ओट्स एक हेल्दी-टेस्टी और एक लोकप्रिय नाश्ता बन गया है। ऐसा इसलिए क्योंकि यह स्वास्थ्यवर्धक होने के साथ-साथ बनाने में भी आसान है। अधिकांश लोग ओट्स एंड नट्स या फिर मसाला ओट्स को काफी पसंद करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ओवरनाइट ओट्स आपके लिए कितने हेल्दी हैं? जी हां, 'ओवरनाइट ओट्स' यानि 'भीगे हुए ओट्स' पौष्टिक होने के साथ-साथ आपको वजन घटाने में भी मदद करते हैं। बहुत सारे लोग नहीं जानते हैं कि पके हुए ओट्स की तुलना में भिगोए हुए ओट्स ज्यादा बेहतर और स्वस्थ होते हैं। आप इन्हें कम से कम 6 से 7 घंटों के लिए ओट्स को भिगोकर रख लें और फिर इन्हें खाएं। आइए यहां हम आपको रात भर भीगे ओट्स खाने के फायदे आपको बताते हैं।
भीगे हुए ओट्स क्यों हैं ज्यादा हेल्दी?
दूध, पानी या दही में भिगोए हुए ओट्स, पके हुए ओट्स से ज्यादा टेस्टी और स्वास्थ्यवर्धक होते हैं। रात में भिगोए गए ओट्स नरम हो जाते हैं और सुबह आसानी से खाए जा सकते हैं। इसके अलावा, रात को भिगोए ओट्स पोषक तत्वों से भरपूर भी माने जाते हैं। ओट्स में मौजूद स्टार्च लंबे समय तक गीला रहने के कारण टूट जाता है, जिससे ओट्स में एसिटिक एसिड कम हो जाता है। इससे यह आसानी से पचने योग्य हो जाता है। भीगे हुए ओट्स आपको तेजी से वजन घटाने में भी मदद करते हैं। आइए यहां जानिए भीगे हुए ओट्स खाने से कैसे आपको वजन घटाने में मदद मिल सकती है।
इसे भी पढ़ें: जानें हफ्ते के 7 दिनों के लिए ओट्स की 7 अलग-अलग रेसिपीज, हेल्दी और रेस्टी ब्रेकफास्ट से करें दिन की शुरुआत
भीगे हुए ओट्स खाने से होगा तेजी से वजन कम
रात भर भीगे हुए ओट्स खाने से आपका वजन तेजी से कम होता है। इसका कारण यह है कि ये ओट्स गर्मी में पके हुए ओट्स की तुलना में अधिक सुपाच्य और फाइबरयुक्त होते हैं। हाई फाइबर सामग्री के कारण, आपका पेट लंबे समय तक भरा रहता है और आंतों की गंदगी साफ हो जाती है। जिससे कि आप अधिक फैट बर्न कर पाते हैं। क्योंकि ओट्स में स्टार्च की मात्रा कम हो जाती है, इसलिए यह शरीर में इंसुलिन की मात्रा को भी बढ़ाता है।
आप सुबह के नाश्ते में रात के भीगे हुए ओट्स खा सकते हैं, यह आपके लिए बहुत फायदेमंद है। ओट्स खाने से खराब कोलेस्ट्रॉल कम होता है और अच्छे कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ती है। इसके अलावा, यह हाई ब्लड प्रेशर और टाइप -2 डायबिटीज में भी फायदेमंद है। आइए यहां भीगे हुए ओट्स को बनाने की आसान रेसेपी जानें।
भीगे हुए ओट्स बनाने की रेसिपी
भीगे हुए ओट्स बनाने में बहुत आसान हैं। इसके लिए रात को आप अपने पसंदीदा तरल पदार्थ जैसे- दूध, पानी, बादाम का दूध, नारियल का दूध, दही आदि के साथ ओट्स को भिगो कर रख दें। इसके बाद आप या तो आप इन्हें खा सकते हैं या फिर इसमें कुछ फल और नट्स जोड़ सकते हैं। आप इसमें केला, अंगूर, अनार, अनानास, कीवी, संतरे, स्ट्रॉबेरी, आदि फल शामिल कर सकते हैं।। इसमें फल और नट्स को शामिल करने से ये और अधिक स्वादिष्ट और स्वास्थ्यवर्धक होगा।
इसे भी पढ़ें: क्या वजन घटाने के लिए हेल्दी होने के साथ हैवी भी होना चाहिए ब्रेकफास्ट?
- यदि आप एक नमकील यानि मसाला ओट्स पसंद करते हैं, तो आप ओट्स और उसमें नमक और मसाले जोड़ें।
- ओट्स को घी, जीरा और सरसों के साथ भिगो दें। आप इसमें अपनी पसंद के अनुसार मसाले जोड़ सकते हैं।
- भीगे हुए ओट्स, कॉर्नफ्लेक्स और मूसली के साथ एक स्वादिष्ट नाश्ता तैयार कर सकते हैं।
इसके अलावा, आप भीगे हुए ओट्स के साथ दोपहर का खाना भी तैयार कर सकते हैं। जिसके लिए आप ओट्स खिचड़ी बना सकते हैं। इसके लिए आप चावल, दाल, भिगोए हुए ओट्स और वेजी डालकर, इन्हें पकाएं।
Read More Article On Healthy Diet In Hindi
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version