
डेंगू एक खतरनाक स्थिति है, जिसके चलते हर साल दुनियाभर में 40 करोड़ लोग प्रभावित होते हैं। डेंगू के बुखार को नजरअंदाज करना गंभीर स्थिति का कारण भी बन सकता है। पिछले कुछ समय से डेंगू के मरीजों की संख्या देशभर में तेजी से बढ़ रही है। ऐसे में केवल दिल्ली और यूपी ही नहीं मुंबई, कर्नाटक और जम्मू जैसे अन्य भी कई शहर इससे प्रभावित हैं।
दिल्ली, गाजियाबाद और नोएडा में डेंगू की स्थिति
दिल्ली में डेंगू के मामलों ने तेजी से रफ्तार पकड़ी है। अगस्त के पहले हफ्ते में ही प्रदेश में डेंगू के 105 नए मरीजों की पुष्टि की गई थी, जिसके बाद यह संख्या बढ़कर 348 हो गई थी। लेकिन अब यह संख्या 400 के पार जा चुकी है। वहीं बात करें अगर गाजियाबाद की तो जिले में पिछले 24 घंटे में डेंगू के 11 नए मामले देखे जा चुके हैं, जिसके बाद डेंगू के मरीजों की कुल संख्या 130 पार हो चुकी है। वहीं नोएडा में अगस्त के 15 दिनों के भीतर डेंगू के 50 से भी ज्यादा मरीजों की पुष्टि की गई थी, लेकिन फिलहाल यह आंकड़ा बढ़कर 111 तक पहंच चुका है।
इसे भी पढ़ें- Dengue Fever: डेंगू के लक्षण, कारण, प्रकार और घरेलू उपचार
कर्नाटक, जम्मू और मुंबई में भी बढ़ रहे हैं मामले
डेंगू के मामले कर्नाटक, जम्मू और मुंबई में भी तेजी से बढ़े हैं। पिछले साल की तुलना में इस साल कर्नाटक में डेंगू के मामलों में 18 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। राज्य में डेंगू के मरीजों की संख्या लगभग 5000 है और कर्नाटक में यह मामले 2500 के करीब हैं। वहीं भारी बारिश के कारण मुंबई में भी डेंगू-मलेरिया के मामलों में इजाफा हुआ है। एक रिपोर्ट के मुताबिक मुंबई में डेंगू में अगस्त के पहले हफ्ते में ही 157 नए मरीजों की पुष्टि की जा चुकी है। मुंबई में भी मरीजों की संख्या 1500 के पार जा चुकी है। जम्मू कश्मीर में भी अब तक 62 मामले सामने आ चुके हैं, जिसमें से केवल जम्मू में ही 47 नए मरीजों की पुष्टि की जा चुकी है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version