हड्डियों की मजबूती के लिए सुबह खाली पेट करें दूध और किशमिश का सेवन, एक्सपर्ट से जानें इसके जबरदस्त फायदे

दूध और किशमिश का सेवन आपने अलग-अलग जरूर किया होगा, लेकिन इनका सेवन एकसाथ करने के जबरदस्त फायदे होते हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
हड्डियों की मजबूती के लिए सुबह खाली पेट करें दूध और किशमिश का सेवन, एक्सपर्ट से जानें इसके जबरदस्त फायदे


आप दूध जरूर पीते होंगे, साथ ही किशमिश को भी किसी स्वीट डिश में डालकर जरूर खाया होगा। इन दोनों में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं। लेकिन इन दोनों को अलग-अलग खाने से हमें उतने स्वास्थ्य लाभ नहीं मिल पाते हैं, जितने दोनों का सेवन एक साथ करने से मिलते हैं। इनका सेवन एक साथ करने से हड्डियां मजबूत होती हैं, साथ ही हार्ट प्रॉब्लम और कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों से भी आप बच पाते हैं। आरोग्य डाइट और न्यूट्रीशन क्लीनिक की डॉ. सुगीता मुटरेजा बता रही हैं, दूध और किशमिश का सेवन साथ में करने से होने वाले स्वास्थ्य लाभ।

कब और कैसे करें इनका सेवन

इसका सेवन सुबह खाली पेट करना चाहिए। इसके लिए आप रात में 5-6 किशमिश को अच्छे से साफ कर लें। बाद में इसे पानी में भिगो दें। सुबह उठकर दूध के साथ इन्हें खा लें। इससे आपको कई फायदे मिलेंगे।

1. पाचन क्रिया होगी दुरुस्त

आजकल कब्ज एक आम समस्या बन गई है, हर कोई इससे परेशान है। पाचन क्रिया के ठीक से काम न करने की वजह से अकसर यह समस्या होती है। अगर आप भी कब्ज की समस्या से परेशान हैं, तो इसके लिए रोज सुबह खाली पेट दूध और किशमिश का सेवन करें। किशमिश में भरपूर मात्रा में फारबर पाया जाता है, जिससे पाचन क्रिया एकदम दुरुस्त रहती है। इसका रोजाना सेवन करने से आपको कब्ज, गैस और एसीडिटी की समस्या कभी नहीं होगी।

इसे भी पढ़ें: रोज भिगाकर खाएं 10 किशमिश के दाने, ये 5 रोग रहेंगे हमेशा दूर

2. बढ़ेगा हीमोग्लोबीन

शरीर में खून की कमी होने पर कई बीमारियां होने का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में किशमिश और दूध का नियमित रूप से सेवन किया जाए, तो खून की कमी को पूरा किया जा सकता है। किशमिश आयरन और कैल्शियम रिच फूड है। इससे हीमोग्लोबीन बढ़ता है और आप हमेशा स्वस्थ रहते हैं। यह एनीमिया की समस्या को भी ठीक करता है।

health benefits of milk and raisins

3. हड्डियां होंगी मजबूत

दूध और किशमिश दोनों कैल्शियम का अच्छा सोर्स हैं। कैल्शियम हड्डियों को मजबूत बनाता है। अगर आप नियमित रूप से इसका सेवन करेंगे, तो आपको कभी भी हड्डियों से जुड़ी कोई समस्या नहीं होगी। इसके अलावा अगर आपको जोड़ों में दर्द, घुटने में दर्द की समस्या है, तो इसे अपनी डाइट में शामिल कर लें। इससे आपका दर्द काफी हद तक कम हो जाएगा।

4. फ्री रेडिकल्स डिसीज से बचाव

रोज सुबह खाली पेट किशमिश और दूध लेने से आप खुद को कई बीमारियों से बचा सकते हैं। इनमें भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो फ्री रेडिकल्स डिसीज जैसे हार्ट प्राब्लम और कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों से बचाव करता है। इनमें कई पौष्टिक तत्व पाए जाते हैं, जिससे इम्यून सिस्टम भी स्ट्रांग होता है।

5. बुखार होगा ठीक

अगर आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर है और आपको बार-बार बुखार होता है, तो आपके लिए दूध और किशमिश का साथ में सेवन करना किसी औषधी से कम नहीं है। इसके सेवन से इम्यूनिटी स्ट्रांग होती है, इसलिए यह सर्दी-जुखाम और बुखार में काफी फायदेमंद होता है।

6. लिवर रहता है फिट

अगर आपको लिवर से जुड़ी कोई समस्या है या आपका मेटाबॉलिज्म कमजोर है, तो आपको नियमित रूप से सुबह खाली पेट दूध और किशमिश का सेवन करना चाहिए। इससे आपका मेटाबॉलिज्म मजबूत होगा और किशमिश से लिवर की सफाई भी हो जाती है।

health benefits of raisins or kishmish

7. स्किन-बालों के लिए भी फायदेमंद

किशमिश में विटामिन ए पाया जाता है। अगर इसका सेवन दूध के साथ किया जाए, तो स्किन रिलेटेज इश्यू नहीं होते हैं। इसे बालों के लिए भी काफी अच्छा माना जाता है। इसके नियमित सेवन से आपकी स्किन ग्लो करेगी, बालों की समस्याएं भी नहीं होगी।

इसे भी पढ़ें: दही जमाने से पहले दूध में डालें थोड़ी किशमिश तो बढ़ जाएंगे पोषक तत्व, रुजुता दिवेकर से जानें इसे खाने के 8 लाभ

इन बातों का रखें ध्यान

  • - डायबिटीज से पेशेंट को इनका सेवन ज्यादा मात्रा में नहीं करना चाहिए।
  • - बच्चों को भी इनका ज्यादा सेवन करने से बचना चाहिए। इसके ज्यादा सेवन से बच्चों को लूजमोशन की समस्या हो सकती है।
  • - किडनी स्टोन वालों को भी इसका सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए।

आप भी फिट रहने के लिए रोज सुबह खाली पेट दूध और किशमिश का सेवन कर सकते हैं। लेकिन अगर आपको दूध या किशमिश से किसी तरह की कोई एलर्जी है, तो आप इसे डॉक्टर की सलाह पर ही लें।

Read More Articles on Healthy Diet in Hindi

Read Next

खाना खाने के बाद सौंफ और मिश्री खाने से पाचन होता है दुरुस्त, जानिए इसके अन्य फायदे

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version