इस्लाम में रमजान का पूरा महीना बहुत ही पाक होता है। ऐसा माना जाता है कि इस पूरे माह में जो पूरी शिद्त के साथ रोजा रखता है उसके जीवन में हमेशा अमन और चैन रहती है। रोजे के दौरान लोग सहरी और इफ्तार करते हैं जिसमें अलग-अलग प्रकार के आहार का सेवन करते हैं। इसके बाद या पहले रोजेदार कुछ भी नहीं खाते हैं।
इफ्तार के वक्त लोग बिरयानी खाना नहीं भूलते मगर आपको इतना मालूम होना चाहिये कि यह आपके स्वास्थ्य के लिये ठीक नहीं है। पूरा दिन भूखें रहने के बाद हमेशा हल्का और बिना तेल-मसाले वाला आहार ही लेना चाहिये। आइये आज हम आपको बताते हैं कि इफ्तार के समय क्या खाएं और क्या नहीं।
इफ्तार में क्या खाएं
रमाजन के बाद जब तेज भूख लगी हो तो आप उस समय पेट की भूख मिटाने के लिये ग्रिल्ल कबाब का सेवन कर सकते हैं। इमसें कोई मनाही नहीं है।
फल के रस पीने से आपके अंदर पानी की कमी पूरी होगी और शक्ती भी आएगी। तरबूज, केले की स्मूदी या फिर अनार कर रस पियें।
सूखे मेवों में बहुत एनर्जी होती है, जिसे खाने से आप आराम से पूरा दिन आराम से गुजार सकते हैं। इन्हें पेट भर कर खाएं।
कबूस, रोटी या ब्रेड खाएं, कोशिश करें कि अपनी भूंख को ब्रेड या तंदूरी रोटी खा कर शांत कर लें। आप इसके साथ हूमुस या कबाब आदि का सेवन भी कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: शाकाहारी लोगों के लिए वो 10 चीजें, जिनसे मिलेगा मीट से ज्यादा आयरन
इफ्तार में क्या न खाएं
रमजान के दौरान खट्टे फल बिल्कुल ना खाएं जैसे, संतरा, सेब आदि क्योंकि इससे एसिडिटी और पेट में गैस बनने की परेशानी शुरु हो सकती है।
पकौडे़ डीप फ्राई किये जाते हैं और इनमें ढेर सारी कैलोरी मिली हुई होती है। पकौड़ा ना खाएं क्योंकि इसमें अत्यधिक तेल से आपका सीना जल सकता है।
मसालेदार करी में अत्यधिक नमक और तेल पाया जाता है, जिसको खाने पर आपको एसिडिटी हो सकती है और आपको पेट संबन्धी समस्या पैदा हो सकती है।
इसे भी पढ़ें: रमज़ान की सहरी में जरूर खाएं ये 5 चीज़ें, नहीं होगी एनर्जी और पानी की कमी
खीर, शीरा आदि इफ्तार के समय ना लें। इनमें बहुत सी कैलोरी होती है।
इफ्तार के वक्त आप बिरयानी ना खाएं ऐसा बड़ा ही मुश्किल है। पर चावल काफी भारी होता है और इसमें स्टार्च और मोटापा बढाने वाले तत्व होते हैं।
ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप
Read More Articles On Healthy Eating In Hindi
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version