अक्सर लोग जब डिप्रेशन में होते है तो उसे वह समझ नहीं पाते। क्योंकि यह एक मानसिक बीमारी होती है। डिप्रेशन दूर करने के लिए कई अलग-अलग तरीके होते हैं, जिन्हें लोग अपनाते भी हैं। लेकिन ऐसे में लोगों को पता होता चाहिए कि डिप्रेशन में उन्हें क्या खाना चाहिए और क्या नहीं। हर व्यक्ति को इस बात का ख्याल रखना जरूरी है। डिप्रेशन की वजह से आप इसके कारण और इसके लक्षणों का ध्यान जरूर रखें और साथ ही अपने खाने पीने में ऐसी चीजों का सेवन करें जो आपको डिप्रेशन से बहार निकालने में मदद कर सकते हैं। आइए जानते है ऐसे आहार जो आपको डिप्रेशन दूर करने में मदद कर सकते हैं साथ ही ऐसी चीजों के बारे में भी जानेंगे जो आपको डिप्रेशन के समय नहीं खानी चाहिए।
इसे भी पढ़ें : महिलाओं में गर्भावस्था में गंभीर मॉर्निंग सिकनेस बन सकती है डिप्रेशन का कारण: शोध
डिप्रेशन दूर करने के लिए क्या खाएं
दही
दही का इस्तेमाल हर घर में किया जाता है। दही में कई प्रकार के तत्व होते हैं जो खाने से शरीर को लाभ मिलता है। दूध के मुकाबले दही सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद होती है। इसमें प्रोटिन, विटामिन और कैल्शियम की अच्छी मात्रा पाई जाती है। दही के सेवन से तनाव दूर होता है। दही में लैक्टोबेसिलस और बिफिडोबैक्टीरिया नामक स्वस्थ बैक्टीरिया पाय जाते हैं। ये दोनों बैक्टीरिया दिमाग पर सकारात्मक प्रभाव डालते हैं। रोजाना दही के सेवन कर चिंता और स्ट्रेस को कम किया जा सकता है।
ग्रीन टी
अक्सर लोगों को चाय पीने को बहुत शौक होता है और वह अपने दिन की शुरूआत ही चाय के साथ करते हैं। लेकिन अगर चाय को सेहत के साथ जोड़ा जाए तो उसका सबसे अच्छा विकल्प ग्रीन टी को होता है। ग्रीन टी में एंटीऑक्सीडेंट्रस और पॉलीफेनोल्स होते है। इसके साथ ही ग्रीन टी में थायमिन अमीनो एसिड पाया जाता है जो आपके मूड को शांत रखने में मदद करता है। थायमिन अमीनो एसिड डिप्रेशन से राहत दिलाता है।
एवोकैडो
एवोकैडो में अच्छी मात्रा में विटामिन बी के साथ थायमिन, राइबोफ्लेविन और नियासिन पाया जाता है। जिन लोगों के शरीर में विटामिन की कमी हो जाती है उनके लिए एवोकैडो खाना बेहद ही फायदेमंद होता है,क्योंकि इसे आप चिंता मुक्त रह सकते हैं।
बीन्स का सेवन करें
अक्सर लोगों को जंग फूड खाना ज्यादा पसंद होता है। लेकिन सेहत के लिहाज से हरी सब्जियां ज्यादा फायदेमंद मानी जाती है। जो लोग डिप्रेशन का शिकार है उनके लिए बीन्स खाना लाभकारी होता है क्योंकि इसमें प्रोटीन और फाइबर की अच्छी मात्रा पाई जाती है। इसके साथ ही बीन्स में फोलेट भी होता है जो शरीर में विटामिन बी 12 और अमीनो एसिड का काम करता है।
खाने में टमाटर को करें शामिल
डिप्रेशन से लड़ने में टमाटर अच्छा माना जाता है क्योंकि इसमें फोलिक एसिड और अल्फा लिपोइक एसिड पाया जाता है।जो लोग डिप्रेशन में होते हैं उनमें फोलेट एसिड की कमी होती है ऐसे मे टमाटर खाना फायदेमंद होता है।
इसे भी पढ़ें : गर्भ में पल रहे शिशु की हार्ट बीट पर होता है मां के तनाव या डिप्रेशन का असर, खतरनाक है प्रेगनेंसी में स्ट्रेस
आज के समय में हर दूसरा व्यक्ति डिप्रेशन का शिकार होता है। ऐसे में जरूरी होताा है कि वह अपने खान-पान का ख्याल रखें। हमारे आहार से हमारे शरीर पर उसका असर पड़ता है।
Read More Article On Depression In Hindi
Read Next
केवल सूरज की किरणों से ही नहीं यूवी प्रोटेक्शन वाले सनग्लासेस आंखों को बचाते हैं इन बीमारियों से भी
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version