Hair Care Tips for Monsoon in Hindi: हर महिला लंबे, घने और मुलायम बालों की चाहत रखती है। लेकिन मौसम बदलने पर हम लोगों को बालों से जुड़ी कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। खासकर मानूसन में बाल अधिक रूखे और बेजान हो जाते हैं। कई लोगों को डैंड्रफ, स्कैल्प इन्फेक्शन से भी परेशान होना पड़ता है। इसलिए मानसून में बालों को एक्स्ट्रा केयर की जरूरत पड़ती है।
तो चलिए जानते हैं मानसून में बालों की देखभाल किस तरीके से करनी चाहिए-
सही कंघी का इस्तेमाल
मानसून में बाल बारिश की वजह से अकसर गीले हो जाते हैं। इससे बाल रूखे, बेजान और उलझने लगते हैं। ऐसे में बालों को सुलझाने के लिए सही कंघी का इस्तेमाल करना बहुत जरूरी होता है। इसके लिए आप चौड़े दांतों वाली कंघी का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे बाल जल्दी टूटेंगे नहीं और सुरक्षित रहेंगे। लेकिन कभी भी गीले बालों में कंघी नहीं करनी चाहिए। हमेशा बाल सूखने के बाद ही कंघी करें।
टॉप स्टोरीज़
बालों को शैंपू और कंडीशन करें
मानसून में बाल जल्दी गंदे और चिपचिपे हो जाते हैं, ऐसे में इन्हें रेगुलर शैंपू और कंडीशन करने की जरूरत होती है। नियमित रूप से शैंपू करने से स्कैल्प और बालों से गंदगी दूर होती है। इसके लिए आप सर्कुलर मोशन में शैंपू बालों और स्कैल्प पर लगाएं। इसके बाद बालों पर कंडीशनर भी जरूर लगाएं। इससे बालों से गंदगी निकलेगी, साथ ही स्कैल्प की समस्याएं भी दूर होंगी।
इसे भी पढ़ें- बारिश में भीगने के बाद चिपचिपे हो जाते हैं बाल? मानसून में इस तरह करें बालों की देखभाल
नारियल तेल लगाएं
मानसून हेयर केयर में आपको नारियल तेल का इस्तेमाल भी जरूर करना चाहिए। इसके लिए आप रात के समय नारियल का तेल बालों पर लगाएं। सुबह उठकर बालों को साफ पानी से धो लें। नारियल का तेल नैचुरल कंडीशनर के रूप में काम करता है। नारियल का तेल बालों को मुलायम और चमकदार बनाता है। नारियल का तेल बालों पर लगाने से बालों और स्कैल्प से जुड़ी समस्याएं दूर होती हैं। अगर आपके पास ज्यादा समय नहीं है, तो आप इसे सिर्फ 15-20 मिनट तक लगाकर भी बाल धो सकते हैं।
बालों को छोटा रखें
मानसून में बालों को हेयर फॉल से बचाने के लिए इन्हें छोटा रखना सबसे अच्छा उपाय हो सकता है। छोटे बालों को आसानी से मैनेज किया जा सकता है। इससे बालों के झड़ने की समस्या कम होती है। इतना ही नहीं छोटे बालों को देखभाल की भी जरूरत कम होती है।
इसे भी पढ़ें- बालों को लंबा और घना बनाने के लिए रोज करें ये 3 एक्सरसाइज
बालों को ड्राय रखें
मानसून में बाल अकसर गीले और चिपचिपे रहते हैं, लेकिन बालों को सुरक्षित रखने के लिए इन्हें ड्राय रखना बहुत जरूरी होता है। इससे हेयर फॉल और इन्फेक्शन से बचाव होता है।
हेयर मास्क लगाएं
मानसून में बालों को सेफ रखने के लिए हेयर मास्क भी अप्लाई किया जा सकता है। आप एलोवेरा, दही, अंडा आदि से बने हेयर मास्क का इस्तेमाल कर सकते हैं।
Hair Care TIps for Monsoon in Hindi: मानसून में बालों को एक्स्ट्रा केयर की जरूरत पड़ती है, क्योंकि इस मौसम में बालों के टूटने का अधिक खतरा रहता है। साथ ही स्कैल्प इन्फेक्शन होने की संभावना भी अधिक रहती है। इसलिए इन समस्याओं से बचने के लिए बालों को प्रॉपर केयर जरूर करें।