
Habits Cause Joint Pain In Hindi: कुछ सालों पहले जोड़ों में दर्द की समस्या बुजुर्ग व अधिक आयु के लोगों को होती थी। लेकिन समय के लिए साथ ये समस्या बच्चों को भी होने लगी है। जोड़ों में होने वाले हल्के दर्द को हम अक्सर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन ये समस्या आपकी मांसपेशियां में ऐंठन, लिगामेंट्स के कमजोर होने व कार्टिलेज के कमजोर होने लगती मुख्य वजह बन जाती है। आज के समय में जोड़ों के दर्द का कारण हमारी रोजाना की आदतें भी बन जाती हैं। हमारी गलत आदतों का प्रभाव लंबे समय के बाद जोड़ों पर देखने को मिलता है। जोड़ों का दर्द होने पर व्यक्ति को तेज दर्द होने लगता है और वह किसी भी काम को करने में असमर्थ हो जाता है। इस लेख में आपको ऐसी कुछ आदतों के बारे में बता रहे हैं, जो आपके जोड़ों को कमजोर करने में सहायक होती हैं।
रोजाना की आदतों की वजह से हो सकता है जोड़ों में दर्द - Joint Pain Due To Wrong Habits
ज्यादा एक्सरसाइज करना
एक्सरसाइज करने से आपकी सेहत में पर सकारात्मक प्रभाव होता है। लेकिन यदि आप एक निश्चित सीमा से ज्यादा एक्सरसाइज करते हैं तो इससे आपको जोड़ों में दर्द की समस्या हो सकती है। अगर आपने हाल में जिम शुरू किया है तो शुरुआत में हल्के वजन के साथ एक्सरसाइज करें और स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें : कंधे की नसों में दर्द के क्या लक्षण होते हैं? डॉक्टर से जानें इसका कैसे करें इलाज
ऊंची हील्स पहनना
आज के दौर में महिलाएं ऊंची हील्स पहनती हैं। इन हाई हील्स को घंटों तक पहनकर रखने से महिलाओं की एड़ियों में दर्द की समस्या होने लगती है। इन्हें पहनने से गिरने की संभावना बेहद अधिक होती है। इनकी वजह से जोड़ों में दर्द की समस्या हो सकती है।
गलत साइज के जूते पहनना
यदि आप गलत जूता पहनते हैं तो इससे आपको पैर में दर्द की समस्या हो सकती है। गलत साइज के जूते या ज्यादा टाइट जूतों को पहनकर दौड़ने से एड़ियों पर दर्द हो सकता है। अगर आप गलत जूते पहनकर चलते हैं तो इससे पैर के जोड़ों में दर्द हो सकता है।
अधिक वजन उठाना
यदि आप ज्यादा वजन उठाते हैं तो इससे जोड़ों में दर्द हो सकता है। जिम में वर्कआउट करते समय ज्यादा वजन को उठाने से भी आपको जोड़ों में दर्द की शिकातय हो सकती हैं। इसके अलावा गलत तरह से वजन उठाना भी आपको जोड़ों में समस्या दे सकता है। इसलिए जिम में ट्रेनर की देखरेख में ही एक्सरसाइज करें।
घंटों मोबाइल पर मैसेज टाइप करना
यदि आप घंटों मोबाइल में मैसेज टाइप करते हैं तो इससे आपको हाथ के जोड़ों में दर्द हो सकता है। इसके साथ ही गर्दन को घंटों तक नीचे की ओर रखने से आपको गर्दन में दर्द महसूस होता है। मोबाइल आपके जोड़ों के दर्द की मुख्य वजह बनता जा रहा है।
इसे भी पढ़ें : Joint Pain: जोड़ों में तेज दर्द क्यों होता है? डॉक्टर से जानें 5 कारण
भारी बैग उठाना
ऑफिस के बैग में ज्यादा भारी वजन की चीजे रखने से आपको कंधे के जोड़ों पर दर्द हो सकता है। इसलिए आवश्यक चीजों को ही बैग में रखें। जिन वस्तुओं की जरूरत न हो उसे ऑफिस या घर पर ही रखें। इससे आपके कंधे पर अनावश्यक दबाव उत्पन्न नहीं होगा।
धूम्रपान या तंबाकू का सेवन करना
धूम्रपान और तंबाकू से जोड़ों में दर्द की परेशानी बढ़ सकती है। सिगरेट से मौजूद निकोटिन हड्डियों तक जाने वाले ब्लड सर्कुलेशन को बाधित करता है। धूम्रपान से सेहत पर कई अन्य तरह के हानिकारक प्रभाव भी पड़ते हैं।