कोरोना महामारी (Coronavirus) के बीच कई अन्य बीमारियां काफी तेजी से फैल रही हैं। इन बीमारियों में ब्लैक फंगल, व्हाइट फंगल और येलो फंगस प्रमुख हैं। इन बीमारियों के चलते देश की हालत काफी खराब हो रही है। इस बीच महाराष्ट्र सरकार से बाल चिकित्सक और कोविड-19 (Covid-19 and Flu) के टास्क फोर्स ने अपील की है कि मानसून से पहले राज्य में बच्चों को फ्लू का टीका (flu shot before monsoon) लगवाया जाए। टास्क फोर्स का मानना है कि फ्लू और कोरोना के लक्षण लगभग एक समान होते हैं। ऐसे में वैक्सीन लगाने पर आगे आने वाली संभावित संकट की स्थिति को टाला जा सकता है।
इस पर राज्य के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा है कि वे सुक्षाव पर विचार करेंगे। साथ ही उन्होंने यह भी कहा है कि टास्क फोर्स को इसपर एक गाइडलाइंस बनाकर देनी चाहिए, ताकि वे इस बारे में स्पष्ट तरीकों से जान सकें। गाइडलाइंस में सभी तरह के सवालों के जबाव होने चाहिएं। जैसे- क्या कोविड-19 पॉजिटिव बच्चे इस टीके को लगवा सकते हैं? क्यों जरूरी है फ्लू (Flu Vaccine) का टीका? इत्यादि। नोएडा स्थित न्यू हॉस्पिटल के पीडियाट्रिशियन डॉक्टर विकास कुमार अग्रवाल (Neo Hospital Pediatrician Doctor Vikas Kumar Aggarwal) से जानते हैं फ्लू वैक्सीन से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण सवालों के जबाव?
1. मानसून से पहले बच्चे क्यों लगाएं फ्लू वैक्सीन?
पीडियाट्रिशियन डॉक्टर विकास कुमार अग्रवाल का कहना है कि मानसून में कोविड-19 और फ्लू दोनों ही समस्याएं एक साथ अगर किसी को हो जाए, तो यह गंभीर स्थिति पैदा कर सकता है। ऐसे में फ्लू का शॉट बच्चों के लिए काफी फायदेमंद है। फ्लू शॉट लेने से गंभीर परिस्थिति से बचा जा सकता है। फ्लू और कोविड-19 वायरस (Flu and Covid-19) एक साथ अटैक करने पर कई समस्याएं होने का खतरा बढ़ सकता है। इसलिए मानसून से पहले फ्लू शॉट लगवाने की सलाह दी जा रही है। ताकि बच्चों को फ्लू से बचाया जा सके।
टॉप स्टोरीज़
2. क्या इससे कोविड-19 से बचाव किया जा सकता है?
इस बारे में डॉक्टर विकास बताते हैं कि फ्लू शॉट लगाने से कोविड-19 से बचाव नहीं किया जा सकता है। लेकिन बच्चे को कोविड-19 में होने वाले खतरे से बचाया जा सकता है। फ्लू शॉट लेने से बच्चों में कोविड-19 के कम गंभीर मामले सामने आ सकते हैं। डॉक्टर कहना है कि जब तक बच्चों को कोविड-19 वैक्सीन देने की मंजूरी नहीं दी जा रही है, तब तक फ्लू शॉट देना उनके लिए काफी बेहतर उपाय हो सकता है।
इसे भी पढ़ें - बेबी प्लान कर रही हैं या अभी-अभी मां बनी हैं तो क्या लगवाना चाहिए कोरोना वैक्सीन? डॉक्टर से जानें सारे जवाब
3. क्या कोविड-19 पॉजिटिव बच्चे लगा सकते हैं फ्लू वैक्सीन?
डॉक्टर विकास बताते हैं कि कोविड-19 पॉजिटिव बच्चे टीका नहीं लगवा सकते हैं। जब बच्चा कोविड-19 संक्रमण से ठीक हो जाए, तो उसके करीब 15 दिन बाद उन्हें फ्लू का टीका लगाएं। किसी भी बीमारी के दौरान बच्चे को फ्लू का टीका नहीं दिया जाता है।
4. किस उम्र के बच्चे लगा सकते हैं फ्लू वैक्सीन?/ क्या बड़ों को भी लगता है फ्लू वैक्सीन?
