वजन बढ़ाने के लिए अंडा कैसे खाएं? दुबल-पतले लोग इन 4 तरीकों से खाएं अंडा

Egg Benefits for Weight Gain: अगर आप वजन बढ़ाना चाहते हैं, तो अपनी डाइट में अंडा शामिल कर सकते हैं। अंडा प्रोटीन से भरपूर होता है।
  • SHARE
  • FOLLOW
वजन बढ़ाने के लिए अंडा कैसे खाएं? दुबल-पतले लोग इन 4 तरीकों से खाएं अंडा

Egg for Weight Gain in Hindi: अंडा प्रोटीन का सबसे बेहतरीन सोर्स होता है। अंडा खाने से शरीर को वे सभी पोषक तत्व मिल जाते हैं, जो हेल्थ के लिए जरूरी होते हैं। अंडे में कैलोरी, हेल्दी फैट, सैचुरेटेड फैट, विटामिन्स और मिनरल्स भरपूर होते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स भी स्वस्थ रहने के लिए हर रोज एक अंडा खाने की सलाह देते हैं। वैसे तो अंडा हर उम्र, लिंग और हेल्थ के लोगों के लिए फायदेमंद होता है। लेकिन जो लोग दुबले-पतले और कमजोर हैं, उनके लिए अंडा एक टॉनिक के रूप में कार्य कर सकता है। क्योंकि अंडे में मौजूद प्रोटीन, कैलोरी वजन बढ़ाने में मदद (Weight Gain Tips in Hindi) कर सकते हैं। आपको फिट और हेल्दी बना सकते हैं।

तो चलिए विस्तार से जानते हैं अंडा वजन कैसे बढ़ाता है? वजन बढ़ाने के लिए अंडा कैसे खाना चाहिए? 

egg benefits for weight gain

वजन बढ़ाने के लिए अंडे के फायदे (Egg Benefits for Weight Gain)

वजन बढ़ाने के लिए अंडा काफी फायदेमंद होता है। अगर आप दुबले-पतले और कमजोर हैं, तो अपनी डाइट में अंडा शामिल कर सकते हैं। वजन बढ़ाने के लिए अंडे का सफेद और पीला दोनों हिस्से खाना बहुत जरूरी है। क्योंकि कई लोग अंडे का पीला भाग खाना पसंद नहीं करते हैं, जबकि इसी में सबसे अधिक कैलोरी पाई जाती है। इसके अलावा अंडे का सफेद भाग खाना भी जरूरी होता है।

  • अंडा पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें सभी विटामिन्स, मिनरल्स और प्रोटीन पाए जाते हैं। इससे शरीर को ऊर्जा मिलती है। व्यक्ति दिनभर एनर्जेटिक महसूस करता है।
  • अंडे की जर्दी एक बहुत ही उच्च कैलोरी वाला फूड है। 100 ग्राम अंडे की जर्दी में लगभग 322 कैलोरी होती है। इससे वजन बढ़ाने में मदद मिल सकती है। वेट गेन करने वाले लोगों को अंडे की जर्दी फेंकनी नहीं चाहिए। क्योंकि सिर्फ इसके सफेद हिस्से को खाकर वजन नहीं बढ़ाया जा सकता है। अंडे के सफेद भाग में सिर्फ 52 कैलोरी होती है।
  • अंडे के सफेद हिस्से में जर्दी की तुलना में प्रोटीन अधिक होता है। अंडे का सफेद हिस्सा प्रोटीन और पानी से बना होता है। इसलिए वजन बढ़ाने के लिए अंडे के पीले भाग के साथ ही सफेद हिस्सा भी खाना चाहिए। यह मांसपेशियों के विकास को बढ़ावा देता है।
  • अंडे की जर्दी में हेल्दी फैट अधिक होता है। जबकि सफेद हिस्से में फैट नहीं होता है। जो लोग वजन बढ़ाना चाहते हैं, उनके लिए अंडे का पीला हिस्सा खाना जरूरी होता है। तभी वजन बढ़ाने में मदद मिल सकती है। इसमें मौजूद हेल्दी फैट वेट गेन में मदद कर सकता है।
  • अंडे की जर्दी में सफेदी की तुलना में कार्बोहाइड्रेट अधिक होता है। जो वजन बढ़ाने में मदद करता है।
  • अंडे के सफेद और पीले दोनों में फाइबर नहीं होता है। साथ ही शर्करा भी बहुत कम होती है।

वजन बढ़ाने के लिए अंडा कैसे खाएं (How to Eat Egg for Weight Gain in Hindi)

omlette

1. आमलेट (Omelette for Weight Gain)

अगर आप वेट गेन करना चाहते हैं, तो रोजाना अंडे को आमलेट के रूप में खा सकते हैं। अंडे का आमलेट स्वादिष्ट और पौष्टिक होता है। इससे वजन बढ़ाने में मदद मिल सकती है।

2. उबालकर खाएं अंडा (How to Eat Boiled Egg for Weight Gain)

अगर आपको अंडे का आमलेट पसंद नहीं है, तो आप अंडे को उबालकर भी खा सकते हैं। इसके लिए आप 1-2 अंडे को उबाल लें। अब इन्हें काट लें, इसमें नमक, प्याज, धनिया और मिर्च छिड़कर खा लें।

3. अंडे की भुर्जी (Egg Bhurji for Weight Gain)

आप चाहें तो अपनी वेट गेन डाइट में अंडे की भुर्जी भी शामिल कर सकते हैं। इसके लिए आप एक पैन में घी या तेल डालें। इसमें अंडे को तोड़कर डाल दें। अब इसे मिलाएं और फिर खा लें। आप इसमें प्याज, टमाटर आदि भी मिला सकते हैं।

इसे भी पढ़ें- वजन बढ़ाना चाहते हैं, तो रोज रात में खाएं ये 5 चीजें

4. अधपका अंडा खाएं

अधपका अंडा भी सेहत के लिए फायदेमंद हो सकता है। इससे सेहत को अंडे में मौजूद सभी पोषक तत्व मिलते हैं। कैलोरी, हेल्दी फैट और प्रोटीन मिलता है। अंडा खाने से वजन बढ़ाने में मदद मिलती है। लेकिन कभी भी रोजाना अधपका अंडा नहीं खाना चाहिए। इसे कभी-कभी ही अपनी डाइट का हिस्सा बनाएं।

Egg for Weight Gain in Hindi: अगर आप भी वजन बढ़ाना चाहते हैं, तो पूरे अंडे को खाना बहुत जरूरी है। अंडे का सफेद और पीला हिस्सा वजन बढ़ाने में मदद कर सकता है। वेट गेन करने वाले लोगों को कभी भी पीले हिस्से को छोड़ना नहीं चाहिए। आप अंड को आमलेट बनाकर खा सकते हैं। या फिर उबालकर खा सकते हैं। आप अंडे को किसी भी तरह से खाएं, लेकिन सफेद और पीले दोनों हिस्सों को शामिल करें। 

Read Next

Fat to Fit: 1000 करोड़ के चैलेंज में मंत्री ने 4 महीने में घटाया 15 किलो वजन

Disclaimer