क्या आपको है वायरस और फ्लू से अटैक का डर? इन 5 चीजों के सेवन से Virus और Flu से करें खुद का बचाव

कोरोना से बचाव के लिए इम्यून पावर का बूस्ट होना बहुत ही जरूरी है।  अगर खुद को वायरस और फ्लू से बचाव करना चाहते हैं, तो इन फूड्स का सेवन करें।
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या आपको है वायरस और फ्लू से अटैक का डर? इन 5 चीजों के सेवन से Virus और Flu से करें खुद का बचाव

कोरोनावायरस का कहर भारत में तेजी से फैल रहा है। हर दिन लाखों की संख्या में कोरोना के नए मामले सामने आ रहे हैं। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए देश के कई राज्यों में लॉकडाउन कर दिया गया है। साथ ही आमलोगों को घर में रहने की हिदायत दी गई है। कोरोना से बचने के लिए लोगों को कई तरह के नियमों को फॉलो करने की सलाह दी जा रही है। जैसे- घर में रहें, एक्सरसाइज करें, मास्क पहनें, हाथ अच्छे से साफ करें इत्यादि। इन नियमों को फॉलो करके आप काफी हद तक कोरोना से खुद का बचाव कर सकते हैं।

कोरोना जैसे वायरस से बचाव के लिए शारीरिक रूप से मजबूत होना भी बहुत ही जरूरी है। अगर आपकी इम्यून पावर बूस्ट होती है, तो आपका शरीर कोरोना से आसानी से लड़ सकता है। वहीं, अगर आपकी इम्यूनिटी वीक होती है, तो वायरस आपके शरीर पर काफी तेजी से हमला कर सकता है। इसलिए कोरोनाकाल में अपनी इम्यूनिटी को मजबूत बनाए रखें। इम्यूनिटी को मजबूत बनाने के लिए कई काढ़ा पीने की सलाह दी जा रही है। काढ़ा के अलावा कई ऐसे डाइट हैं, जिससे आप अपनी इम्यूनिटी को मजबूत बना सकते हैं। आज हम आपको इस लेख के जरिए कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके सेवन से आप कोरोना जैसे वायरस और फ्लू से खुद का बचाव कर सकते हैं। चलिए जानते हैं उन चीजों के बारे में-

1. चक्रफूल से इम्यूनिटी होगी बूस्ट (star anise Boost Immunity)

इम्यूनिटी पावर को बूस्ट करने में चक्रफूल काफी मददगार साबित हो सकता है। अधिकतर भारतीय घरों में इसका इस्तेमाल खड़े मसाले के रूप में किया जाता है। इसके इस्तेमाल से खाने का स्वाद बढ़ता है। साथ ही आपकी इम्यूनिटी भी बूस्ट होती है। अगर आप नियमित रूप से चक्रफूल का काढ़ा पीते हैं, तो इससे आपकी इम्यूनिटी बूस्ट होगी। काढ़ा बनाने के लिए 1 गिलास पानी में 2 से 3 चक्रफूल डालें। इसे अच्छी तरह से उबालें और छानकर पी जाएं। इससे आपको कई फायदे होंगे। चक्रफूल का काढ़ा पीने से वायरस और फ्लू से खुद का बचाव कर सकेंगे।

2. विटामिन C बूस्ट करे इम्यूनिटी (Vitamin C Boost Your Immunity)

कोरोनाकाल में लगभग सभी लोग समझ गए होंगे कि विटामिन सी के सेवन से हमारी इम्यूनिटी बूस्ट होती है। फ्लू और वायरस से बचाव के लिए हमें अपने आहार में नियमित रूप से विटामिन सी लेना चाहिए। गर्मियों के सीजन में नींबू का पानी आपको भरपूर विटामिन सी देता है। साथ ही इससे आपको गर्मी का एहसास भी कम होता है। इसके अलावा कई ऐसे फूड्स हैं, जिससे आपको भरपूर विटामिन मिल सकता है। जैसे- संतरा, आंवला, कीवी, ब्रोकली, आम इत्यादि।

इसे भी पढ़ें - बालों की लंबाई और स्किन की खूबसूरती बढ़ाए काले जूस, जानिए इसे बनाने की विधि और अन्य 8 फायदे

3. प्रीबायोटिक फूड आंतों के लिए है बेहतर  (Prebiotic food)

आंतों के स्वास्थ्य के लिए प्रीबायोटिक फूड्स को काफी बेहतर माना जाता है। इस तरह के फूड्स में गुड बैक्टीरिया मौजूद होते हैं, जो आपके पाचन तंत्र को मजबूत रखता है। ऐसे में आप जो भी हेल्दी फूड खाते हैं, वह आपके शरीर को लगता है। ऐसे में हम कह सकते हैं कि प्रीबायोटिक आहार के सेवन से आपकी इम्यूनिटी भी मजबूत होती है। इस तरह के आहार का सेवन करने से आपके शरीर में वायरस और बैक्टीरिया जल्दी अटैक नहीं करते हैं। 

4. खमीरयुक्त फूड्स (Fermented Foods Boost Your Immune System)

खामीरयुक्त फूड्स का सेवन करने से भी इम्यून पावर बूस्ट हो सकती है। दरअसल, फर्मेटेड फूड्स के सेवन से आंतों का स्वास्थ्य बेहतर होता है। आंत स्वस्थ रहने से इम्यूनिट सिस्टम भी बेहतर रहता है। गर्मियों में दही, कांजी, अचार जैसे फर्मेटेड फूड्स का आप सेवन कर सकते हैं। यह इम्यून पावर बूस्ट करने के साथ-साथ आपके आंतों के लिए भी काफी अच्छा साबित हो सकता है। 

इसे भी पढ़ें - इम्यूनिटी बढ़ाए शहद की तरह दिखने वाला मेपल सिरप, जानिए इस्तेमाल करने का तरीका और अन्य फायदे

5. एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर आहार (Antioxidant Foods)

अगर आप अपने इम्यूनिटी पावर को मजबूत रखना चाहते हैं, तो अपने आहार में एंटीऑक्सीडेंट युक्त फूड्स को शामिल करें। अदरक, प्याज, लहसुन जैसे फूड्स एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं। इसके अलावा हरी पत्तेदार सब्जियां भी एंटीऑक्सीडेंट के प्रमुख स्त्रोत माने जाते हैं। इस तरह के आहार का सेवन करने से इम्यूनिटी बेहतर होती है। साथ ही इन आहार के सेवन से आपके शरीर को विटामिन सी, विटामिन बी और विटामिन ई भी मिलता है, जो वायरस से लड़ने में आपकी मदद करता है। 

ध्यान रखें कि किसी भी तरह के आहार से सिर्फ आप बीमारियों का बचाव कर सकते हैं। लेकिन इससे बीमारियों का इलाज संभव नहीं है। इसलिए अगर आपको किसी तरह की समस्या हो रही है, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना ही आपके स्वास्थ्य के लिए बेहतर हो सकता है। इसके अलावा इम्यून पावर को बूस्ट करने के लिए हेल्दी डाइट के साथ-साथ हेल्दी लाइफस्टाइल की जरूरत होती है। इसलिए अच्छा खाना खाने के साथ-साथ नियमित रूप से एक्सरसाइज भी करें और गहरी और अच्छी नींद लें।

Read more articles on Healthy Diet in Hindi

Read Next

बालों की लंबाई और स्किन की खूबसूरती बढ़ाए काले जूस, जानिए इसे बनाने की विधि और अन्य 8 फायदे

Disclaimer