Doctor Verified

क्या उम्र से पहले मेनोपॉज होने से वजन बढ़ता है? जानें एक्सपर्ट की राय

समय से पहले मेनोपॉज होने के कारण वजन बढ़ने का डर हो सकता है, हालांकि इसके कई अन्य कारण भी शामिल हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या उम्र से पहले मेनोपॉज होने से वजन बढ़ता है? जानें एक्सपर्ट की राय

Does Early Menopause Cause Weight Gain In Hindi: मेनोपॉज का मतलब है कि मेंस्ट्रुएशन पूरी तरह बंद हो जाना। मेनोपॉज के तीन चरण होते हैं। पेरिमेनोपॉज, मेनोपॉज और पोस्टमेनोपॉज। पेरिमेनोपॉज वह दौर होता है, जो मेनोपॉज के ठीक पहले होता है। यह चरण अमूमन 40 साल की उम्र के बाद शुरू होता है, जो कि 8 से 10 साल तक चल सकता है। इस दौरान महिला को मूड स्विंग, हॉट फ्लैशेज, स्ट्रेस जैसी कई समस्याएं हो सकती हैं। इसके बाद होता है, मेनोपॉज। मेनोपॉज के दौरान भी पेरिमेनोपॉज जैसे ही लक्षण नजर आते हैं। हालांकि, यह लंबे समय तक नहीं चलते हैं। कुछ लोगों का दावा है कि मेनोपॉज के कारण महिलाओं का वजन बढ़ जाता है। सवाल है, क्या वाकई ऐसा होता है या फिर यह महज एक मिथक है? इस संबंध में हमने वृंदावन और नई दिल्ली स्थित मदर्स लैप आईवीएफ सेंटर की चिकित्सा निदेशक, स्त्री रोग और आईवीएफ विशेषज्ञ डॉ. शोभा गुप्ता से बात की है। सच्चाई जानने के लिए हमारा लेख पूरा पढ़ें।

क्या समय से पहले मेनोपॉज होने के कारण वजन बढ़ जाता है?- Does Early Menopause Cause Weight Gain In Hindi

Does Early Menopause Cause Weight Gain In Hindi

मेनोपॉज के दौरान कई सारे लक्षण नजर आ सकते हैं। जैसे हॉट फ्लैशेज, बालों का झड़ना, फेशियल हेयर ग्रो होना। यह सब एस्ट्रोजन हार्मोन के स्तर में कमी के कारण होता है। जहां तक सवाल इस बात का है कि क्या अर्ली मेनोपॉज के कारण वजन बढ़ सकता है, तो इस संबंध में एक्सपर्ट का मानना है कि ऐसा हो सकता है। असल में, जब बॉडी में हाथ के साथ-साथ बॉडी वेट पर भी पड़ता है। हालांकि, विशेषज्ञों का यह भी मानना है कि वजन बढ़ने के पीछे सिर्फ मेनोपॉज जिम्मेदार नहीं होता है। ऐसा आपकी लाइफस्टाइल, खानपान की आदतें और फिजिकल एक्टिविटी के कारण तय होता है। ऐसा ही अर्ली मेनोपॉज के लिए कहा जा सकता है। वैसे, अर्ली मेनोपॉज के कारण महिला का बार-बार मूड स्विंग होता है। कई बार महिलाएं स्ट्रेस या मूड स्विंग से डील करने के लिए ओवर ईटिंगर बैठती हैं। ओवर वेट का यह भी एक बड़ा कारण हो सकता है।

इसे भी पढ़ें: मेनोपॉज में इस तरह से रखें अपना ख्याल, नहीं होगी कोई परेशानी

अर्ली मेनोपॉज के लक्षण- Symptoms Of Early Menopause In Hindi

Does Early Menopause Cause Weight Gain In Hindi

अर्ली मेनोपॉज होने पर कई तरह के लक्षण नजर आ सकते हैं, जैसे-

  • हॉट फ्लैशेज और नाइट स्वेट
  • वजाइनल ड्राईनेस
  • नींद आने में दिक्कत
  • लो मूड या एंग्जाइटी
  • शारीरिक संबंध स्थापित करने की इच्छा न होना
  • याददाश्त से जुड़ी परेशानी

अर्ली मेनोपॉज के कारण- Causes Of Early Menopause In Hindi

अगर परिवार में या मां को अर्ली मेनौपॉज हुआ है, तो आपको भी अर्ली मेनोपॉज का जोखिम रहता है। इसके अन्य कारण हैं, जैसे अंडरवेट होना, 8 साल की उम्र से पहले पीरियड्स शुरू होना, स्मोकिंग करना या कभी बच्चे को जन्म न दिया हो।

अर्ली मेनोपॉज में वजन कैसे नियंत्रित करें- Tips To Manage Weight During Early Menopause In Hindi

  • अपनी डाइट का ध्यान रखें
  • फिजिकली एक्टिव रहें
  • ओवर ईटिंग करने से बचें
  • लाइफस्टाइल को बैलेंस्ड रखें
  • कोई मेडिकल कंडीशन है, तो डॉक्टर से मिलें।
 All Image Credit: Freepik

Read Next

Menopause Stages: मेनोपॉज के कितने स्टेज होते हैं? जानें सभी के लक्षण

Disclaimer