हाथाें में है दर्द या झनझनाहट? कार्पल टनल सिंड्रोम से छुटकारा पाने के लिए राेज करें ये 4 एक्सरसाइज

अगर आप लंबे समय तक टाइपिंग करते हैं, ताे आपकाे कार्पल टनल सिंड्राेम की समस्या हाे सकती है। ऐसे में आपकाे राेजाना कुछ एक्सरसाइज करने जरूरी हाेते हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
हाथाें में है दर्द या झनझनाहट? कार्पल टनल सिंड्रोम से छुटकारा पाने के लिए राेज करें ये 4 एक्सरसाइज

क्या आप कार्पल टनल सिंड्राेम के बारे में जानते हैं (Carpel Tunnel Syndrome)? अकसर कलाइयाें का अधिक इस्तेमाल करने से कार्पल टनल सिंड्राेम नामक बीमारी हाे सकती है। यह समस्या हाथाें की नसाें पर पड़ने वाले दबाव की वजह से हाेती है। अधिक टाइपिंग करने वाले लाेगाें काे अकसर इस परेशानी का सामना करना पड़ता है। 

कार्पल टनल में मरीज के कलाई, अंगूठे और उसके आसपास के एरिया में काफी दर्द रहता है। अगर समय रहते इस बीमारी काे ठीक न किया जाए, ताे इसका दर्द बढ़कर बाहाें तक भी पहुंच सकता है। यह समस्या पुरुषाें की तुलना में महिलाओं काे अधिक हाेती है। नियमित रूप से एक्सरसाइज करके आप इस समस्या काे आसानी से ठीक कर सकते हैं। रेगुलर एक्सरसाइज करके कलाई और उंगुलियाें की समस्याओं काे दूर किया जा सकता है। फिटनेस एक्सपर्ट कविता नालवा से जानते हैं कार्पल टनल सिंड्राेम के लिए कुछ आसान से एक्सरसाइज-

exercise to get relief in Hand Pain

(Image Source : Clinicahumanitas.es)

कार्पल टनल सिंड्राेम के लिए एक्सरसाइज

दरअसल, कार्पल टनल सिंड्राेम में हाथ, कलाई में दर्द पैदा हाेता है। कभी-कभी इसमें असहनीय दर्द हाेने लगता है। इसमें कई लाेगाें के हाथ भी सुन्न हाे जाते हैं। जानें इसे ठीक करने के लिए कुछ बेहतरीन एक्सरसाइज- 

इसे भी पढ़ें - हैंगिंग लेग रेज एक्सरसाइज के फायदे और तरीका, बचपन में लटककर झूलते हुए आपने भी जरूर की होगी ये एक्सरसाइज

1. मेडियन नर्व ग्लाइड 

कार्पल टनल सिंड्राेम की स्थिति में सुधार करने के लिए आप स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज कर सकते हैं। मेडियन नर्व ग्लाइड एक काफी अच्छी स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज है। यह हाथाें के तंत्रिका से दबाव काे दूर करने में मदद करता है। इसे करने के लिए आप एक मुट्ठी बना लें। अपने अंगूठे काे बाहर की तरफ रखें। अब धीरे-धीरे मुट्ठी खाेलें और दूसरे हाथ से अपनी उंगुलियाें काे दबाते हुए फैलाएं। इसे फैलाने के लिए अपने हाथ काे कलाई से माेड़ने की काेशिश करें। इस स्थिति में 5 सेकेंड तक बने रहें फिर छाेड़ दें। इसके बाद अंगूठे काे बाहर की तरह फैलाएं और उंगुलियाें काे आराम दें। अब दूसरे हाथ से ऐसा करें। इससे हाथाें के दर्द काे ठीक किया जा सकता है।

2. कलाई एक्सटेंशन

कलाई एक्सटेंशन एक्सरसाइज करके आप इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। यह एक्सरसाइज आपकी बांह के अंदरूनी हिस्से की मांसपेशियों को स्ट्रेच करने के लिए है। यह एक बहुत आसान व्यायाम है,  आप इसे तब कर सकते हैं जब आपको लगे कि आपकी कलाई लंबे समय से एक ही स्थिति में है। इसे करने के लिए अपने एक हाथ को अपने शरीर के सामने सीधे अपने कंधे के स्तर पर पकड़ें। अपने हाथ काे फर्श के समानांतर रखें। अब अपनी कलाई को धीरे-धीरे पीछे की तरफ मोड़ें। इस दौरान झटका देने से बचें। इस स्थिति में आप 10-15 सेकेंड तक रुकें। फिर हाथाें काे आराम दें। इस एक्सरसाइज काे आप 4-5 बार दाेहरा सकते हैं।

exercise

(Image Source : Merakaitherapies.com)

3. एंडोन ग्लाइड्स 

यह एक्सरसाइज कार्पल टनल में मौजूद टेंडन को स्ट्रेच करने के लिए की जाती है। यह कलाई के लिए एक काफी अच्छी एक्सरसाइज है, जाे इस समस्या काे राेकता है। इस एक्सरसाइज काे करने के लिए आप अपनी काेहनियाें काे माेड़ें। उंगुलियाें काे सीधा और अंगूठे काे बाहर रखें। इस स्थिति में आपकाे हुक जैसी आकृति बनानी हाेती है। अब उंगुलियाें काे धीरे-ीरे पूरी तरह से माेड़कर मुट्ठी बना लें और कसकर बंद कर लें। कुछ सेकेंड इसी अवस्था में रहें और अपनी कलाई खाेलें। इससे आपकाे काफी आराम मिल सकता है।

इसे भी पढ़ें - Easy Exercise: सिट अप्स करने का सही तरीका क्या है और इससे शरीर को क्या फायदे मिलते हैं?

4. हैंड स्क्यूज

यह एक्सरसाइज फोरआर्म्स मसल्स के लिए बेहद फायदेमंद हाेती है। इसे करने से हथेली और हाथों को भी आराम मिलता है। इसके लिए आप एक नरब रबर की बॉल लें। इसे करने के लिए इस बॉल काे अपने हाथ से पकड़ें और 5 सेकेंड तक अच्छी तरह से निचाेड़ें यानी एकदम कसकर पकड़ें, फिर धीरे-धीरे छाेड़ें। इसके बाद अपने दूसरे हाथ से भी ऐसा ही करें। इस प्रक्रिया काे आप 10 बार दाेहरा सकता है। हाथ में हाे रहे दर्द काे दूर करने के लिए इस एक्सरसाइज काे राेजाना किया जा सकता है।

हाथाें, कलाई में दर्द हाेने पर आप इन एक्सरसाइज काे कर सकते हैं। साथ ही अगर आप टाइपिंग अधिक करते हैं, ताे आपकाे इस समस्या से बचने के लिए नियमित रूप से इन व्यायामाें काे करना चाहिए।

(Main Image Source : verywellhealth.com, aaptiv.com )

Read More Articles on Exercise and Fitness in Hindi

Read Next

ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट Neeraj Chopra का फिटनेस सीक्रेट: जानें कैसे पाई वजन कम करने में सफलता और बने एथलीट

Disclaimer