Foods that can Cause Heartburn : कई लोगों को हार्टबर्न यानी सीने में जलन की समस्या होती है। यह स्थिति पेट में बनने वाले एसिड के अन्नप्रणाली में वापस आने की वजह से होती है। बता दें कि हार्टबर्न की समस्या गैस्ट्रोएसोफेगल रिफ्लक्स रोग (जीईआरडी) के प्रमुख लक्षणों में से एक है। हार्टबर्न के लक्षणों में सीने में जलन, डकार, मतली या छाती पर दबाव की जैसी समस्याएं हो सकती हैं। अगर आप इन लक्षणों को महसूस कर रहे हैं, तो आपके लिए डाइट में बदलाव करना बहुत जरूरी हो जाता है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे फूड्स के बारे में बताएंगे, जिनके सेवन से व्यक्ति को हार्टबर्न की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। आपको हार्टबर्न से बचने के लिए किन फूड्स का सेवन नहीं करना चाहिए, इस बारे में जानकारी डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट दिव्या गांधी (Nutritionist & Dietician Divya Gandhi) ने दी है।
हार्ट बर्न की समस्या किन कारणों से होती है?- What Causes the Problem of Heartburn
हार्टबर्न की समस्या कई कारणों से हो सकती है। इसमें शराब और स्मोकिंग, प्रेगनेंसी के दौरान हो रहे फिजिकल चेंज, कुछ दवाओं के सेवन के कारण, गैस्ट्रोओसोफेगल रिफ्लक्स रोग (जीईआरडी) के कारण, खानपान में गड़बड़ी और खराब लाइफस्टाइल के कारण ये समस्या हो सकती है। कई बार यह स्थिति चाय और कैफीन युक्त चीजों का ज्यादा सेवन करने की वजह से भी हो सकती है। आइए अब जानते हैं कि हार्टबर्न की समस्या किन फूड्स की वजह से हो सकती है।
इसे भी पढ़ें- सीने में जलन और एसिडिटी को शांत करने के लिए आप तो नहीं पीते ये 3 ड्रिंक्स? डॉक्टर से जानें इनके नुकसान
खाने की कौन-सी चीजें हार्टबर्न का कारण बन सकती हैं?- Which Food Items can Cause Heartburn?
न्यूट्रिशनिस्ट दिव्या गांधी ने कुछ सामान्य खाद्य पदार्थ के बारे में बताया है। ये फूड्स सीने में जलन का कारण बन सकते हैं:
- खट्टे फल और जूस: आपको हार्टबर्न की स्थिति में संतरे, अंगूर, नींबू जैसे खट्टे फलों का सेवन नहीं करना चाहिए। ये चीजें अपने एसिडिक नेचर के कारण सीने में जलन की समस्या को पैदा कर सकती हैं।
- टमाटर: हार्टबर्न की स्थिति में आपको टमाटर और इससे बनने प्रोडक्ट्स का सेवन करने से बचना चाहिए। इन चीजों की वजह से व्यक्ति को सीने में हो रही जलन का सामना करना पड़ सकता है।
- चॉकलेट: चॉकलेट में थियोब्रोमाइन नाम का कंपाउंड होता है, जो निचले एसोफेजियल स्फिंक्टर को आराम दे सकता है। इससे पेट में बनने वाला एसिड वापस एसोफैगस में आ जाता है। यही वजह है कि सीने में जलन की समस्या हो सकती है।
- मसालेदार भोजन: इस तरह के खाने में कैप्साइसिन की मात्रा ज्यादा होती है। इससे सीने में जलन की समस्या हो सकती है। ऐसे में आपको गर्म मिर्च और वसाबी जैसी चीजों का सेवन करने से बचना चाहिए। इससे एसोफैगस में जलन पैदा हो सकती है।
- फैटी और फ्राइड फूड्स: फैटी और ऑयली फूड का सेवन हार्ट हेल्थ के लिए अच्छा नहीं होता है। इस तरह का खाना पाचन को धीमा कर सकता है, जिससे निचले इसोफेजियल स्फिंक्टर पर दबाव डालता है। ऐसे में हार्ट बर्न की समस्या हो सकती है।
- कैफीन: हार्ट में जलन की समस्या से बचने के लिए आपको कैफीन का सेवन कम करना चाहिए। कैफीन निचले इसोफेजियल स्फिंक्टर को आराम दे सकता है और पेट में एसिड के प्रदर्शन को बढ़ा सकता है। इससे हार्टबर्न की समस्या हो सकती है।
- पुदीना: पुदीना भी निचले इसोफेजियल स्फिंक्टर को आराम दे सकता है। इससे पेट के एसिड को वापस एसोफैगस में पहुंचाया जा सकता है। इससे सेहत को बहुत फायदा होता है।
- लहसुन और प्याज: हार्ट में जलन की समस्या होने पर व्यक्ति को प्याज और लहसुन का सेवन कम कर देना चाहिए। इससे पेट में एसिड की मात्रा बढ़ जाती है और वह एसोफैगस में वापस जाने की कोशिश कर सकता है।
- प्रोसेस्ड मीट: व्यक्ति को हॉट डॉग, सॉसेज और बेकन प्रोसेस्ड मीट का सेवन करने से बचना चाहिए। इनमें फैट और परिरक्षक अधिक हो सकते हैं, जो हार्ट में जलन का कारण बन सकते हैं।
- कार्बोनेटेड ड्रिंक: पेट की समस्या से बचने के लिए व्यक्ति को कार्बोनेटेड ड्रिंक का सेवन करने से बचना चाहिए। ऐसे में आपको सोडा और बीयर जैसे ड्रिंक का सेवन नहीं करना चाहिए। इससे भी निचले एसोफेजियल स्फिंक्टर पर दबाव पड़ता हैं।
इसे भी पढ़ें- हार्टबर्न, एसिड रिफलक्स और जीईआरडी में क्या अंतर है? जानें बचाव
अगर आप ऊपर बताए फूड्स का सेवन नहीं कर रहे हैं, तो हार्ट हेल्थ को फायदा हो सकता है। यहां ध्यान देने योग्य बात है कि हर व्यक्ति के लिए हार्टबर्न के ट्रिगर अलग-अलग होते हैं। ऐसे में एक व्यक्ति के लिए जो चीजें सीने में जलन का कारण बनती है, वह दूसरे में भी हो यह जरूरी नहीं होता है।