दूध के फायदे हम सभी से छुपे नहीं हैं, लेकिन यह असमंजस हमेशा रहती है कि कच्चा दूध सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद है या उबला हुआ। लेकिन विशेषज्ञों का मानना है कि दूध को उबालने पर उसमें मौजूद पोषक तत्त्व खत्म हो जाते हैं, इसलिए कच्चा दूध पीना सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद होता है। कच्चा दूध सेहत लिए कितना और कैसे फायदेमंद है, इस बारे में हमने बात की बरेली के केके और साईं हॉस्पीटल में डायटीशियन मीना शर्मा से। उन्होंने कच्चे दूध के फायदों के साथ-साथ नुकसान पर भी बात की। डायटीशियन मीना शर्मा के मुताबिक दूध शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। लेकिन कच्चा दूध ज्यादा फायदेमंद होता है। डायटीशियन के मुताबिक, कच्चे दूध में ऊर्जा, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, शुगर, कैल्शियम, पोटैशियम, फैटी एसिड, कोलेस्ट्रॉल, सोडियम आदि पोषक तत्त्व होते हैं। आज इस लेख के माध्यम से डायटीशियन से जानेंगे कच्चे दूध को पीने के फायदे और नुकसान।
कच्चा दूध सेहत के लिए कैसे फायदेमंद?
दरअसल कच्चे दूध में उबले दूध के मुकाबले ज्यादा पोषक तत्त्व होते हैं। यह दूध जल्दी पच जाता है। तो वहीं एलर्जी, एसिडिटी जैसे रोगों के लिए रामबाण होता है। कच्चे दूध में प्रोटीन, विटामिन, मिनरल्स से भरा होता है जो शरीर के कई रोगों को ठीक करता है। कच्चे दूध में ऐसे एंजाइम होते हैं जो रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करते हैं। कच्चा दूध पाश्चराइज्ड (Pasteurized) नहीं होता है। इसलिए ज्यादा फायदेमंद होता है। गाय, भैंस, बकरी, ऊंट आदि का कच्चा दूध सीधे इस्तेमाल किया जा सकता है।
इसे भी पढ़ें : बाजार में मिलने वाले पैकेट, टेट्रा पैक या कच्चे दूध के इस्तेमाल से पहले जान लें इन बातों को
कच्चा दूध पीने के फायदे (Benefits of raw milk)
त्वचा को निखारे
लड़कियां जिनकी शादी होने वाली होती है, उनके उबटन के लिए अक्सर कच्चे दूध का इस्तेमाल किया जाता है। दरअसल कच्चा दूध त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होता है। चेहरे के लिए दूध का इस्तेमाल आज से नहीं बल्कि लंबे समय से होता आया है। कच्चे दूध में रेटिनॉल नाम का तत्त्व होता है जो चेहरे की रंगत को बनाए रखने में मदद करता है। यह चेहरे पर होने वाले काले धब्बे, एक्ने आदि को हटाने में मदद करता है। और चमकती त्वचा देता है।
एलर्जी न होने दे
यह देखा गया है कि जो लोग कच्चे दूध का सेवन रोज करते हैं उनमें त्वचा संबंधी रोग कम होते हैं। त्वचा में होने वाली एलर्जी भी कच्चे दूध के सेवन से कम होती है। तो वहीं, कच्चा दूध संक्रमण को दूर करता है और अस्थमा जैसी बीमारियों को दूर रखता है।
इसे भी पढ़ें : हड्डियों की मजबूती के लिए सुबह खाली पेट करें दूध और किशमिश का सेवन, एक्सपर्ट से जानें इसके जबरदस्त फायदे
पाचन रखे दुरुस्त
कच्चे दूध में ऐसे बैक्टीरिया होते हैं जो पेट की परेशानियों को दूर रखते हैं। यह एक ऐसा पेय पदार्थ है जो पाचन को दुरुस्त रखता है। बहुत बार घरों में जिन लोगों को पेट में जलन जैसी समस्याएं होती हैं, उन्हें भी कच्चा दूध पीने की सलाह दी जाती है।
हड्डियां रखे मजबूत
कच्चे दूध में उबले दूध के मुकाबले अधिक पोषक तत्त्व होते हैं। दूसरा इसमें कैल्शियम की मात्रा भी भरपूर होती है। इसलिए कच्चा दूध हड्डियों के लिए मजबूती प्रदान करता है।
मांसपेशियों में मांस बढ़ाता है
कच्चा दूध पीने के कई फायदे हैं। यह मांसपेशियों में भी बढ़ाता है। इसके अलावा बाल, नाखून और वजन को कम करने में भी सहायक होता है।
कच्चे दूध को पीने के नुकसान
- -कच्चे दूध में ऐसे कई बैक्टीरिया होते है जिनके कारण फूड पॉइजनिंग की समस्या हो सकती है।
- -गर्भवती महिलाओं के लिए कच्चा दूध हानिकारक साबित हो सकता है। इन्हें कैंसर जैसी परेशानियां हो सकती हैं।
- -जिन लोगों को दूध के उत्पादों से एलर्जी होती है, उनके लिए भी यह नुकसानदायक होता है।
- -कच्चा दूध पीने से पैरालाइसिस की समस्या भी हो सकती है।
कच्चा दूध पीने के कई फायदे भी हैं तो कई नुकसान भी। इसलिए अगर आपको कच्चा दूध पीने के बाद कोई साइड इफैक्ट दिखता है तो डॉक्टर से मिलें। दूध में कई पोषक तत्त्व होते हैं जो शरीर को दुरुस्त रखते हैं। पर हमें यह भी ध्यान रखना चाहिए जब किसी भी पदार्थ को उबाल लेते हैं तो उसके खतरे कम हो जाते हैं। इसलिए दूध उबालकर ही पिएं। विशेष परिस्थितियों में आप कच्चा दूध पी सकते हैं।
Read More Articles on Healthy Diet in Hindi
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version