Doctor Verified

क्या ल्यूपस स्कैल्प से जुड़ी समस्याओं का कारण बन सकता है? जानें एक्सपर्ट से

Does Lupus Cause Scalp Related Issues In Hindi: ल्यूपस होने पर स्कैल्प से जुड़ी कई समस्याएं हो सकती हैं, जैसे खुजली, दर्द और हेयर फॉल। जानें इन्हें कैसे मैनेज करें-
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या ल्यूपस स्कैल्प से जुड़ी समस्याओं का कारण बन सकता है? जानें एक्सपर्ट से

Does Lupus Cause Scalp Related Issues In Hindi: ल्यूपस एक तरह की ऑटो इम्यून डिजीज है। यह समस्या होने पर बॉडी का इम्यून सिस्टम अपने ही हेल्दी सेल्स को अटैक करता है। इस तरह की कंडीशन होने पर व्यक्ति को कई अन्य परेशानियां भी हो सकती हैं। इसमें शरीर में इंफ्लेमेशन और कई हिस्सों का डैमेज होना शामिल है। इसमें जोड़ों से जुड़ी समस्या, किडनी, हार्ट और लंग्स भी प्रभावित होते हैं। कई लोगों के जहन में यह सवाल होता है कि क्या ल्यूपस होने पर स्कैल्प से जुड़ी परेशानी भी हो सकती है? इस बारे में हमने नई दिल्ली के राजौरी गार्डन में स्थित कॉस्मेटिक स्किन क्लिनिक की कॉस्मेटोलॉजिस्ट और त्वचा विशेषज्ञ, डॉ. करुणा मल्होत्रा से बात की।। आप भी जानें जवाब।

क्या ल्यूपस स्कैल्प से जुड़ी समस्याओं का कारण बन सकता है?

Does-Lupus-cause-scalp-related-issues-01

ल्यूपस एक ऐसी बीमारी है, जिसके लक्षण कई अन्य बीमारियों से मिलते-जुलते हैं। यही कारण है कि इस बीमारी का पता लगाना काफी मुश्किल होता है। ल्यूपस होने पर व्यक्ति को थकान, कमजोरी, बुखार और रैशेज जैसी कई अन्य परेशानियों का सामना करना पड़ता है। जहां तक बात इस सवाल का है कि क्या ल्यूपस की वजह से स्कैल्प से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं? इस बार में डॉ. करुणा का कहना है, "हां, यह सच है कि ल्यूपस कई तरह की स्किन से जुड़ी परेशानियों का कारण बन सकता है। जैसे इसकी वजह से स्कैल्प में छोटे-छोटे दाने हो सकते हैं, जिसमें दर्द होता है। इस तरह की समस्या होने पर व्यक्ति को अपना ट्रीटमेंट करवाना चाहिए।"

इसे भी पढ़ें: चेहरे और स्किन पर दिखने वाले ये लक्षण हो सकते हैं ल्यूपस का संकेत, जानें बचाव के उपाय

ल्यूपस के कारण होने वाली समस्याएं

Does-Lupus-cause-scalp-related-issues-02

ल्यूपस के कारण कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं, जैसे-

बालों का झड़ना

ल्यूपस अलग-अलग तरह के होते हैं। कुछ ल्यूपस ऐसे होते हैं, जिनकी वजह से हेयर लॉस हो सकता है, जैसे डिस्कॉइड ल्यूपस। इसकी वजह से व्यक्ति के अस्थाई या स्थाई रूप से बाल झड़ सकते हैं। इस समस्या के होने पर मरीज को डॉक्टर के पास जाते हैं। वह कुछ मेडिसिन देते हैं, जिनकी मदद से हेयर लॉस ट्रीटमेंट किया जाता है।

इसे भी पढ़ें: इम्यून सिस्टम की गड़बड़ी से जुड़ी हुई बीमारी है ल्यूपस (Lupus),जानें इसके कारण, लक्षण और ट्रीटमेंट

त्वचा की क्षति

ल्यूपस के कारण त्वचा की क्षति हो सकती है। ऐसा न सिर्फ फेस पर बल्कि स्कैल्प में भी देखने को मिलता है। इसके वजह से स्कैल्प में छाले होना, खुजली और दर्द जैसी समस्याएं भी हो जाती है। समय रहते इसका इलाज किया जाना जरूरी है। ऐसा इसलिए, क्योंकि अगर ल्यूपस को कंट्रोल न किया जाए, तो इसकी वजह से स्किन कैंसर का खतरा बढ़ सकता है।

ल्यूपस में हेयर फॉल को कैसे मैनेज करें

अगर किसी को ल्यूपस है, तो उन्हें अपने बालों पर तरह-तरह के हेयर स्टाइल नहीं अप्लाई करने चाहिए। खासकर, महिलाओं को टाइट जूड़ा और चोट नहीं बनानी चाहिए। इससे बाल कमजोर होकर झड़ सकते हैं।

ल्यूपस की प्रॉब्लम में हेयर फॉल को घर में मैनेज करना मुश्किल है। बेहतर होगा कि आप डॉक्टर से बात करें और हेयर लॉस को मैनेज करने के टिप्स उन्हीं से लें।

All Image Credit: Freepik

Read Next

क्या दवाएं हार्ट अटैक के खतरे को पूरी तरह खत्म कर सकती हैं? डॉक्टर से जानें

Disclaimer