Expert

लगातार माउस का इस्तेमाल करने से कलाई में होता है दर्द, राहत पाने के लिए करें ये एक्सरसाइज

माउस के यूज की वजह से कई बार कलाई में काफी दर्द होने लगता है। इससे बचने के लिए यहां बताए गए उपाय आजमा सकते हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
लगातार माउस का इस्तेमाल करने से कलाई में होता है दर्द, राहत पाने के लिए करें ये एक्सरसाइज


Exercises for Relief from Wrist Pain due to Mouse Use in Hindi: डेस्क जॉब बढ़ने के कारण ज्यादातर लोग कंप्यूटर पर काम करते हैं। कंप्यूटर में लगातार 8 से 10 घंटे काम करने के कारण उंगली, कलाई में कई तरह की समस्याएं होने लगी हैं। इसमें कलाई में दर्द, उंगली में और हड्डी में अकड़न सामान्य है। खासरक जो लोग कंप्यूटर पर काम करते हुए माउस का यूज करते हैं, उनकी कलाई में दिक्कतें रहती हैं। अगर समय रहते इस तरह की परेशानी से छुटकारा न पाया जाए, तो उम्र बढ़ने के साथ कलाई में हो रहा दर्द स्थाई हो सकता है या फिर इसका उपचार लंबे समय तक चल सकता है। आज हम आपको बता रहे हैं कि माउस का यूज करते हुए अगर कलाई में दर्द हो गया है, तो इससे छुटकारा पाने के लिए क्या करें।

रिस्ट स्ट्रेच करें

wrist pain

रिस्ट फ्लेक्सर स्ट्रेचः इसे करने के लिए अपनी बाहें सामने की ओर फैलाएं और हथेलियों को ऊपर की ओर रखें। अब अपने दाएं हाथ की उंगलियों से बाएं हाथ की उंगलियों को धीरे से अपने शरीर की ओर खींचें। उंगलियां तब तक खींचें जब तक कि आपको अपनी कलाई और बांह में खिंचाव महसूस न हो। 15-30 सेकंड के लिए इसी अवस्था में रुकें। कुछ देर बाद दूसरे से यही प्रक्रिया को दोहराएं।

रिस्ट एक्सटेंसर स्ट्रेचः पिछली स्ट्रेचिं की तरह, इसमें भी अपने दोनों हाथों को सामने की ओर फैलाएं। लेकिन, हथेलियां नीचे जमीन की तरफ हों। अब अपने दाएं हाथ की उंगलियों से बाएं हाथ की उंगलियों को धीरे से शरीर की ओर तब तक खींचें जब तक कि आपको अपनी कलाई और बांह में खिंचाव महसूस न हो। 15-30 सेकंड के लिए इसी अवस्था में रुकें। अब दूसरे हाथ से यही प्रक्रिया दोहराएं।

इसे भी पढ़ें: कलाइयों के दर्द को कम कर सकते हैं ये 6 स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज, जानें इन्हें करने का तरीका

रिस्ट एक्सरसाइज

wrist exercise

रिस्ट सर्कल एक्सरसाइज: धीरे से अपनी कलाइयों को सर्कुलर मोशन में घुमाएं। करीब 15-30 सेकंड तक ऐसा एक दिशा करें। इसके बाद कलाई को घुमाने की दिशा बदल दें। इस दौरान भी रिस्ट सर्कल करीब 15 से 30 सेकेंड तक दोहराएं।

मुट्ठी बनाएंः इस एक्सरसाइज को आप बहुत आसानी से कर सकते हैं। इसमें आपको मुट्ठी बंद करनी और खोलनी है। पहले आप मुट्ठी बंद करें, कुछ सेकेंड के लिए अवस्था में रहें। इसके बाद मुट्ठी खोलें और दोबारा इसी अवस्था में कुछ सेकेंड के लिए बने रहें। इसी तरह करीब 2 से 3 सेट्स करें। प्रत्येक सेट में मुट्ठी बंद करने और खोलने की प्रक्रिया को 10 से 15 बार दोहराएं।

इन उपायों को भी आजमाएं

ब्रेक लेते रहें और स्ट्रेचिंग करेंः अगर आप लंबे समय तक कंप्यूटर और माउस का यूज करते हैं, तो हर आधे से एक घंटे बाद ब्रेक लेते रहें। अगर कहीं नहीं जाना है, तो भी अपनी जगह पर खड़े हो जाएं, अपनी हाथों, कंधों और गर्द को स्ट्रेच करें। दर्द से आराम मिलेगा।

कंप्यूटर को सही ऊंचाई पर रखें: आपको यह सुनिश्चित करना चाहिए कि जिस जगह आप काम कर हरे हैं, वहां टेबल-चेयर कंफर्टेबल हो। इसी तरह कंप्यूअर की ऊंचाई आपकी आंखों के लेवल पर हो। इस तरह आपको ज्यादा झुककर काम नहीं करना पड़ेगा। जिससे गर्दन और हाथों के दर्द से आप बच सकते हैं। इसी तरह माउस की पोजिशन का भी ध्यान रखें ताकि कलाई ज्यादा मुड़े नहीं और दर्द का रिस्क कम रहे।

image credit: freepik

Read Next

जाहन्वी कपूरी की फेवरेट हैं ये एक्सरसाइज, जानें इससे होने वाले फायदे

Disclaimer