हर कोई जवान दिखना चाहता है लेकिन समय के साथ बालों की सफेदी आपका बुढ़ापा बताने आ ही जाती है। हालांकि इन दोनों कई कारणों से कम उम्र के लड़के-लड़कियों के भी बाल सफेद हो रहे हैं। ऐसे लोगों की संख्या आज के समय में बहुत ज्यादा है, जिनके कुछ या सारे बाल सफेद हो चुके हैं। बहुत से लोग अपने बालों को जैसे हैं, वैसे रखना पसंद करते हैं क्योंकि उन्हें लगता है कि इससे वह अनुभवी व बुद्धिमान लगेंगे। वहीं बहुत से लोगों को यह बूढ़ा होने की निशानी प्रतीत होती है। आयुर्वेद के मुताबिक शरीर के तीन दोष, वात, कफ और पित्त हमारे शरीर को नियंत्रित करते हैं। जोकि वातावरण ,भौगोलिक परिस्थितियां और अनुवांशिकता पर भी निर्भर करते हैं। हर व्यक्ति में इन तीनों दोषों का मिक्सचर अलग अलग हो सकता है जिसे हम आयुर्वेद के अनुसार हम उस व्यक्ति की प्रकृति बोलते हैं।
आयुर्वेद के अनुसार
जीवा आयुर्वेद के निदेशक डॉ प्रताप चौहान बताते हैं कि बालों का समय से पहले सफेद होना आयुर्वेदिक भाषा में अकाल पालित्य के रूप में जाना जाता है यानी कि पित्त और वात दोषों में गड़बड़ी हो ना। साथ ही भ्राजक पित्त आपके बालों और उसके रंग में परिवर्तन के लिए जिम्मेदार है। यह मेलानोसाइट्स से जुड़ा है जो कि मेलानिन उत्पादन के लिए जिम्मेदार होता है। यदि भ्राजक पित्त में कुछ गड़बड़ी होगी तो उसका असर मेलानिन पर पड़ेगा और बाल जल्दी सफेद होना शुरू हो जाएंगे। वैसे भी जैसे-जैसे आपके हेयर फॉलिकल्स की उम्र बढ़ती जाती है, वैसे-वैसे वह कम रंग का उत्पादन करना शुरू कर देते हैं। हालांकि आपके अनुवांशिकता यह निर्णय करती है कि आपके बाल सफेद होना कब से शुरू करेंगे। यदि आप हेल्दी डाइट और एक हेल्दी लाइफस्टाइल का पालन करते हैं तो आप काफी हद तक अपने बालों की क्वालिटी को सुधार सकते हैं। साथ ही उनका जल्दी समय से पहले सफेद होना भी रोक सकते हैं। तो आइए जानते हैं सफेद बालों से छुटकारा पाने के लिए घरेलू उपाय।
टॉप स्टोरीज़
1. बादाम का तेल और नींबू के रस का मास्क
बादाम का तेल विटामिन ई का बहुत अच्छा स्रोत है। जो बालों की जड़ों को मजबूत करता है और बालों को समय से पहले सफेद होने से भी बचाता है। नींबू का रस बालों में चमक, रंग और शाइन एड करने में मदद करता है।
कैसे करें
- इन दोनों इंग्रेडिएंट्स को एक दूसरे में अच्छे से मिला लें।
- मिश्रण से अपने बालों की मसाज करें।
- इसे आधे घंटे के लिए छोड़ दें और फिर बाल धो लें।
इसे भी पढ़ें : बालों में लैवेंडर ऑयल लगाने से मिलते हैं ढेर सारे फायदे, जानें कैसे करना चाहिए इस ऑयल का प्रयोग
2. आंवला और मेथी के बीज
आंवला बालों के लिए बहुत अच्छा इंग्रेडिएंट्स है। इसमें विटामिन सी, एंटीऑक्सीडेंट्स और काफी सारे ऐसे तत्व होते हैं जो बालों को काला करने में मदद करते हैं। मेथी और आंवला दोनों के मिश्रण से आपके बाल मजबूत भी होंगे और काले भी होंगे।
कैसे करें
- एक बर्तन में दो से तीन आंवला ले लें।
- उन्हें कुछ मिनट के लिए गर्म कर दें।
- अब इस मिश्रण में मेथी का पाउडर मिक्स कर दें। फिर आपकी पसंद का कोई भी तेल मिला लें।
- अब इसे छान लें, ठंडा होने दें और बालों में लगा लें। अगले दिन किसी माइल्ड शैंपू से धो लें।
3. नारियल का तेल और करी पत्ता
नारियल का तेल आपके बालों की जड़ों के लिए काफी अच्छा काम करता है। करी पत्ता में मौजूद विटामिन बी बालों के प्राकृतिक रंग को वापिस लौटने में मदद करता है। इन दोनों चीजों का मिश्रण आपके पित्त दोष को संतुलित करता है। जो सफेद बालों से बचने के लिए काफी लाभदायक होता है।
कैसे करें
- करी पत्ते को नारियल के तेल में मिला लें।
- इस मिश्रण को तब तक उबालें जब तक यह काला नहीं हो जाता है।
- अब इसे छान कर ठंडा कर लें और तेल से सिर की मसाज कर लें।
- शीघ्र ही आपको मनचाहा परिणाम मिलेगा।

4. काली चाय का प्रयोग
काली चाय आपके बालों में अपने धब्बे छोड़ देती है। जिसके कारण वह काले हो सकते हैं। काली चाय से सिर धोने से आपके सिर में केराटिन और मेलेनिन दोनों प्रोटीन में सुधार आता है। इनसे आपके सफेद बालों का अच्छा उपचार हो सकता है।
कैसे करें
- दो चम्मच काली चाय ले लें।
- उसमें एक चम्मच नमक मिला लें।
- इस मिश्रण को ठंडा कर दें
- अपने धुले हुए बालों में लगा दें।
- ऐसा एक हफ्ते करने से ही आपको नतीजे देखने को मिलेंगे।
इसे भी पढ़ें : एप्पल साइडर विनेगर से बाल धोने पर मिल सकते हैं ये 5 फायदे, जानें कैसे करना चाहिए इसका प्रयोग
5. प्याज के रस का मास्क
प्याज बालों के लिए एक ऐसा तत्व है जो हर प्रकार की बालों की समस्या से निजात दिलाने में मदद करता है। फिर चाहे वह सफेद बाल ही क्यों न हों। प्याज के रस से आपके बालों को बढ़ने में भी मदद मिलती है। प्याज में सल्फर की मात्रा अधिक होती है जो आपके बालों में चमक प्रदान करती है।
कैसे करें
- दो से तीन चम्मच प्याज के रस में एक चम्मच ऑलिव ऑयल मिला लें।
- एक चम्मच ही नींबू का रस भी मिला लें।
- इस मिश्रण से गोलाई में अपने सिर की मसाज करें। एक घंटा होने के बाद हल्के गर्म पानी और माइल्ड शैंपू की मदद से बालो को धो लें।
इन सब टिप्स के जरिए आप अपने सफेद बालों को वापिस पहले जैसा करने में सफल हो सकते हैं।