Expert

क्या आपकी त्वचा पर भी रहते हैं मुंहासे? तो ये 5 सप्लीमेंट्स लेने से और भी अधिक बढ़ सकते हैं मुंहासे

Supplements That Can Cause Acne: अगर आपकी त्वचा पर भी बहुत मुंहासे हैं, तो इन 5 सप्लीमेंट्स का सेवन आपको सोच समझकर करना चाहिए।
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या आपकी त्वचा पर भी रहते हैं मुंहासे? तो ये 5 सप्लीमेंट्स लेने से और भी अधिक बढ़ सकते हैं मुंहासे

Supplements That Can Cause Acne: क्या आप भी उन लोगों में से हैं, त्वचा पर मुंहासों की समस्या परेशान रहते हैं? तो आप अकेले नहीं है, यह त्वचा से जुड़ी बहुत आम समस्या है, जो आजकर हर दूसरे व्यक्ति के साथ देखने को मिलती है। इसके लिए त्वचा की पर्याप्त देखभाल न करना, प्रदूषण और गंदगी में अधिक समय बिताने तक कई कारण जिम्मेदार हो सकते हैं। हालांकि, कुछ फूड्स का सेवन भी त्वचा पर मुंहासों को ट्रिगर कर सकता है। इसलिए आपको कुछ चीजों को लेकर बहुत सावधानी बरतने की जरूरत होती है। अक्सर हम देखते हैं कि जिन लोगों की त्वचा पर मुंहासे होते हैं, उनकी समस्या जल्दी ठीक नहीं होती है, बल्कि कई बार उनकी त्वचा पर मुंहासे और भी अधिक हो जाते हैं। क्या आपने कभी यह जानने की कोशिश की है कि आखिर ऐसा होता क्यों है? जिन लोगों की त्वचा पर पहले से मुंहासे हैं, उन्हें अपने खानपान का खास ध्यान रखने की जरूर होती है, कुछ फूड्स जैसे भिंडी और बैंगन आदि का सेवन उनके चेहरे पर मुंहासे अधिक बढ़ा सकते हैं।

इसके अलावा, आपको यह जानकर हैरानी हो सकती है कुछ सप्लीमेंट्स का सेवन भी त्वचा पर पहले से मौजूद मुंहासों की स्थिति को बदतर बना सकता है। अगर आपकी त्वचा पर मुंहासे हैं और आप सप्लीमेंट्स ले रहे हैं, तो आपको कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना चाहिए, नहीं तो इससे त्वचा पर और भी अधिक मुंहासे हो सकते हैं। बोर्ड सर्टिफाइड और सेलिब्रिटी डर्मेटोलॉजिस्ट जयश्री शरद ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट में ऐसे 5 सप्लीमेंट्स के बारे में बताया है, जो पहले त्वचा पर मौजूद मुंहासों की स्थित को अधिक गंभीर बना सकते हैं। इस लेख में हम आपको इसके बारे में विस्तार से बता रहे हैं...

Supplements That Can Cause Acne

ये 5 सप्लीमेंट्स लेने से आपकी त्वचा पर मुंहासे अधिक बढ़ सकते हैं- Supplements That Can worsen Your Existing Acne In Hindi

1. बी विटामिन सप्लीमेंट्स (Vitamin B)

अगर आप प्रति सप्ताह 5-10 मिलीग्राम से अधिक विटामिन बी6 या विटामिन बी12 लेते हैं, तो यह आपकी त्वचा पर मुंहासे बढ़ा सकता है।

2. व्हे प्रोटीन (Whey Protein)

अगर आप व्हे प्रोटीन सप्लीमेंट्स का अधिक सेवन करते हैं, तो इसमें मौजूद कैसिइन वास्तव में IGF1 नामक मुंहासे के लिए जिम्मेदार हार्मोन को बढ़ाने में योगदान दे सकता है।

इसे भी पढ़ें: क्या जंक फूड्स खाने से भी मुंहासे ज्यादा होते हैं? जानें डॉक्टर से

3. बीसीएए (BCAA)

प्रोटीन की तरह अगर आप बॉडीबिल्डिंग के लिए ब्रांच्ड-चेन अमीनो एसिड (BCAA) सप्लीमेंट्स लेते हैं, तो इससे भी IGF1 हार्मोन में वृद्धि हो सकती है।

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Jaishree Sharad (@drjaishreesharad)

4. एनाबॉलिक स्टेरॉयड्स (Anabolic Steroids)

बॉडी बिल्डिंग के लिए एनाबॉलिक स्टेरॉयड या किसी भी प्रकार के टेस्टोस्टेरोन सप्लीमेंट्स लेने से त्वचा में तेल अधिक रिलीज होता है, जो त्वचा पर मुंहासों के लिए जिम्मेदार एक बड़ा कारण है।

इसे भी पढ़ें: मुंहासों के निशान से हैं परेशान? लगाएं चावल से बने ये 3 फेस मास्क, मिलेगी बेदाग त्वचा

 

5. अधिक आयोडीन (Iodine)

अगर आप नमक अधिक सेवन करते हैं, तो इससे शरीर में  आयोडीन का स्तर अधिक बढ़ सकता है। इससे शरीर में सूजन पैदा होती है। इससे चेहरे और छाती पर दाने निकल आते हैं।

All Image Source: Freepik

Read Next

इडली डोसा का बैटर ज्यादा फरमेंटेशन से हो सकती हैं पेट की समस्याएं, जानें इससे बचाव के उपाय

Disclaimer