मार्केट में आया है नया सूपरफूड, जानें...

टेफ नामक यह इथियोपियन फूड क्विनोआ से कहीं अधिक फायदेमंद है, इस सुपरफूड के बारे में इस लेख में पढ़ें।
  • SHARE
  • FOLLOW
मार्केट में आया है नया सूपरफूड, जानें...


इस दुनिया में कई तरह के आहार और औषधियां मौजूद हैं जिनमें सभी बीमारियों का उपचार छुपा है। लेकिन जानकारी के अभाव में हम इन आहारों का प्रयोग नहीं करते हैं। स्वस्थ रहने के लिए हमें हेल्दी आहार की जरूरत होती है। आहारों से ही हमें फाइबर, प्रोटीन, विटामिन, आदि जरूरी तत्व प्राप्त होता है। लेकिन इन मिनरल्स के लिए हमें अलग-अलग आहारों का सेवन करना पड़ता है। क्विनोआ एक ऐसा आहार है जिसे सुपरफूड की श्रेणी में रखा जाता है। लेकिन एक आहार ऐसा भी है जो क्विनोआ से कहीं अधिक गुणकारी है। इस लेख में इस नये सुपरफूड के बारे में विस्तार से जानते हैं।

teff

इसे भी पढ़ेंः घर में छिपे बैक्‍टीरिया से क्‍या आप भी हैं अंजान

क्या है टेफ

इथियोपिया में टेफ नामक यह पौधा पाया जाता है। यह बहुत ही हेल्दी अनाज है, क्योंकि इसमें शरीर को स्वस्थ रखने के लिए जरूरी सभी मिनरल्स होते हैं। यह गहरे रंग का अनाज है और इससे बना आटा कुट्टू के आटे की तरह होता है। हालांकि यह सुपरफूड क्विनोआ की तरह ही थोड़ा महंगा है। हालांकि इस आहार का गुणगान विश्व प्रसिद्ध सेलीब्रेटी विक्टोरिया बेकहम और ग्वानिथ पेल्ट्रो ने भी किया है।

इसे भी पढ़ेंः 'शाकाहारी या मांसाहारी' कौन होते हैं अधिक सेहतमंद? जानिए

टेफ के गुण

1 – टेफ में प्रोटीन की मात्रा अधिक होती है जबकि इसमें सोडियम की मात्रा कम होती है। तो अगर आप प्रोटीन के सप्लीमेंट की तलाश कर रहे हैं तो यह आपके लिए एक बेहतर विकल्प है। इसमें सोडियम की मात्रा भी कम होती है इसलिए यह दिल के लिए भी फायदेमंद है और इसके सेवन से हाई ब्लड प्रेशर की समस्या भी नहीं होती है।

2- इसमें कैल्सियम और विटामिन सी जैसे जरूरी मिनरल्सं भी होते हैं। जिन लोगों को ऑयरन की कमी होती है उनके लिए यह बहुत ही फायदेमंद आहार है। इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स निम्न होता है जिसके कारण यह ब्लड शुगर के स्तर को सामान्य रखने में भी मदद करता है। यह मधुमेह रोगियों के लिए भी एक बेहतर विकल्प है।

3 – टेफ पूरी तरह से ग्लूटेन मुक्त आहार है और इसमें फाइबर उच्च मात्रा में पाया जाता है। जिनको सिलिएक डिजीज है या फिर जो ग्लूटेन मुक्त आहार चाहते हैं उनको टेफ का सेवन करना चाहिए। इसमें मौजूद फाइबर दूसरे खाने को पचने में मदद करता है जिससे पेट की समस्या भी नहीं होती।

4 – चूंकि इसमें फाइबर की मात्रा अधिक होती है इसलिए यह आसानी पच भी जाता है और दूसरे आहारों को आसानी से पचने में भी मदद करता है। इसलिए इसका सेवन करने से वजन भी नहीं बढ़ता और मोटापे की समस्या नहीं होती है।

5 – यह एक स्वादिष्ट आहार है जिसका स्वा‍द सूखे मेवे की तरह है। इससे आसानी से आटा भी बनाया जा सकता है। इसे दूसरे आहारों के साथ भी मिलाकर प्रयोग कर सकते हैं। टेफ से कई तरह के डिशेज बनाये जाते हैं, इथियोपिया में इससे ब्रेड बनाया जाता है। जबकि इससे रोटी और दूसरी डिशेज भी बनाई जा सकती है। तो आज से ही इस सुपरफूड को अपने डायट में शामिल करें और स्वस्थ रहें।

ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप

Read More Healthy Living Related Articles In Hindi

Read Next

जानें क्‍यों सर पर लगी चोट हो सकती है जानलेवा

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version