क्या आप भी होठों के आसपास कालेपन की समस्या से परेशान हैं? होठों के आसपास पिग्मेंटेशन को पेरि ओरल या पेरियोरल पिग्मेंटेशन (Perioral pigmentation) भी कहते हैं। आपने अकसर देखा होगा कि कुछ लोगों के मुंह के आसपास की त्वचा काफी डार्क हो जाती है या त्वचा पर काले धब्बे हो जाते हैं। इसकी वजह से उन्हें काफी शर्मिंदगी भी होती है। कुछ लोग होठों के आस-पास के कालेपन को छिपाने के लिए ब्लीच करवाते हैं। कुछ महिलाऐं डार्क स्किन को फाउंडेशन और कंसीलर से भी कवर करती हैं। लेकिन कई बार पिग्मेंटेशन इतना बढ़ जाता है कि पूरे चेहरे पर सिर्फ वही हिस्सा हाईलाइट होता है। डर्मेटोलॉजिस्ट डॉक्टर सरू सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए पेरि ओरल पिग्मेंटेशन से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण बातें शेयर की हैं। तो चलिए, जानते हैं होठों के आस-पास कालापन क्यों होता है? साथ ही, इस लेख में हम आपको होठों के आस-पास कालापन दूर करने के उपाय भी बताएंगे -
होठों के आस-पास कालापन क्यों होता है? - Darkness Around Lips Causes In Hindi
होठों के आस-पास पिग्मेंटेशन या डार्क स्किन की समस्या का मुख्य कारण मेलेनिन का ज्यादा प्रोडक्शन होता है। यह समस्या डार्क स्किन वाले लोगों में ज्यादा होती है। होठों के पास हाइपरपिग्मेंटेशन कई बार किसी एलर्जिक रिएक्शन या डर्मेटाइटिस जैसी समस्या के कारण हो सकता है। इसके अलावा, खराब लाइफस्टाइल, स्मोकिंग, खराब मेकअप या स्किन केयर प्रोडक्ट्स के कारण भी होठों के आस-पास की त्वचा काली पड़ सकती है। दरअसल, हमारे होठों के आस-पास की त्वचा काफी कमजोर होती है, जिससे इस हिस्से पर पिग्मेंटेशन की समस्या ज्यादा हो सकती है। पेरि ओरल हाइपरपिग्मेंटेशन की समस्या गर्मियों के मौसम में और भी ज्यादा बढ़ सकती है। अगर आपके लिप्स के आस-पास की स्किन काली पड़ रही है, तो आपको खराब क्वालिटी के कॉस्मेटिक्स या स्किन प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल बिल्कुल नहीं करना चाहिए। इससे स्किन पिग्मेंटेशन की समस्या बढ़ सकती है। इसके अलावा, जब भी बाहर निकलें तो सनस्क्रीन जरूर लगाएं। पेरि ओरल पिग्मेंटेशन के इलाज के लिए आपको डर्मेटोलॉजिस्ट से संपर्क करना चाहिए, कभी भी खुद से कोई दवा ना इस्तेमाल करें।
टॉप स्टोरीज़
होठों के आस-पास कालापन दूर करने के उपाय - Darkness Around Lips Home Remedies In Hindi
होठों के आस-पास का कालापन दूर करने के लिए आप कुछ घरेलू उपायों को भी आजमा सकते हैं। आइए जानते हैं -
दही
होठों के आस-पास का कालापन दूर करने के लिए आप दही का इस्तेमाल कर सकते हैं। दही में अल्फा हाइड्ररोक्सी मौजूद होता है, जो पिग्मेंटेशन को दूर करता है। इसके लिए एक चम्मच दही में एक चम्मच गुलाबजल मिलाएं। इसे प्रभावित हिस्से पर लगाकर करीब 15-20 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद पानी से धो लें। ऐसा कुछ दिनों तक करने से स्किन का कालापन दूर होगा।
इसे भी पढ़ें: त्वचा में बढ़ रहे पिगमेंटेशन को ना करें नजरअंदाज, जानें पिगमेंटेशन के प्रकार और इनका कारण
आलू का रस
आलू भी पिग्मेंटेशन की समस्या को दूर कर सकता है। अगर आपके लिप्स के आस-पास की स्किन काली है, तो आलू का इस्तेमाल कर सकते हैं। आलू में ब्लीचिंग गुण होते हैं, जो त्वचा का कालापन दूर करने में मदद कर सकते हैं। होठों के आस-पास का कालापन दूर करने के लिए आप आलू को काटकर सीधे प्रभावित हिस्से पर लगा सकते हैं। इसके अलावा, आप आलू का रस निकाल कर भी इसे रूई की मदद से लगा सकते हैं। इसे 10 मिनट तक लगा रहने दें और फिर पानी से धो लें।
शहद
मुंह के आस-पास का कालापन दूर करने के लिए आप शहद का प्रयोग कर सकते हैं। इसके लिए आप एक चम्मच शहद में एक चम्मच गुलाबजल मिला लें। इस मिश्रण को प्रभावित हिस्से पर लगाएं। करीब 15 मिनट बाद पानी से धो लें। शहद के इस्तेमाल से त्वचा के दाग-धब्बे और कालापन दूर होगा।
नींबू का रस
पिग्मेंटेशन की समस्या को दूर करने के लिए आप नींबू का रस भी इस्तेमाल कर सकते हैं। नींबू के रस में सिट्रिक एसिड और विटामिन सी होता है, जो त्वचा के कालेपन को दूर करने का काम करता है। इसके लिए दो चम्मच बेसन में एक चम्मच शहद और एक चम्मच नींबू का रस मिलाएं। फिर इसे प्रभावित हिस्से पर लगा लें। 10 मिनट बाद पानी से साफ कर लें। ध्यान रहे कि कभी भी नींबू के रस को सीधे चेहरे पर न लगाएं।\
इसे भी पढ़ें: स्किन पर बिना सोचे-समझे न लगाएं विटामिन E कैप्सूल, एक्सपर्ट से जानें इसके 5 नुकसान
Darkness Around Mouth: होठों के आस-पास का कालापन दूर करने के लिए आप इन उपायों को आजमा सकते हैं। लेकिन अगर तमाम कोशिशों के बाद भी आपकी त्वचा का कालापन दूर नहीं हो रहा, तो डर्मेटोलॉजिस्ट से इलाज करवाएं।