इस बारे में डॉक्टर का कहना है 6 माह के बाद किसी भी बच्चे को फ्लू का टीका लगाया जा सकता है। यह टीका हर उम्र के बच्चों द्वारा लगाया जा सकता है। डॉक्टर विकास कुमार का कहना है कि फ्लू वैक्सीन के लिए कोई अपर एज लिमिट तय नहीं की गई है। इस वैक्सीन को 18 साल से अधिक उम्र के लोग भी लगवा सकते हैं।
5. किन लोगों को लेनी चाहिए फ्लू वैक्सीन?
- बच्चे के लिए बेहद जरूरी
- बुजुर्ग भी ले सकते हैं फ्लू वैक्सीन
- युवा वर्ग भी ले सकते हैं फ्लू शॉट
- गर्भवती महिलाएं भी ले सकती हैं फ्लू शॉट

- क्रोनिक कंडीशन (जैसे अस्थमा, हृदय रोग और डायबिटीज)
- कमजोर इम्यून सिस्टम
- नर्सिंग होम में रहने वाले
6. क्या फ्लू वैक्सीन हर साल लगवाना चाहिए?
डॉक्टर विकास बताते हैं कि बच्चों को फ्लू का टीका हर साल लगवाना चाहिए। जरूरी नहीं है कि मानसून से पहले या बाद में फ्लू शॉट दिया जाए। आप 1 साल कंप्लीट होने पर किसी भी वक्त बच्चों को फ्लू का टीका लगवा सकते हैं।
7. दो वैक्सीन के बीच कितना अंतर रखें?
इस बारे में डॉक्टर बताते हैं कि दो वैक्सीन के बीच में कम से कम दो महीने का अंतर होना जरूरी है। अगर आप बच्चे को एक साथ दो-दो डोज देते हैं, तो इससे बच्चों में कई तरह के साइड-इफेक्ट्स दिख सकते हैं।
8. क्या फ्लू शॉट लगवाने के तुरंत बाद लगाया जा सकता है कोविड-19 वैक्सीन?
डॉक्टर विकास का कहना है कि अगर फ्लू शॉट लेने के कुछ दिन बाद सरकार द्वारा बच्चों को भी कोविड-19 वैक्सीन लगवाने की मंजूरी दे दी गई, तो बच्चा कभी भी वैक्सीन लगवा सकता है। इसके लिए कोई पाबंदी नहीं है कि फ्लू शॉट लेने के बाद आप कोविड-19 वैक्सीन नहीं लगवा सकते हैं।
9. फ्लू वैक्सीन लगवाने के बाद बच्चों में कोई साइड इफ़ेक्ट दिखते हैं?
फ्लू वैक्सीन लगवाने के बाद बच्चों में हल्के-फुल्के साइड-इफेक्ट्स नजर आ सकते हैं। जैसे- बुखार, उल्टी, पेट दर्द इत्यादि। इन लक्षणों से घबराने की जरूरत नहीं है। यह 2-3 दिन में खुद-ब-खुद ठीक हो जाएंगे हैं। इसके अलावा अन्य साइड-इफेक्ट्स हैं। जैसे-
- इंजेक्शन वाली जगह पर रिएक्शन (दर्द, सूजन, लालिमा)
- सिर दर्द होना
- कमजोरी महसूस होना
10. कैसे कार्य करता है फ्लू वैक्सीन? (How to Work Flu Vaccine)
फ्लू वैक्सीन एक निष्क्रिय वैक्सीन है। यह हमारे शरीर में एंटीबॉडी बनाकर, इम्यूनिटी को बूस्ट करने में हमारी मदद करता है। एंटीबॉडी एक ऐसा प्रोटीन है, जो टीके में मौजूद वायरस की वजह से फ्लू से हमारी सुरक्षा करता है।
डॉक्टर की बात से आप समझ गए होंगे कि कोरोनाकाल में मानसून से पहले बच्चे को फ्लू शॉट देना क्यों जरूरी है। अगर आपके घर में कोई छोटा बच्चा है, तो उसे जल्द से जल्द फ्लू टीका लगवा लें। ताकि कोरोना के गंभीर लक्षणों से बचा जा सके। साथ ही कोविड-19 की गंभीर स्थिति की संभावना कम हो सके।
Read More Articles on Miscellaneous in Hindi