ब्राउन एग और वाइट एग में क्या है अंतर

बहुत से लोग ऐसा मानकर चलते हैं कि ब्राउन एग बेहतर होंगे क्योंकि वाइट एग से ज्यादा मंहगे होते हैं। लेकिन असल में ऐसा नहीं है। ब्राउन एग इसलिए ज्यादा महंगे होते हैं क्योंकि जो मुर्गी ब्राउन एग देती हैं वो बड़ी वाइट एग देने वाली मुर्गियों की तुलना में बड़ी होती हैं और इसलिए उन्हें अधिक खिलाना पड़ता है।
  • SHARE
  • FOLLOW
ब्राउन एग और वाइट एग में क्या है अंतर


जब आहार की बात होती है तो अक्सर माना जाता है "ब्राउन" बेहतर है। ब्राउन ब्रेड, व्हीट पास्ता, होव व्हीट क्रैकर्स, ब्राउन शुगर, ब्राउन राइस। इन सबको सेहत के लिए इनके सफेद विकल्प से ज्यादा अच्छा माना जाता है। लेकिन क्या ब्राउन एग के साथ भी ऐसा ही है? क्या ब्राउन एग जिसे आम भाषा में देसी अंडा भी कह दिया जाता है, वो वाइट एग से बेहतर होता है? या फिर, अंदर से दोनों एक ही जैसे होते हैं।

 

Eggs in Hindi

 

ब्राउन एग और वाइट एग को लेकर बहुत सारी अफवाहें भी फैली रहती हैं। कुछ लोग कहते हैं कि ब्राउन एग सेहत के लिए इसलिए ज्यादा अच्छे हैं क्योंकि उनमें ज्यादा पोषक तत्व पाए जाते हैं। कुछ लोगों का सोचना है कि ब्राउन एग टेस्ट में बेहतर होते हैं। कुछ लोगों का सोचना होता है कि कुछ डिश बनाने के लिए ब्राउन एग अच्छे होते हैं तो कुछ के लिए वाइट एग।

ब्राउन एग होते हैं महंगे

बहुत से लोग ऐसा मानकर चलते हैं कि ब्राउन एग बेहतर होंगे क्योंकि वो वाइट एग से ज्यादा मंहगे होते हैं। लेकिन असल में ऐसा नहीं है। ब्राउन एग इसलिए ज्यादा महंगे होते हैं क्योंकि जो मुर्गी ब्राउन एग देती हैं वो बड़ी वाइट एग देने वाली मुर्गियों की तुलना में बड़ी होती हैं और इसलिए उन्हें अधिक खिलाना पड़ता है। जिससे कि लागत अधिक होने की वजह से दाम बढ़ जाता है।

 

brown egg in hindi

 

किसमें होता है ज्यादा पोषण

ब्राउन एग और वाइट एग में से कौन सा अधिक फायदेमंद होता है इस पर काफी रिसर्च हो चुकी हैं। डॉक्टर गार्गी शर्मा  (weight-management expert) कहती हैं, "ब्राउन एग वाइट एग से ज्यादा हेल्दी होते हैं। वो लोग जो प्रोटीन की अधिक मात्रा चाहते हैं लेकिन कोलेस्ट्रॉल पर नियंत्रण रखता चाहते हैं, उनके लिए ब्राउन एग ज्यादा अच्छा विकल्प है।"
जबकि न्यूट्रीशनिस्ट निहारिका आलूवालिया कहती हैं, "जहां तक बात पोषक मूल्य की है तो ब्राउन एग और वाइट एग में कोई अंतर नहीं है। लेकिन इन दिनों ब्राउन एग को ऑर्गैनिक से साथ जोड़कर देखा जा रहा है तो हो सकता है कि ये हेल्दी विकल्प हो। लेकिन अगर मुर्गी को सामान्य खाना ही दिया जा रहा है तो उसके अंडे ऑर्गैनिक नहीं होंगे।"

 

white egg in hindi

 

क्या छिलके में होता है अंतर?

ब्राउन एग और वाइट एग के छिलकों में रंग के अलावा कोई दूसरा अंतर नहीं होता। कुछ लोग ये सोचते हैं कि ब्राउन एग के छिलके वाइट एग के छिलकों से कठोर होते हैं लेकिन ये गलत है। कठोर छिलके उन अंडों के होते हैं जिन्हें कम उम्र की मुर्गियां देती हैं।

उपर्युक्त बातों को पड़ने के बाद, अब जब भी आप अंडे लेने मार्केट जाएं, तो अंडों के रंग की बजाएं इस बात पर ध्यान दें कि वो किस तरह की मुर्गी के अंडे है। इससे आपको फायदा होगा।

 

Image Source - Getty Images

Read More Articles on Diet & Nutrition in Hindi

 

Read Next

स्‍ट्रे‍चिंग की मदद से बनायें स्क्‍वैट एक्‍सरसाइज को आसान

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version