गर्भावस्था या प्रेगनेंसी के दौरान कौन-से एक्सरसाइज नहीं करने चाहिए? स्वस्थ रहने के लिए एक्सरसाइज करना बहुत जरूरी होता है। नियमित रूप से एक्सरसाइज करने से व्यक्ति ताउम्र बीमारियों से दूर रहता है, साथ ही वह फिट और हेल्दी भी रहता है। प्रेगनेंसी के दौरान भी एक्सरसाइज करने की सलाह दी जाती है (exercise in pregnancy)। इस समय एक्सरसाइज करने से आपको फिट, पॉजिटिव रहने में मदद मिलती है। प्रेगनेंसी में एक्सरसाइज करने से प्रसव को आसान और स्वस्थ बनाया जा सकता है। यह चिंता और स्ट्रेस को दूर करता है और आपको खुश रखने में मदद करता है। लेकिन इस समय महिलाओं को कुछ खास एक्सरसाइज से दूरी बनाकर रखनी चाहिए। अन्यथा आपको और शिशु को नुकसान भी पहुंच सकता है। गर्भावस्था के दौरान आपको हमेशा किसी एक्सपर्ट की सलाह पर ही एक्सरसाइज करना चाहिए।
(image : hy.healthy-food-near-me)
गर्भवती महिलाएं-इस स्थिति में न करें एक्सरसाइज
प्रेगनेंट या गर्भवती महिलाओं को कुछ खास स्थिति में एक्सरसाइज करने से बचना चाहिए। ऐसी स्थिति जब एक्सरसाइज या व्यायाम नहीं करना चाहिए-
- सीने या छाती में दर्द होना
- पेट या पेल्विक एरिया में दर्द
- भ्रूण की गति का धीमा होना
- सिरदर्द महसूस करना
- उल्टी या जी मिचलाना
- सांस फूलना
- वजाइनल रिसाव
- हाथ, चेहरे और टखने में सूजन होना
- मांसपेशियों में दर्द या कमजोरी महसूस होना
- चलने में परेशानी होना
गर्भावस्था में व्यायाम या एक्सरसाइज करना बेहद फायदेमंद होता है। यह बच्चे के विकास, प्रसव को आसान बनाने में मदद करता है। लेकिन ऊपर बताए गए स्थिति में आपको एक्सरसाइज करने से बचना चाहिए।
इसे भी पढ़ें - प्रेगनेंसी के दौरान ज्यादा भूख लगने के क्या कारण हो सकते हैं? जानें इस समस्या से कैसे पाएं छुटकारा
गर्भावस्था : कौन-से एक्सरसाइज नहीं करने चाहिए
- 1.कोई भी उच्च प्रभाव वाला व्यायाम। (high impact exercise)
- 2.प्लैंक या पुश-अप। (planks or push-ups)
- 3.एक्सरसाइज जो पेल्विक फ्लोर पर अधिक दबाव डालते हैं।
- 4. सिट-अप्स एंड क्रंचेस (Sit-ups and Crunches)
- 5. एक्सरसाइज, जिन्हें पीठ के बल लेट के किया जाता है।
- 6. सांस रोकने वाले एक्सरसाइज
- 7. एक्सरसाइज जिनमें लंबे समय तक दाहिनी ओर लेटे रहने की जरूरत होती है
- 8. व्यायाम जिनमें खड़े होने पर अचानक मुड़ने की आवश्यकता होती है।
- 9. लिफ्टिंग हैवी वेट (Lifting heavy weight)
- 10. क्रॉस फिट (cross fit)
- 11. सीढ़ियां चढ़ना (climbing stairs)
- 12. एक्सरसाइज- जो पेट के बल लेट कर किए जाते हैं
- 13. एक्सरसाइज- जिनमें लंबे समय तक खड़े रहने की जरूरत होती है।

प्रेगनेंसी में गलत एक्सरसाइज करने के नुकसान
गर्भावस्था में गलत तरीके से एक्सरसाइज करने से न सिर्फ आपको बल्कि आपके शिशु को भी नुकसान पहुंच सकता है। एक्सरसाइज भले ही गर्भधारण की प्रक्रिया को आसान बनाता है, लेकिन अगर गलत तरीके से एक्सरसाइज किया जाता है, तो इससे आप दोनों को ही नुकसान हो सकता है।
1. पीठ के बल लेटकर किए जाने वाले एक्सरसाइज को करने से गर्भाशय को पूरा भार शरीर के अन्य अंगों पर पड़ता है। इससे ब्लड सर्कुलेशन (blood circulation) बिगड़ सकता है। इतना ही नहीं पीठ के बल सोना भी नहीं चाहिए, इससे सांस संबंधी समस्या हो सकती है।
2. गर्भावस्था में आपको सक्रिय रहने की सलाह दी जाती है, ऐसे में दौड़ना फायदेमंद होता है। लेकिन इस दौरान आपको पूरा सतर्क होने की जरूरत होती है।
3. प्रेगनेंसी में गलत एक्सरसाइज करने का असर आपकी पूरी दिनचर्या पर पड़ सकता है। गलत एक्सरसाइज करने से आपको सिरदर्द, सीन में दर्द और पेट में दर्द जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
4. गलत तरीके से एक्सरसाइज करने से पीठ, कमर में दर्द की समस्या भी हो सकती है। इसलिए आपको अधिक सतर्क होने की जरूरत होती है।
इसे भी पढ़ें - क्या प्रेगनेंसी में रोज खा सकते हैं थायराइड की दवा? डॉक्टर से जानें गर्भवती थायराइड रोगियों के लिए खास टिप्स
एक्सरसाइज के दौरान इन संकेतों को न करें नजरअंदाज
अगर आप नियमित रूप से एक्सरसाइज कर रही हैं, तो कुछ लक्षणों या संकेतों को बिल्कुल भी नजरअंदाज न करें। एक्सरसाइज के दौरान या बाद में ये संकेत दिखने पर तुरंत डॉक्टर से कंसल्ट करें।
- भ्रूण की मूवमेंट में कमी आना
- सिरदर्द, थकान महसूस होना
- चक्कर आना
- घबराहट महसूस होना
- सीने में दर्द होना
- बार-बार पेट में दर्द होना
अगर आप भी एक्सरसाइज के दौरान ये सभी संकेत महसूस करते हैं, तो इन्हें बिल्कुल भी नजरअंदाज न करें। इससे आपको और भ्रूण को नुकसान पहुंच सकता है। गर्भावस्था में कोई भी एक्सरसाइज करने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इसके अलावा कोई भी एक्सरसाइज एक्सपर्ट की देखरेख में ही करें।
(main image : medindia.net)