सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माने जाने वाले नींबू (Lemon) के सेवन से शरीर को विटामिन सी की पर्याप्त मात्रा मिलती है। नींबू का सेवन करने से शरीर को डिटॉक्स करने में भी मदद मिलती है। आज के दौर में लोग नींबू का सेवन वजन कम करने और शरीर के इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए खूब करते हैं। सबसे ज्यादा गर्मी के मौसम में नींबू का सेवन किया जाता है। नींबू में सेहत के लिए फायदेमंद विटामिन सी, कैल्शियम, पोटैशियम, फाइबर जैसे पोषक तत्व प्रचुर मात्रा में मौजूद होते हैं। यहीं नहीं नींबू में एंटी-कैंसर, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-माइक्रोबियल गुण भी मौजूद होते हैं। इन सब गुणों की खान होने के बावजूद अगर आप नींबू का सेवन सही तरीके से नहीं करते हैं तो इसकी वजह से आपको कई स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। नींबू को कुछ खाद्य पदार्थों के साथ मिलाकर या उनका एक साथ सेवन सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। आपको भी इनका सेवन करने से पहले इनसे होने वाले नुकसान के बारे में जान लेना चाहिए। तो चलिए आइए जानते हैं नींबू के साथ किन चीजों का सेवन सेहत के लिए काफी हानिकारक हो सकता है।
इन चीजों के साथ कभी न करें नींबू का सेवन (Food Items to Avoid Having With Lemon)
(Image Source - Freepik.com)
हम जिन चीजों का सेवन करते हैं या हमारा खानपान जैसा होता है उसका असर हमारे शरीर पर जरूर पड़ता है। स्वस्थ और संतुलित भोजन के साथ यह जरूरी है कि किन चीजों का सेवन कितनी मात्रा में और किन खाद्य पदार्थों के साथ कर रहे हैं। कई शोध और अध्ययन भी इस बात की पुष्टि कर चुके हैं कि नींबू के साथ कुछ खाद्य पदार्थों के सेवन से बचना चाहिए। इन पदार्थों के साथ नींबू का सेवन करने से शरीर को कई नुकसान परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
टॉप स्टोरीज़
1. नींबू और दूध का एकसाथ सेवन (Lemon With Milk Side Effects)
नींबू और दूध का एकसाथ और एक दूसरे का सेवन करने के तुरंत बाद सेवन कभी भी नहीं करना चाहिए। नींबू में सिट्रिक एसिड मौजूद होता है जो दूध में मिलते ही उसे अम्लीय (एसिडिक) बना देता है। दूध में नींबू मिलाने से दूध में मौजूद कैसिइन समूह पर असर पड़ता है और ये सेहत के नुकसानदायक हो सकता है। दूध में नींबू का रस मिलाने से वह अम्लीय होकर फट जाता है। दूध और नींबू का एकसाथ या एक दूसरे के तुरंत बाद सेवन करने से गैस, एसिडिटी, पाचन से जुड़ी समस्या के अलावा स्किन से जुड़ी समस्याएं भी हो सकती हैं।
(Image Source - Freepik.com)
इसे भी पढ़ें : अनानास और दूध का एक साथ सेवन है सेहत के लिए हानिकारक, जानें इससे होने वाले 5 नुकसान
2. नींबू के साथ पपीता का सेवन (Consuming Lemon With Papaya)
नींबू और पपीता का भी सेवन एकसाथ या एक दूसरे के बाद नहीं करना चाहिए। नींबू और पपीता दोनों फलों के गुण एक दूसरे से एकदम अलग होते हैं। इन दोनों चीजों का एकसाथ या एक दूसरे के बाद सेवन करना शरीर के लिए हानिकारक हो सकता है। नींबू और पपीता का एकसाथ सेवन शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्रा बढ़ा सकता है और इसकी वजह से आपको एनीमिया की समस्या हो सकती है। आयुर्वेद में खानपान को लेकर बताये गए नियमों के मुताबिक नींबू और पपीता का एकसाथ सेवन खासतौर पर बच्चों को कभी नहीं करना चाहिए। इन दोनों का कॉम्बिनेशन बच्चों पर तेजी से असर करता है।
इसे भी पढ़ें : इन लोगों को भूलकर भी नही करना चाहिए जामुन का सेवन, एक्सपर्ट से जानें इसके नुकसान
