवन भी सुगठित सुंदरता और कमाल की फिटनेस का रहस्य है। अगर आप जिम के लिए समय नही निकाल पाते हैं तो योग और अन्य गतिविधियों के माध्यम से खुद को स्वस्थ रख सकते हैं।
ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप
Image Source : Google
Read More Articles on Celebrity Fitness In Hindi