Doctor Verified

मेनोपॉज का पाचन-तंत्र पर कैसा होता है असर? जानें डॉक्टर से

Effect of Menopause on Digestive System :  क्या मेनोपॉज की समस्या का डाइजेशन पर भी असर होता है? आइए इस बारे में डॉक्टर से जानते हैं।  
  • SHARE
  • FOLLOW
मेनोपॉज का पाचन-तंत्र पर कैसा होता है असर? जानें डॉक्टर से

Effect of Menopause on Digestive System : पीरियड्स के रुकने वाले समय को मेनोपॉज कहा जाता है। बता दें कि मेनोपॉज के दौरान महिलाओं के शरीर में हार्मोनल बदलाव होते हैं। ऐसे में शरीर को कई छोटी-बड़ी समस्याओं का समाना करना पड़ सकता है। इन्हीं बदलावों में से एक पाचन-तंत्र के चेंज भी होते हैं। जी हां, मेनोपॉज का असर महिलाओं के पाचन-तंत्र पर भी होता है।इसे स्थिति में पाचन क्रिया धीमी हो जाती है और महिलाओं को कब्ज, गैस, पेट फूलना, पेट दर्द, और उल्टी जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सख्त है। आइए इस बारे में डॉ हिना शेख, सलाहकार- प्रसूति एवं स्त्री रोग, फोर्टिस हीरानंदानी अस्पताल, वाशी (Dr Hina Shaikh, Consultant- Obstetrics & Gynaecology, Fortis Hiranandani Hospital, Vashi) से विस्तार में जानते हैं।

मेनोपॉज का असर पाचन-तंत्र पर भी होता है?- Does Menopause also Affect Digestive System

MENOPAUSE DIGESTION

मेनोपॉज के दौरान शरीर में एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरोन हार्मोन के स्तर में गिरावट आती है। ऐसे में व्यक्ति का मेटाबॉलिज्म स्लो हो सकता है, जिससे पाचन प्रक्रिया धीमी हो जाती है। डॉ हिना शेख के मुताबिक, पाचन क्रिया स्लो होने की वजह से आंत में भोजन की गति धीमी हो जाती है। ऐसे में कब्ज और सूजन जैसी समस्या हो सकती है। इस स्थिति में महिलाओं के शरीर में सूजन, पेट भरा होने का एहसास और बेचैनी महसूस हो सकती है। वहीं, तनाव के कारण कोर्टिसोल लेवल बढ़ने की वजह से व्यक्ति को एसिड रिफ्लक्स और इर्रिटेबल बाउल की समस्या भी हो सकती है।

इसे भी पढ़ें- मेनोपॉज के दौरान बहुत ज्यादा भूख लगने के पीछे क्या कारण है? जानें डॉक्टर से

पाचन-तंत्र में सुधार एक लिए अपनाएं ये टिप्स- Tips to Improve Digestive System

समय पर खाना है जरूरी

अगर आप मेनोपॉज के दौरान पाचन-तंत्र की समस्या से बचना चाहती हैं, तो समय पर खाना बहुत जरूरी हो जाता है। इससे पेट को कई समस्याओं से बचाया जा सकता है। आपको देर रात खाना खाने से बचना चाहिए। इससे पेट से जुड़ी कई समस्याएं हो सकती हैं।  

संतुलित भोजन करें  

अगर आप खुद को और पाचन-तंत्र को हेल्दी रखना चाहती हैं, तो बैलेंस डाइट का सेवन करना बहुत जरूरी होता है। इससे शरीर को जरूरी न्यूट्रिएंट्स प्राप्त होते हैं। इससे आप कई बीमारियों से अपना बचाव कर सकती हैं।

एक्सरसाइज करना है जरूरी

मेनोपॉज के दौरान पाचन-टंगत्र से जुड़ी समस्याओं से बचने के लिए आपको रोजाना कम से कम 45 मिनट व्यायाम करना चाहिए। इससे शरीर हेल्दी और एक्टिव रहता है। साथ ही, वजन नहीं बढ़ता है। एक्सरसाइज करने से पेट की समस्याओं से भी बचाया जा सकता है।  

योग और ध्यान करना

मेनोपॉज के कारण पेट को होने वाली समस्याओं से बचने के लिए आप योग या ध्यान का सहारा ले सकती हैं। इससे पेट को ही नहीं, बल्कि ओवरऑल हेल्थ को भी फायदा हो सकता है।

इसे भी पढ़ें- मेनोपॉज के दौरान महिलाएं एक्सरसाइज करते समय इन 5 बातों का रखें ध्यान, सेहत रहेगी बेहतर

ऊपर बताई टिप्स को फॉलो करने से महिलाओं को मेनोपॉज के दौरान पाचन संबंधी समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ता है। हालांकि, ये टिप्स सभी महिलाओं की ओवरऑल हेल्थ के लिए फायदेमंद साबित हो सकती हैं। आप इन्हें अपने डेली रूटीन का हिस्सा बना सकती हैं। 

Read Next

मेनोपॉज के दौरान बहुत ज्यादा भूख लगने के पीछे क्या कारण है? जानें डॉक्टर से

Disclaimer