(Image Source - Freepik.com)
3. नींबू के साथ मांस का सेवन (Lemon With Meat Side Effects)
मांस के साथ नींबू का सेवन करना आपके लिए हानिकारक हो सकता है। कुछ लोगों को नींबू के सेवन से एलर्जी की समस्या हो सकती है जिसकी वजह से अगर ऐसे लोग मांस खासतौर पर रेड मीट का सेवन करते हैं तो ऊन्हें कई दिक्कतें हो सकती हैं। नींबू के सेवन से जिन लोगों को एलर्जी हैं उन्हें मीट के साथ इसका सेवन करने से बचना चाहिए। ऐसा करने से आपको स्किन से जुड़ी समस्याओं के अलावा साइनस की समस्या भी हो सकती है।
इसे भी पढ़ें : कटहल खाने के बाद नहीं खानी चाहिए ये 5 चीजें, सेहत को पहुंचता है नुकसान और हो सकती हैं कई परेशानियां
4. दही के साथ नींबू का सेवन (Consuming Lemon With Curd Side Effects)
दही के साथ भूलकर भी नींबू का सेवन नहीं करना चाहिए। दूध या दूध से बनें पदार्थों (डेयरी प्रोडक्ट्स) के साथ नींबू का सेवन सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। दही के साथ खट्टे फलों को मिलाकर खाने से आपको पाचन से जुड़ी गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इसका सेवन आपको कब्ज और पेट से जुड़ी अन्य गंभीर समस्याओं का शिकार बना सकता है। इन चीजों का एकसाथ सेवन आपके लिए विषाक्त भी हो सकता है। जब आप दही और नींबू को एकसाथ मिलाते हैं तो उसमें विषाक्त पदार्थ अधिक मात्रा में बनते हैं। यही नहीं अगर आप नींबू और दही का एकसाथ सेवन करते हैं तो इसकी वजह से आपको स्किन एलर्जी और सर्दी-जुकाम भी हो सकता है।
(Image Source - Freepik.com)
इसे भी पढ़ें : गैस होने पर इन 8 चीजों का न करें सेवन, जानें कारण
5. नींबू और टमाटर का एकसाथ सेवन (Lemon With Tomato Side Effects)
भोजन के साथ सलाद के रूप में टमाटर और नींबू का इस्तेमाल अक्सर लोग करते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि ये फूड कॉम्बिनेशन आपकी सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। इन दोनों चीजों का एकसाथ सेवन अधिक मात्रा में करने पर आपके पाचन तंत्र पर नकारात्मक प्रभाव डालता है। टमाटर के गुण नींबू के गुण से एकदम अलग होते हैं और इन दोनों का अधिक मात्रा में एकसाथ सेवन पाचन तंत्र पर गंभीर असर डालता है। इनका एकसाथ अधिक मात्रा में सेवन करने से आपको कब्ज, एसिडिटी और अपच की समस्या हो सकती है।
6. डेयरी प्रोडक्ट्स के साथ नींबू का सेवन (Lemon With Dairy Products)
सिर्फ दूध या दही ही नहीं किसी भी डेयरी उत्पाद के साथ नींबू का सेवन नहीं करना चाहिए। डेयरी प्रोडक्ट्स के साथ नींबू का सेवन पाचन तंत्र के लिए बहुत नुकसानदायक माना जाता है। इसके अलावा इनका एकसाथ सेवन करने से आपको स्किन एलर्जी और स्किन से जुड़ी अन्य गंभीर समस्याएं भी सकती हैं। दूध और दही के साथ-साथ अन्य सभी डेयरी प्रोडक्ट्स के साथ नींबू और अन्य खट्टे फलों का सेवन नही करना चाहिए।
(Image Source - Freepik.com)
इसे भी पढ़ें : अंडे के साथ भूलकर भी न खाएं ये चीजें, सेहत को हो सकता है नुकसान
हमारे शरीर पर हमारे द्वारा खाए जाने वाले सभी खाद्य पदार्थों का सीधा असर पड़ता है। इसलिए जरूरी यह है कि हम जिन चीजों का सेवन करें उनके बारे में उचित जानकारी भी हो। अगर आप गलत फूड कॉम्बिनेशन का एकसाथ सेवन करते हैं तो इसकी वजह से आपको स्वास्थ्य संबंधी कई परेशानियां भी झेलनी पड़ सकती हैं। किसी भी समस्या से इन चीजों का एकसाथ सेवन करने से पहले चिकित्सक की सलाह जरूर लें।
(Main Image Source - Freepik.com)
Read More Articles on Healthy Diet in Hindi