शरीर को स्वस्थ रखने के लिए पेट को हेल्दी रखना बहुत ही जरूरी होता है। अगर पेट में किसी तरह की परेशानी होती है, तो हमारे पूरे शरीर पर इसका असर दिखने लगता है। हाल ही में फिटनेस और डाइट एक्सपर्ट रुजुता दिवेकर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया। इस वीडियों में उन्होंने गट हेल्थ के विषय पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि कोरोनाकाल में पिछले 8 महीनों से लोगों के गट हेल्थ पर काफी प्रभाव पड़ता है। इस कोरोना काल में लोगों को बाल झड़ने की शिकायत, नींद ना आने की परेशानी, पेट फूलना जैसी कई परेशानियां हुई है। इन सभी परेशानियों में पेट से जुड़ी परेशानी भी शामिल है। पेट को स्वस्थ (Gut Health) रखने के लिए रुजुता ने अपने किचन से एक सीक्रेट रेसिपी शेयर की है। इसे आप दादी मां के नुस्खे भी कह सकते हैं। इससे पेट से जुड़ी परेशानी दूर हो सकती है। इस नुस्खे या रेसिपी से यूटीआई, गैस्ट्रिक और कब्ज जैसी परेशानी दूर हो सकती है। यह दादी मां की परंपारिक दही जमाने की रेसिपी है, जो आपकी सुंदरता को भी बढ़ाने में मददगार साबित हो सकती है। आइए जानते हैं इस किशमिश दही जमाने की बेहतरीन रेसिपी (Raisin curd Recipe) -
आवश्यक सामाग्री
- 1 कटोरी फ्रेश और शुद्ध दूध
- थोड़ी सी दही
- किशमिश
किशमिश दही जमाने की विधि (How to Prepare Raisin curd)
- एक कटोरी हल्का गर्म दूध लें। शुद्ध और फ्रेश दूध होना चाहिए।
- इसमें 4-5 किशमिश मिलाएं।
- अब इसमें दही के पानी की कुछ बूंदें डालें। आपके लिए छाछ लेना ज्यादा बेहतर हो सकता है। इसे दूध में मिलाएं।
- अब इसे करीब 32 बार मिलाएं। 32 बार हिलाने का क्या लॉजिक है, इसके बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता है। शायद इससे आपकी दही गाढ़ी बनें।
- अब इसे ढककर करीब 8-12 घंटे के लिए सेट होने के लिए छोड़ दें।
- जब ऊपरी परत मोटी दिखाई देती है, तो समझ लें कि आपकी दही तैयार है।
- इसे दोपहर के भोजन के करीब 2-3 मिनट बाद लें।
View this post on Instagramटॉप स्टोरीज़
किशमिश दही खाने के फायदे (Raisin curd Benefits)
रुजुता दिवेकर कहती हैं कि दही स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद है। यह हमारे शरीर के लिए प्रोबायोटिक के रूप में कार्य करता है। इसके साथ ही किशमिश में घुलनशील फाइबर की उच्च मात्रा होती है। दही के साथ मिलकर यह एक प्रीबायोटिक के रूप में कार्य करता है। इसके अन्य फायदे-
- शरीर में खराब बैक्टीरिया को करता है बेअसर।
- गुड बैक्टीरिया का शरीर में करता है विकास
- आंतों में सूजन को करता है कम
- दांतों और मसूड़ों को रखता है स्वस्थ
- हड्डियों और जोड़ों के स्वास्थ्य के लिए होता है बेहतर
- किशमिश दही का सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल का स्तर कंट्रोल में रहता है।
- बीपी को कम करने में होता है मददगार।
- वजन घटाने में है असरदार

Read more articles on Healthy-Diet in Hindi