Fiber Rich Foods to Prevent Stomach Problems in Hindi: फाइबर एक मैक्रोन्यूट्रिएंट, जो खाद्य पदार्थों से प्राप्त होता है। फलों, सब्जियों, साबुत अनाज, फलियों, नट्स और सीड्स में फाइबर पाया जाता है। आपको बता दें कि फाइबर को पचाया नहीं जा सकता है। यह पचते समय पोषक तत्वों के साथ पाचन-तंत्र में जाता है और आंतों को स्वस्थ रखने में मदद करता है। फाइबर, आंतों और पाचन को बेहतर बनाने में मदद करता है। इसके अलावा, फाइबर लेने से वजन भी नियंत्रण में रहता है। अगर आप नियमित रूप से फाइबर का सेवन करेंगे, तो पेट और आंतें स्वस्थ रहेंगी। साथ ही, पेट से जुड़ी समस्याओं से भी छुटकारा मिलेगा। इतना ही नहीं, फाइबर हृदय और डायबिटीज रोगियों के लिए भी बहुत जरूरी होता है। इसलिए आपको अपनी रेगुलर डाइट में फाइबर को जरूर शामिल करना चाहिए। इसके लिए आप इन फूड्स का सेवन कर सकते हैं।
फाइबर से भरपूर फूड्स- Fiber Rich Foods in Hindi
1. सेब
सेब पोषक तत्वों से भरपूर होता है। रोजाना सेब खाने से आप हमेशा स्वस्थ रह सकते हैं। सेब में फाइबर अधिक होता है, जो रोज की जरूरत को कुछ मात्रा में पूरा कर सकता है। आपको बता दें कि एक सेब में लगभग 4 ग्राम फाइबर होता है। सेब में मौजूद फाइबर, इसके आकार पर निर्भर करता है। आप रोज सुबह या मिड मॉर्निंग में सेब का सेवन कर सकते हैं।
2. बीन्स
बीन्स भी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। फाइबर इनटेक के लिए आप बीन्स का सेवन कर सकते हैं। आधे कप बीन्स में लगभग 9 ग्राम फाइबर होता है। यह प्रोटीन का भी अच्छा सोर्स है। आप बीन्स को रोटी या चावल के साथ ले सकते हैं। बीन्स का सेवन करने से फाइबर की पूर्ति की जा सकती है।
इसे भी पढ़ें- आंतों को मजबूत बनाने के लिए करें इन फाइबर रिच फूड्स का सेवन, दूर होंगी कई समस्याएं
3. ड्राई फ्रूट्स
सेहतमंद रहने के लिए हेल्थ एक्सपर्ट्स ड्राई फ्रूट्स खाने की सलाह देते हैं। ड्राई फ्रूट्स में हेल्दी फैट, मैग्नीशियम, प्रोटीन और फाइबर की मात्रा अधिक होती है। अपनी डाइट में फाइबर बढ़ाने के लिए आप ड्राई फ्रूट्स का सेवन कर सकते हैं। आपको बता दें कि अंजीर और बादाम, दोनों फाइबर का अच्छा सोर्स होते हैं। इसके अलावा, सूरजबुखी के बीजों में भी फाइबर पाया जाता है।
4. ओट्स
ओट्स का सेवन अक्सर लोग नाश्ते में करते हैं। ओट्स विटामिन्स, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स का अच्छा सोर्स होते हैं। ओट्स में बीटा ग्लूकन नामक एक पावरफुल फाइबर होता है, जो ब्लड शुगर और कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित रखने में मदद करता है। एक कप ओट्स में लगभग 10 ग्राम फाइबर पाया जाता है। फाइबर के लिए आप अपने ब्रेकफास्ट में ओट्स शामिल कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- चेहरे पर लगाएं ओट्स से बने ये 4 फेस पैक, ओपन पोर्स को कम करने में मिलेगी मदद
5. ब्रोकली
ब्रोकली सेहत के लिए फायदेमंद होती है। आप ब्रोकली का सेवन सलाद, सब्जी या सूप के रूप में कर सकते हैं। आपको बता दें कि एक ब्रोकली में लगभग 2-6 ग्राम फाइबर होता है। इसके अलावा, ब्रोकली में विटामिन सी, के, बी, आयरन, मैंगनीज और पोटैशियम भी पाए जाते हैं। फाइबर के लिए आप अपनी रेगुलर डाइट में ब्रोकली शामिल कर सकते हैं।