स्वस्थ दिखने के लिए जरूरी है हमारे शरीर का तंदरुस्त रहना। शरीर जब तंदरुस्त होगा तब आप पूरी तरह से फिट रहेंगे और अपने सभी काम बखूबी कर सकेंगे। शरीर को फिट रहने के लिए जरूरत होती है विटामिन और मिनरल की। जिनकी आपूर्ति कई तरीकों से होती हैं। ये विटामिन और मिनरल हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं, जिसके कारण हम बीमारियों से दूर रहते हैं लेकिन इनकी कमी हमें बीमार बना सकती है। शरीर में जरूरी विटामिन और मिनरल की कमी का अंदाजा हम नहीं लगा सकते लेकिन शरीर खुद ब खुद इनका संकेत देने लगता है। हालांकि इन संकेतों को पहचानना बहुत जरूरी है क्योंकि शरीर में विटामिन और मिनरल की कमी हमारे स्वास्थ्य से जुड़ी हुई है। हम आपको ऐसे ही 5 संकेतों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें पहचानकर आप आसानी से पता लगा सकते हैं कि आपके शरीर में किस विटामिन और मिनरल की कमी हुई है।
इन संकेतों से जानें किस विटामिन और मिनरल की है कमी
दांत और मसूड़ों से खून आना
आपने अक्सर डॉक्टर से सुना होगा कि दांत और मसूड़े से खून आने की समस्या को पायरिया कहा जाता है। लेकिन आपको पायरिया नहीं है लेकिन तब भी दांत और मसूड़े से खून आ रहे है तो यह इस बात का संकेत हैं कि आपकी बॉडी में विटामिन सी कम हो चुका है। दांत और मसूड़े से खून आने के अलावा बालों का झड़ना, त्वचा में रूखापन भी विटामिन सी की कमी को दर्शाता है।
शरीर में विटामिन सी की आपूर्ति के लिए आप इन दो चीजों का सेवन जरूर करें।
- नींबू ।
- संतरा।
- मौसमी का रस।
इसे भी पढ़ेंः प्रदूषण से आंखों में हो रही जलन तो अपनाएं ये 5 आसान उपाय, कुछ ही देर में मिल जाएगा आराम
मांसपेशियों में खिंचाव और रात भर जागने की आदत
शरीर में पोटेशियम की कमी मांसपेशियों में खिंचाव और रात भर जागने की समस्या से जुड़ी हुई है। दरअसल जिस व्यक्ति के शरीर में पोटेशियम की कमी होती है उसे नींद बहुत आती है और ज्यादातर वक्त उसकी मांसपेशियों में दर्द रहता है।
शरीर में पोटेशियम की आपूर्ति के लिए आप इन चीजों का सेवन कर सकते हैं।
- केला।
- नारियल।
- पानी।
- खरबूजा।
ठंडा खाने-पीने का मन करना
ठंडा खाने-पीने से हमारा मतलब आइसक्रीम या कोल्ड ड्रिंक फीने से नहीं है। दरअसल जिन लोगों को ठंडी चीजों के सेवन के बाद मुंह में बर्फ जैसी ठंडी चीजों को रखने की इच्छा जगने लगे तो यह शरीर में आयरन की कमी को दर्शाता है।
आयरन की आपूर्ति के लिए आप इन चीजों का सेवन कर सकते हैं।
- चुंकदर।
- अनार।
- सेब।
- पालक।
- अंजीर।
- पका हुआ अमरूद।
Buy Online: Tulsi Dry Figs Anjeer Zaika 500g & MRP.599.00/- only.
इन चीजों के अलावा आप मेडिकल शॉप से आयरन की गोलियां भी खा सकते हैं।
इसे भी पढ़ेंः आपका शरीर बन जाएगा बीमारियों का घर अगर बिगड़ गया इन 3 हार्मोन का संतुलन, जानें होने वाली परेशानियां
त्वचा का रूखापन
शरीर में विटामिन ई की कमी से आपकी त्वचा रूखी हो जाती है, जिसे जल्द से जल्द पूरा करने की जरूरत होती है। शरीर में विटामिन ई की कमी कई कारणों से होती है लेकिन इसकी आपूर्ति बड़ी आसानी से की जा सकती है।
शरीर में विटामिन ई की आपूर्ति के लिए टिप्स।
- पालक।
- बादाम।
Buy Online: Amazon Brand - Solimo Premium Almonds, 500g & MRP.499.00/- only.
हमेशा मीठा खाने का मन करना
शरीर में ग्लूकोज की मात्रा कम होने पर हमारा मन मीठा खाने का करने लगता है। दरअसल शरीर में ग्लूकोज की मात्रा हमें ऊर्जा देने के लिए बहुत जरूरी है। लेकिन इसकी आपूर्ति के लिए कभी भी मिठाईयों या फिर चीनी का सेवन नहीं करना चाहिए। आप मीठा खाने की इच्छा जगने पर सिर्फ शहद और फलों का सेवन ही करें। शहद और फलों में प्रचुर मात्रा में ग्लूकोज पाया जाता है, जो हमारे शरीर में ग्लूकोज के स्तर को बनाए रखता है।
Read More Articles On Other Diseases In Hindi
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version