Doctor Verified

खसरा और चिकनपॉक्स दोनों में त्वचा पर दिखाई देते हैं लाल दाने, जानें इन बीमारियों के बीच अंतर

Measles vs Chicken Pox Difference: खसरा और चिकनपॉक्स दोनों ही बीमारी में शरीर पर दाने निकलना आम लक्षण होता है। लेकिन ये दोनों एक-दूसरे से अलग होते हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
खसरा और चिकनपॉक्स दोनों में त्वचा पर दिखाई देते हैं लाल दाने, जानें इन बीमारियों के बीच अंतर


Measles vs Chicken Pox Difference in Hindi: खसरा और चिकनपॉक्स के बीच क्या अंतर है? खसरा (Khasra in Hindi) एक वायरल इंफेक्शन है। यह संक्रमित व्यक्ति के बलगम या लार के संपर्क में आने से फैल सकता है। खसरा हवा के जरिए भी फैल सकता है। खसरे को अंग्रेजी में मीजल्स (Measles Meaning in Hindi) कहा जाता है। खसरा रोग किसी भी आयु वर्ग के लोगों को हो सकता है। वहीं अगर चिकनपॉक्स (Chicken Pox in Hindi) की बात कि जाए, तो इसे आम भाषा में छोटा माता निकलना कहा जाता है। चिकनपॉक्स बच्चों को व्यस्कों की तुलना में अधिक प्रभावित करता है। जिन लोगों ने चिकनपॉक्स की वैक्सीन नहीं लगी है, उन्हें इसका जोखिम अधिक रहता है। चिकनपॉक्स छूने, खांसने और छींकने से फैल सकता है। लेकिन चिकनपॉक्स और खसरा बीमारी एक-दूसरे से अलग-अलग होते हैं। मणिपाल अस्पताल, विजयवाड़ा के कंसल्टेंट-इंटरनल मेडिसिन डॉक्टर मनोज कुमार (Dr. Manoj Kumar, Consultant-Internal Medicine, Manipal Hospital, Vijayawada) से जानें खसरा और चिकनपॉक्स के बीच अंतर (Measles vs Chicken Pox Difference)-

खसरा के लक्षण (Measles Symptoms in Hindi)

  • शुरुआत में छाती, चेहरे और पीठ पर दाने। लेकिन बाद में ये दाने पूरे शरीर पर भी फैल (Measles Symptoms) जाते हैं। 
  • बुखार 
  • थकान
  • गले में खराश
ये सभी खसरा के लक्षण होते हैं। इसलिए अगर आपको शरीर पर दाने निकलने के साथ ही बुखार, गले में खराश भी हो तो इसे बिल्कुल नजरअंदाज न करें।
 
chickenpox
(image source: dw.com)

चिकन पॉक्स के लक्षण (Chickenpox Symptoms)

  • शुरुआत में माथे पर दाने। फिर शरीर के अन्य हिस्सों में भी फैलने लगते हैं।
  • सूखी खांसी
  • भूख कम लगना

चिकनपॉक्स और खसरा में अंतर (Difference Between Chickenpox VS Measles)

  • चिकनपॉक्स और खसरा (Chickenpox vs Measles,) दोनों ही वायरस के कारण होने वाले संक्रामक रोग हैं। लेकिन चिकनपॉक्स और खसरा दो अलग-अलग वायरस के कारण होते हैं। 
  • चिकनपॉक्स वेरिसेला जोस्टर वायरस (Varicella-Zoster Virus) के कारण होता है।  जबकि खसरा रोग रूबेला वायरस (Rubella Virus)) के कारण होता है। 
  • खसरा और चिकनपॉक्स दोनों ही बीमारियों में शरीर पर दाने निकलते हैं। लेकिन इन दोनों वायरस के कारण होने वाले दाने एक-दूसरे से अलग होते हैं।
  • चिकनपॉक्स के दाने (Measles vs Chicken Pox Rash) उभरे हुए लाल या पप्यूले से शुरू होते हैं। बाद में ये खुजली वाले, पानी से भरे हुए फफोले बन जाते हैं। आखिर में ये दाने फट जाते हैं और पपड़ी में बदल जाते हैं। जबकि खसरे के दाने चपटे लाल धब्बों की तरह दिखाई देते हैं। 
  • चिकनपॉक्स संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने से फैलता है। चिकनपॉक्स सांस की बूंदों से फैल सकता है। जब चिनकपॉक्स से संक्रमित व्यक्ति खांसता या छींकता है, तो शरीर से निकलने वाला दूषित तरल पदार्थ के संपर्क में आने से स्वस्थ व्यक्ति भी चिकनपॉक्स की चपेट में आ सकता है। खसरा रोग संक्रमित व्यक्ति के खांसने या छींकने के कारण हवा में भी फैल सकता है, इससे कोई दूसरा व्यक्ति संक्रमित हो सकता है।
  • शरीर पर दाने निकलने से करीब 2 दिन पहले से ही चिनकपॉक्स संक्रामक हो सकता है। यह तब तक संक्रामक रहता है, जब तक सभी दाने ठीक नहीं हो जाते हैं। जबकि खसरा दाने निकलने के 4 दिन पहले और दाने खत्म होने के 4 दिन बाद तक संक्रामक रहता है।

अगर आपको भी खसरा या चिकनपॉक्स के कोई लक्षण नजर आता है, तो इन्हें बिल्कुल भी नजरअंदाज न करें। इन स्थितियों में आपको अपना खास ध्यान रखने की जरूरत होती है, शरीर पर किसी भी तरह के दाने निकलने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। 

(main image source: immune.org.nz)

Read Next

MDR Tuberculosis : एमडीआर टीबी क्यों माना जाता है सबसे घातक? जानें इसके लक्षण, कारण और इलाज

Disclaimer