Fri Sep 11, 2026 | 09:17 PM IST

शाम के वक्त अपनाएं ये 2 नुस्खे, घर के आसपास भी नहीं आएंगे मच्छर

मानसून के वक्त मच्छरों का पनपना जैसे आम बात होती है। न चाहते हुए भी शाम के वक्त से ही घर मच्छरों से भरने लगता है।

मानसून के वक्त मच्छरों का पनपना जैसे आम बात होती है। न चाहते हुए भी शाम के वक्त से ही घर मच्छरों से भरने लगता है। मच्‍छर के काटे स्‍थान पर खुजली होती है और त्‍वचा लाल हो जाती है। मच्छर कई गंभीर बीमारियों को भी जन्म देते हैं। यह परिस्थिति आपको काफी परेशान करती है। लेकिन, क्‍या आपको पता है कि आप परेशानी से निजात पा सकते हैं और वो भी कुछ आसान से घरेलू उपायों के जरिये। आज हम आपको मच्छरों को भगाने और इनके बचने के उपाय बता रहे हैं। आइए जानते हैं क्या हैं ये उपाय—

मच्छर भगाने के उपाय

  • सी डी सी (सेंटर फॉर डिसीज कंट्रोल) द्वारा सिफारिश किया गया नींबू के तेल और नीलगिरी के तेल को मिलाकर लगाने से मच्छरों से बचा जा सकता है। नींबू के तेल और नीलगिरी के तेल के असर करने की वजह एक सक्रिय घटक सिनियोल है, जो त्वचा पर लगाने पर एंटीसेप्टिक और कीट विकर्षक दोनों के गुण देता है।

इसे भी पढ़ें : प्रोस्‍टेट कैंसर को पनपने से रोकती हैं ये 7 औषधियां, पुरुष जरूर जानें

  • कई शोधों में यह प्रमाणित हो चुका है कि लौंग के तेल की महक से मच्छर दूर भागते हैं। लौंग के तेल को नारियल तेल में मिलाकर त्वचा पर लगाएं, इसका असर ओडोमॉस से कम नहीं होगा। लौंग का तेल बाजार में काफी आसानी से मिल भी जाता है। आइंदा मच्छरों से बचने के लिए एक बार लौंग का तेल जरूर ट्राई करके देख लें।
  • बहुत से लोगों के घरों में खाने के लिए सोयाबीन का तेल इस्तेमाल किया जाता है। ये तेल न सिर्फ आपके खाने को स्वादिष्ट बनाने में काम आता है बल्कि आपको मच्छरों के काटने से भी बचा सकता है। इसके लिए, सोयाबीन के तेल से त्वचा की हल्की मसाज करें। इससे मच्छर दूर रहेंगे। इसके अलावा इस चीज के लिए यूकोलिप्टस का तेल भी बहुत कारगर है।
  • पैरासाईटोलौजी रिसर्च जर्नल में प्रकाशित आंकड़ों के अनुसार तुलसी मच्छर के लार्वा को मारने में अत्यंत प्रभावी है और मच्छरों को दूर रखने में मदद करती है। इसके अलावा, आयुर्वेद के अनुसार आप मच्छरों से बचने के लिए बस अपनी खिड़की के पास एक तुलसी का पौधा रखेँ। यह मच्छरों का घर में प्रवेश करने से रोकते हैं। 

इसे भी पढ़ें : मामूली बात नहीं सिर कर चक्कर आना, कारण जानकर आज ही शुरू करें इलाज

  • बाईयोरिसोर्स टेक्नोलॉजी जर्नल में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार पुदीने का तेल या मिंट एक्सट्रैक्ट किसी भी अन्य कीटनाशक जितना प्रभावी पाया गया है। आप कई तरीकों में पुदीने के पत्तों और एसेंस का उपयोग कर सकते हैं। आप अपने शरीर पर इसका तेल लगा सकते हैं या अपने कमरे की खिड़की के बाहर पौधा रख सकते हैं।

ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप

Read More Articles On Home Remedies In Hindi

Read Next

डेंगू बुखार का काल हैं मेथी के पत्ते, रातों-रात बढ़ाते हैं प्लेटलेट्स

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Aug 08, 2018 00:00 IST

    Published By : Rashmi Upadhyay

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content