स्वस्थ रहने के लिए गट हेल्थ यानि पेट और आंत का स्वस्थ रहना बेहद जरूरी होता है। अगर आपका पेट दुरुस्त है तो ऐसे में शरीर में होने वाली अधिकांश बीमारियों की आशंका कम हो जाती हैं। गट आपके इम्यून सिस्टम से लेकर मेंटल हेल्थ को दुरुस्त रखने में अहम भूमिका निभाता है। यही नहीं, गट हेल्थ दुरुस्त रहने से जोड़ों और हड्डियां भी स्वस्थ रहती हैं। हाल ही में गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉ. पाल मनिकचम ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ऑर्थोपैडिक सर्जन डॉ. मनन वोरा के साथ एक पॉडकास्ट किया जिसमें उन्होंने गट हेल्थ और ज्वॉइंट के सीधे संबंध के बारे में बातचीत की।
गट हेल्थ और जोड़ों का है आपस में संबंध
डॉ. पाल के मुताबिक गट हेल्थ और जोड़ों की सेहत का आपस में सीधा संबंध है। बिलियन्स और ट्रिलियन्स बैक्टीरिया होते हैं, जो न्यूट्रिएंट्स को अवशोषित करने में मदद करते हैं। खासकर अगर आपकी गट हेल्थ अच्छी है तो कैल्शियम और विटामिन डी का अवशोषण अच्छे से होता है। डॉ. मनन वोरा के मुताबिक अगर आपकी गट हेल्थ दुरुस्त नहीं है तो ऐसे में आपको जोड़ों से जुड़ी समस्या जैसे ऑस्टियोअर्थराइटिस और अर्थराइटिस हो सकता है।
View this post on Instagram
कैसे होता है ऑस्टियोअर्थराइटिस?
डॉ, वोरा के मुताबिक ऑस्टियोअर्थराइटिस आमतौर पर तब होता है, जब प्रोटेक्टिव ज्वॉइंट कार्टिलेज धीरे-धीरे कम होने लगती है। ऑस्टियोअर्थराइटिस कार्टिलेज के डीजनरेशन का कारण बन सकता है। इससे जोड़ों में दर्द होने के साथ ही रेंज ऑफ मोशन पर भी प्रभाव पड़ सकता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक अगर आपकी गट हेल्थ दुरुस्त नहीं है तो ऐसे में गट बैक्टीरिया पर प्रभाव पड़ता है। इससे हेल्दी बैक्टीरिया कम होते हैं, जिससेो अर्थराइटिस की समस्या हो सकती है।
इसे भी पढ़ें - गट हेल्थ खराब होने पर शरीर में नजर आते हैं ये 10 लक्षण, एक्सपर्ट से जानें इनके बारे में
ऑस्टियोअर्थराइटिस से बचने के तरीके
- ऑस्टियोअर्थराइटिस से बचने के लिए आपको अपने लाइफस्टाइल में बदलाव करना चाहि।
- इसके लिए खानपान के पैटर्न को बदलें। ऐसे में सूजन बढ़ाने वाले फूड्स से परहेज करना चाहिए।
- इस समस्या से बचने के लिए आपको नियमित तौर पर एक्सरसाइज करनी चाहिए साथ ही शारीरिक गतिविधियों में भी शामिल होना चाहिए।
- इसके लिए आपको वजन कम करने के साथ ही उठने-बैठने के पोश्चर पर भी ध्यान देना चाहिए।