स्विमिंग करने से चेहरे का रंग हो गया है डार्क? लगाएं ये 3 फेस मास्क, दूर होगा कालापन

Face Mask To Treat Dark Skin After Swimming: स्विमिंग के कारण चेहरे के कालेपन को दूर करने के लिए इन फेस मास्क को हफ्ते में 1 बार लगाया जा सकता है।   
  • SHARE
  • FOLLOW
स्विमिंग करने से चेहरे का रंग हो गया है डार्क? लगाएं ये 3 फेस मास्क, दूर होगा कालापन

Face Mask To Treat Dark Skin After Swimming: गर्मी में लोगों को स्विमिंग करना काफी पंसद होता है। लोग घंटो तक पूल में जा कर नहाते है। लेकिन कई बार लगातार स्विमिंग करने से स्किन का रंग काफी डार्क हो जाता है और कई बार स्किन की चमक भी चली जाती है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि इस पानी में क्लोरिन मिला होता है। इस समस्या को दूर करने के लिए लोग कई तरह के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करना शुरू कर देते है। ये प्रोडक्ट्स महंगे होने के साथ कई बार मन मुताबिक रिजल्ट भी नहीं देते है। जिस कारण व्यक्ति काफी परेशान हो जाता है। ऐसे में आज हम आपको इस आर्टिकल में ऐसे फेस मास्क के बारे में बताएंगे। जिन्हें उपयोग करने से स्किन खिली रहेगी और स्विमिंग के कारण होने वाली डार्क स्किन की रंगत में भी निखार आएगा। ये फेस मास्क नैचुरल होने के साथ स्किन को हेल्दी भी रखेंगे। आइए जानते हैं इन फेस मास्क के बारे में।

1. पपीता और शहद

सामग्री

2 चम्मच- पपीते का पल्प

1 चम्मच- शहद

फेस मास्क बनाने का तरीका

 पपीता और शहद का फेस मास्क बनाने के लिए पपीते के पल्प को निकाल लें। अब इसमें शहद को मिलाकर मिश्रण तैयार करें। अब इस मिश्रण को चेहरे और गर्दन पर 15 से 20 मिनट के लिए लगा के रखें। उसके बाद नॉर्मल पानी से वॉश करें। ये मास्क चेहरे पर चमक लाने के साथ रंगत को भी निखारता है।

face mask

2.  चावल का आटा और दूध

सामग्री

2 चम्मच- चावल का आटा

3 चम्मच- दूध

फेस मास्क बनाने का तरीका

चावल का आटा और दूध का फेस मास्क बनाने के लिए दोनों को मिलाकर मिश्रण तैयार करें। अब इस मिश्रण को चेहरे और गर्दन पर 15 मिनट के लिए लगा के रखें। इस मास्क को लगाने के बाद हल्के हाथ से रब भी कर सकते है। ऐसा करने से टैनिंग दूर होने के साथ पोर्स भी अच्छे से क्लीन हो जाते है। जिससे स्किन खिली नजर आती है।

इसे भी पढ़ें- सेक्स स्टेमिना बढ़ाने में मदद करेंगी ये 5 ड्रिंक्स, मिलेगी ताकत और रहेंगे हेल्दी

3. चंदन और गुलाब जल

सामग्री

1 चम्मच- चंदन पाउडर

2 चम्मच- गुलाब जल

फेस मास्क बनाने का तरीका

चंदन और गुलाब जल का फेस मास्क बनाने के लिए दोनों चीजों को मिलाकर मिश्रण तैयार करें। अब इस मिश्रण को चेहरे पर 20 मिनट के लिए लगा के रखें। उसके बाद नॉर्मल पानी से वॉश करें। ये फेस मास्क स्किन की रंगत में सुधार करने के साथ स्किन को चमकदार बनाता है।

 स्विमिंग के कारण चेहरे के कालेपन को दूर करने के लिए इन फेस मास्क को लगाया जा सकता है। हालांकि, चेहरे पर लगाने से पहले पैच टेस्ट अवश्य करें। 

All Image Credit- Freepik

Read Next

पुराने समय में शादी से पहले लड़कियां लगाती थीं यह ब्राइडल फेस पैक, मैंने भी इससे पाया दुल्‍हन वाला न‍िखार

Disclaimer