
क्या आपके साथ भी कभी ऐसा होता है, कि अचानक से आसपास रखी सारी चीजें मानों घूमने लगती हों या आपकी आंखों के सामने एक तेज रौशनी के बाद अंधेरा सा होने लगता हो। आपके आसपास की आवजे आपको सुनाई देना बंद होने लगता हो और आप जमीन पर गिर पड़ते हों। जी हां ऐसा ही कुछ होता है अचानक जब आपको चक्कर आ जाता है। अचानक चक्कर आने के कई कारण हो सकते हैं जैसे कि ज्यादा समय भूखे पेट रहना, कमजोरी या अन्य कोई वजह जिसकी वजह से आप अचानक बेहोश गिर पड़ते हैं। वैसे कई बार तो चक्कर ज्यादा देर बैठे रहने के बाद अचानक उठने पर भी आते हैं, जिसमें आपको लगता है मानो पूरी धरती गोल-गोल घूम रही हो। यह सब मस्तिष्क में रक्त की पूर्ति की कमी होने के कारण या रक्तचाप कम होने के कारण होता है। लेकिन अचानक व बार-बार चक्कर आने की स्थिति को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। इस स्थिति में आप अपने घर पर रखी कुछ चीजों का इस्तेमाल उपचार के तौर पर कर सकते हैं।
चक्कर आने पर घरेलू उपचार
- पकने के बाद सूखी हुई लौकी को डण्ठल की तरफ से काट दें, ताकि अन्दर का खोखलापन दिखाई दे। अगर सूखा गूदा हो तो उसे निकाल दें। अब इसमें ऊपर तक पानी भर कर 12 घण्टे तक रखें फिर हिलाकर पानी निकाल कर साफ कपड़े छान लें। इस पानी को ऐसे बर्तन में भरें, जिसमें आप अपनी नाक डुबो सकें। नाक डुबोकर जोर से सांस खींचें, ताकि पानी नाक से अन्दर चढ़ जाए। पानी खींचने के बाद नाक नीची करके आराम करें। इस उपाय से चक्कर आने की समस्या सदा के लिए खत्म हो जाती है।
इसे भी पढ़ें : कफ और खांसी को जड़ से मिटाता है घर में बना ये चमत्कारिक काढ़ा
- चक्कर आने पर तुलसी के रस में चीनी मिलाकर सेवन करने से या तुलसी के पत्तों में शहद मिलाकर चाटने से चक्कर आना बंद हो जाता है।
- चक्कर आने पर धनिया पाउडर दस ग्राम तथा आंवले का पाउडर दस ग्राम लेकर एक गिलास पानी में भिगो कर रख दें। सुबह अच्छी तरह मिलाकर पी लें। इससे चक्कर आने बंद हो जाते है।
- सिर चकराने पर आधा गिलास पानी में दो लौंग डालकर उसे उबाल लें और फिर उस पानी को पी लें। इस पानी को पीने से लाभ मिलता है।
- 10 ग्राम आंवला, 3 ग्राम काली मिर्च और 10 ग्राम बताशे को पीस लें। 15 दिनों तक रोजाना इसका सेवन करें चक्कर आना बंद हो जाएगा।
- जिन लोगों को चक्कर आते हैं उन्हें दोपहर के भोजन के 2 घंटे पहले और शाम के नाश्ते में फलों का जूस पीना चाहिए। रोजाना जूस पीने से चक्कर आने बंद हो जाएंगे। लेकिन ध्यान रखें कि जूस में किसी प्रकार का मीठा या मसाला नहीं डालें सदा जूस पियें। जूस की जगह चाहें तो ताजे फल भी खा सकते हैं।

- नारियल का पानी रोज पीने से भी चक्कर आने बंद हो जाते है।
- चाय व कॉफ़ी कम पीनी चाहिए। अधिक चाय व कॉफ़ी पीने से भी चक्कर आते हैं।
- 20 ग्राम मुनक्का घी में सेंककर सेंधा नमक डालकर खाने से चक्कर आने बंद हो जाते है।
- खरबूजे के बीजों को पीसकर घी में भुन लें। अब इसकी थोड़ी थोड़ी मात्रा सुबह शाम लें, इससे चक्कर आने की समस्या में बहुत लाभ होता है।
- इन सब घरेलू उपायों को अपनाकर आप चक्कर आने की समस्या से निजात पा सकती है लेकिन अगर समस्या, गंभीर है तो तुरन्त डाक्टर से संपर्क करें।
Read More Articles On Home Remedies In Hindi