Exercises to Beat Monsoon Lethargy in Hindi: मानसून में खराब खान-पान और बढ़ते बैक्टीरिया की वजह से हम सभी को तरह-तरह की स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इस मौसम में पेट और त्वचा से जुड़ी समस्याएं होना बेहद आम है। साथ ही, इस मौसम में आलस और सुस्ती ज्यादा महसूस होती है। मानसून में बारिश की वजह से अक्सर लोग जिम जाकर एक्सरसाइज भी नहीं कर पाते हैं। ऐसे में सुस्ती या आलस दूर भगाने के लिए आप घर पर ही कुछ एक्सरसाइज की प्रैक्टिस कर सकते हैं। स्क्वाट्स या पुश अप्स एक्सरसाइज करके मानसून में सुस्ती दूर की जा सकती है। आइए, जानते हैं मानसून में सुस्ती दूर करने के लिए कौन-सी एक्सरसाइज करनी चाहिए।
मानसून में सुस्ती दूर करने के लिए एक्सरसाइज- Exercises To Beat Monsoon Lethargy
1. स्क्वाट्स एक्सरसाइज
मानसून में स्क्वाट्स एक्सरसाइज करने से आपकी सुस्ती और आलस दूर होगा। इस एक्सरसाइज को करने से शरीर में एनर्जी भी बनी रहती है। साथ ही, शरीर में ब्लड सर्कुलेशन भी बेहतर होता है। सुस्ती दूर करने के लिए आप आप रोजाना स्क्वाट्स एक्सरसाइज की प्रैक्टिस कर सकते हैं।
- स्क्वाट्स एक्सरसाइज करने के लिए आप सबसे पहले सीधे खड़े हो जाएं।
- अपने दोनों हाथों को आगे की तरफ सीधे रखें।
- फिर घुटनों को मोड़ते हुए नीचे को आए और कमर को सीधा रखें।
- इस दौरान आपको ऐसा महसूस होगा कि आप कुर्सी पर बैठे हैं।
- इस स्थिति में 30-50 सेकेंड तक रुकें।
- फिर कुछ देर इस अवस्था में रहें और धीरे-धीरे सामान्य स्थिति में आ जाएं।
- आप एनर्जेटिक रहने के लिए रोजाना 50 स्क्वाट्स लगा सकते हैं।
2. बट किक्स एक्सरसाइज
बट किक एक्सरसाइज करना बेहद आसान है। अगर आप मानसून में रोजाना इस एक्सरसाइज की प्रैक्टिस करेंगे, तो आपकी सुस्ती दूर होगी। आप एनर्जेटिक और ऊर्जावान महसूस करेंगे।
- इस एक्सरसाइज को करने के लिए दोनों पैरों के बीच गैप बनाकर खड़े हो जाएं।
- अपने दोनों हाथों को साइड में रखकर खड़े रहें।
- इसके बाद हैमस्ट्रिंग मसल्स को सिकोड़ें और फिर धीरे-धीरे दाईं एड़ी को मोड़ते हुए बट या हिप तक लेकर जाएं।
- फिर दोनों हाथों को आगे की तरफ लाकर आपस में जोड़ लें।
- दाएं पैर को वापस जमीन पर लेकर आएं।
- फिर बाईं एड़ी को मोड़ते हुए हिप तक लेकर जाएं और वापस जमीन पर लेकर आएं।
- आप इस एक्सरसाइज को 10-15 बार कर सकते हैं।
3. पुश अप्स
पुश अप्स करने से भी आपको एनर्जी मिलेगी और सुस्ती दूर होगी। पुश अप्स करने से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और आप अच्छा महसूस करते हैं। इस एक्सरसाइज को करने से आपका आलस भी दूर हो जाएगा।
- पुश अप्स करने के लिए योग मैट पर पेट के बल लेट जाएं।
- अब गर्दन को सीधा रखें। अपनी हथेलियों को कंधों के नीचे रखें।
- साथ ही, पंजे को जमीन पर सटाकर रखें।
- हाथों पर जोर डालें और फिर शरीर को ऊपर उठाएं।
- धीरे-धीरे शरीर को नीचे की तरफ लाएं।
- फिर शरीर को धीरे-धीरे वापस उठाएं। आप ऐसे ही 15-20 पुश अप्स लगा सकते हैं।