दिल को रखना है लंबी उम्र तक स्वस्थ तो अभी से कम कर दें इन 8 फूड्स का सेवन

सोडा, प्रोसेस्ड मीट और फ्राइड चिकन जैसे खाद्य पदार्थों के अधिक सेवन से दिल की सेहत पर असर पड़ता है।  
  • SHARE
  • FOLLOW
दिल को रखना है लंबी उम्र तक स्वस्थ तो अभी से कम कर दें इन 8 फूड्स का सेवन

दिल शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, सिर्फ दिल की धड़कन ही नहीं दिल (Heart) के सम्पूर्ण स्वास्थ्य का ख्याल रखना चाहिए। दिल को स्वस्थ रखने में हमारे खानपान का विशेष योगदान होता है। हार्ट को मजबूत रखने के लिए एक्सरसाइज के अलावा संतुलित खानपान का होना बेहद जरूरी है। अगर आप दिल को स्वस्थ रखना चाहते हैं तो कुछ खाद्य पदार्थों का सेवन बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए। दिल के लिए फायदेमंद नही माने जाने वाले खाद्य पदार्थों का सेवन न कर आप हार्ट को हेल्दी रख सकते हैं। आज के दौर में लाखों लोग दिल की बीमारी से ग्रसित हो रहे हैं। हर उम्र क लोग अब दिल से जुड़ी बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं चाहे वो बुजुर्ग हों या युवा। ऐसे में अगर आप अपने खानपान और जीवनशैली को संतुलित रखते हैं तो इन समस्याओं से बचा जा सकता है। दिल को स्वस्थ रखने के लिए आप अगर नियमित एक्सरसाइज करते हैं तो इससे लाभ जरूर मिलेगा लेकिन सिर्फ एक्सरसाइज से काम नहीं चलने वाला। खानपान और भोजन का दिल पर सीधा असर होता है, विशेषज्ञों के मुताबिक कुछ खाद्य पदार्थ दिल के लिए बिल्कुल भी फायदेमंद नही होते हैं। आइए जानते हैं दिल के लिए अनहेल्दी (Unhealthy Foods for Heart) माने जाने वाले कुछ खाद्य पदार्थों के बारे में।

दिल को स्वस्थ रखने के लिए न करें इन खाद्य पदार्थों का सेवन (Foods to Avoid for Heart Health)

जैसा कि हम जानते हैं कि खानपान का सीधा असर हमारे दिल के स्वास्थ्य पर पड़ता है। ऐसे में दिल के अनहेल्दी खाद्य पदार्थों से दूरी बना लेनी चाहिए। तमाम शोध और स्टडीज के मुताबिक जो खाद्य पदार्थ दिल की सेहत के लिए अच्छे नही माने जाते वो इस प्रकार से हैं।

1. सोडा (Soda)

soda-for-heart

दिल को लंबी उम्र तक हेल्दी बनाये रखने के लिए सोडा के अधिक इस्तेमाल से बचना चाहिए। हां थोड़ी मात्रा में इसका सेवन हानिकारक नही हो सकता। कार्बोनेटेड पेय में अतिरिक्त शुगर भी मिलाया जाता है इसलिए भी इसके सेवन से दूरी बना लेनी चाहिए। जो लोग सोडा जैसे पेय का सेवन अधिक मात्रा में करते हैं तो उनके मोटे होने की संभावना अधिक होती है। ऐसे लोगों में टाइप 1 डायबिटीज या हाई ब्लड प्रेशर की समस्या अधिक होती है। सोडा युक्त पेय के इस्तेमाल से बचकर आप अपने हृदय को लंबे समय तक स्वस्थ रख सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: दिल के मरीज हैं तो डाइट पर करें गौर, जानें हेल्दी फूड्स और जरूरी पोषक तत्‍व ज‍िनसे हेल्‍दी रहेगा हार्ट

2. प्रोसेस्ड मीट (Processed Meats)

Foods-to-Avoid-for-Heart-Health

अगर आप अपने दिल को स्वस्थ रखना चाहते हैं तो आपको प्रोसेस्ड मीट के सेवन से दूर रहना चाहिए। हॉट डॉग, सॉसेज और लंच मीट आदि आपके दिल के लिए सबसे खराब प्रकार के मीट माने जाते हैं। प्रोसेस्ड मीट में नमक और संतृप्त वसा अधिक मात्रा में होते हैं। जिस प्रोसेस्ड मीट में सैचुरेटेड फैट की मात्रा कम होती है उसका सेवन बाकियों की तुलना में ज्यादा सुरक्षित माना जाता है। तो अगर आप अपने दिल को लंबी उम्र तक स्वस्थ और बीमारियों से दूर रखना चाहते हैं तो प्रोसेस्ड मीट के सेवन से दूरी बनाकर रखें।

इसे भी पढ़ें: हृदय रोग से बचने के लिए रोज खाएं एक कटोरी हरी सब्जी, जानें इस रिसर्च पर डॉक्टर की राय

3. अंडे की जर्दी (Yellow Part of Egg for Heart)

Foods-to-Avoid-for-Heart-Health

अंडे का पीला पार्ट हृदय से जुड़ी बीमारियों से जूझ रहे लोगों के लिए बेहद नुकसानदायक माना जाता है। अंडे की जर्दी में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा अधिक होती है और इसमें फैटी एसिड भी होता है जो दिल की सेहत के लिए फायदेमंद नही माना जाता। संतृप्त फैटी एसिड हमारे ब्लड कोलेस्ट्रॉल के स्तर पर अधिक प्रभाव डालता है और इसलिए इसकी वजह से हृदय रोग का खतरा अधिक हो जाता है।

4. सोया सॉस (Soy Sauce)

Foods-to-Avoid-for-Heart-Health

साधारण सोया सॉस में नमक अधिक मात्रा में होता है और ये शरीर में ब्लड प्रेशर को बढाने का काम करता है। अमेरिका में हुए एक शोध के मुताबिक इसके अधिक सेवन से हृदय से जुड़ी बीमारियों का खतरा अधिक हो जाता है। सोया सॉस में सोडियम के अलावा इन्हें बनाने में आर्टिफीशिलय स्वाद और प्रिजर्वेटिव भी मिलाया जाता है। इसे दिल के लिए काफी खतरनाक माना जाता है। सोया सॉस में कैलोरीज और कोलेस्ट्ऱाल अधिक मात्रा में होता है इसलिए भी इसका सेवन दिल के लिए फायदेमंद नही माना जाता। अगर आप अपने दिल को लंबे समय के लिए स्वस्थ रखना चाहते हैं तो आपको इसके सेवन से दूर रहना चाहिए।

5. फ्राइड चिकन (Fried Chicken)

Foods-to-Avoid-for-Heart-Health

डीप फ्राइड चिकन का सेवन दिल के लिए फायदेमंद नही माना जाता। इसमें कैलोरी, फैट और सोडियम की मात्रा अधिक होती है, इसलिए इसके सेवन से बचना चाहिए। एक शोध के मुताबिक अधिक तले हुए भोजन का सेवन करने से टाइप 2 डायबिटीज, मोटापा और हाई ब्लड प्रेशर की समस्या हो सकती है। अगर आप अपने दिल को लंबे समय तक स्वस्थ रखना चाहते हैं तो तले-भुने पदार्थों का सेवन कम करने की कोशिश करें। फ्राइड चिकन का सेवन दिल को काफी नुकसान पहुंचा सकता है इसलिए इसके सेवन से बचना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: हार्ट रोगियों के लिए खतरनाक हो सकती है कीटो डाइट, बढ़ जाती है हार्ट अटैक की आशंका

6. सोडियम (Sodium)

सोडियम का अधिक मात्रा में सेवन हाई ब्लड प्रेशर का प्रमुख कारण बनता है। हार्ट फेल होने के ज्यादातर मामलों में नमक या सोडियम का सेवन बेहद प्रमुख कारण होता है। इसका अधिक मात्रा में सेवन करने से दिल के लिए कई दूसरी जटिलता पैदा हो सकती है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक अगर आप नमक या सोडियम का सेवन अधिक मात्रा में करते हैं तो आपको दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा अधिक रहता है। ऐसे में अगर आप अपने दिल को लंबी उम्र तक स्वस्थ बनाये रखना चाहते हैं तो इसका संतुलित मात्रा में ही सेवन करें।

इसे भी पढ़ें: हार्ट के मरीजों के लिए खतरनाक हो सकता है गर्म मौसम, जानें गर्मियों में हृदय को स्वस्थ रखने के लिए 10 टिप्स

7. शुगर लोडेड फूड (High Sugar Food)

Foods-to-Avoid-for-Heart-Health

शुगर का अत्यधिक मात्रा में सेवन हृदय से जुड़े रोगों का कारण होता है। अगर आप अधिक मात्रा में शुगर का सेवन करते हैं तो इसकी वजह से टाइप 2 डायबिटीज का खतरा भी बढ़ जाता है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि अधिक शुगर का सेवन हार्ट स्ट्रोक की समस्या का कारण भी बनता है। शुगर की अधिक मात्रा शरीर में ब्लड शुगर के स्तर को बढ़ाने का काम करती है जिसकी वजह से मोटापे और हृदय रोग का जोखिम बढ़ जाता है। अगर आप लंबी उम्र तक दिल को स्वस्थ रखना चाहते हैं तो इसके सेवन से परहेज जरूर करें।

8. बेक्ड खाद्य पदार्थ (Baked Goods)

Foods-to-Avoid-for-Heart-Health

कुकीज़, केक और मफिन आदि का अधिक मात्रा में सेवन दिल से जुड़ी समस्या पैदा करता है। आम तौर पर ऐसे खाद्य पदार्थों में अतिरिक्त चीनी होती है, जिससे वजन बढ़ता है। वे उच्च ट्राइग्लिसराइड के स्तर से भी जुड़े हुए हैं, और इससे हृदय रोग हो सकता है। उनका मुख्य घटक आमतौर पर सफेद आटा होता है, जो आपके रक्त शर्करा को बढ़ा सकता है। इसलिए इनका सेवन करने से पहले अपने दिल के स्वास्थ्य के बारे में जरूर सोचना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: क्यों बढ़ता है कोलेस्ट्रॉल और कौन सा कोलेस्ट्रॉल बनता है हार्ट अटैक का कारण? जानें डॉक्टर से

हमें उम्मीद है इस लेख में दी गयी जानकारी आपको पसंद आयी होगी। अगर आप दिल से जुड़ी बीमारियों से ग्रसित हैं तो किसी भी खाद्य पदार्थ के सेवन से पहले अपने चिकित्सक की राय जरूर लें। अगर आपके पास इस विषय से जुड़ा कोई सवाल है तो उसे आप कमेंट बॉक्स में लिखकर हमें भेज सकते हैं। हम आपके सवाल का जवाब देने की पूरी कोशिश करेंगे।

Read More Articles on Healthy Diet in Hindi

Read Next

कोरोना से ठीक होने के बाद झड़ रहे हैं बाल? डायटीशियन स्वाति बाथवाल से जानें बचाव का तरीका

Disclaimer