Cubeb Oil: 'शीतलचीनी का तेल' सेहत के लिए कैसे है उपयोगी? जानें इस तेल के नुकसान भी

शीतलचीनी के तेल के उपयोग से आप शरीर की अनेक समस्याओं को दूर कर सकते हैं। इस लेख के माध्यम से जानें इस तेल को इस्तेमाल करने का तरीका।
  • SHARE
  • FOLLOW
Cubeb Oil: 'शीतलचीनी का तेल' सेहत के लिए कैसे है उपयोगी? जानें इस तेल के नुकसान भी

दालचीनी का नाम तो आप सभी ने सुना ही होगा। लेकिन क्या आप लोगों ने शीतलचीनी, जिसे कबाबचीनी भी कहा जाता है, इसका नाम सुना है? अगर नहीं तो आज हम आपको अपने लेख के माध्यम से शीतलचीनी हर्बल बीज के तेल के बारे में बताएंगे। यह स्वास्थ्य के लिए कई तरीकों से लाभदायक है। शरीर को विभिन्न प्रकार के रोगों से दूर करने में शीतलचीनी का तेल बेहद उपयोगी है। इसका दूसरा नाम पाइपर क्यूबेबा भी है। आकार में छोटा दिखने वाला शीतल चीनी का प्रयोग सुखाकर किया जाता है। वहीं इसका तेल भी हर तरीके से सेहत को फायदा पहुंचाता है। आज का हम शीतलचीनी लेख पर ही है। आज बम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि शीतलचीनी लेख किस प्रकार से सेहत को फायदा पहुंचा सकता है। साथ ही हम इसके नुकसान के बारे में भी जानेंगे। पढ़ते हैं आगे...

1 - शीतलचीनी तेल से पाचन क्रिया होती है दुरुस्त

जो लोग बड़े हुए पित्त से परेशान रहते हैं उन्हें बता दें कि ऐसे लोगों में अपच, पेट की समस्या, आंतों के कीड़ों की समस्या, पाचन संबंधित समस्या, भूख की समस्या आदि होने लगती है। ऐसे में शीतलचीनी का तेल इस समस्या को दूर करने में बेहद उपयोगी है। स्वाद में तीखा और तासीर में गर्म शीतलचीनी के तेल में अगर गोले का तेल मिलाया जाए और अच्छी तरह से पेट की मसाज की जाए तो पाचन संबंधित सारे रोग दूर हो जाते हैं। इसके अलावा यह मेटाबॉलिज्म को भी बढ़ाता है।

2 - मस्तिष्क विकारों को दूर करने में शीतलचीनी तेल है अच्छा

ध्यान दें कि हमारे दिमाग को मजबूती देने के साथ-साथ साथ सांस संबंधित समस्या जैसे कफ, अस्थमा, खांसी, गले का संक्रमण, बंद नाक से राहत आदि समस्याओं को दूर करने में शीतलचीनी का तेल बेहद उपयोगी है। इसके अलावा इसके उपयोग से ब्रोकाइटिस को भी कम किया जा सकता है। अगर आप छाती, पीठ, गले की समस्या से दूर होना चाहते हैं तो गर्म पानी में इस तेल की दो-तीन बूंदों को डालें और भाप लें। आपके ऐसा करने से समस्या दूर हो जाएगी।

इसे भी पढ़ें- हरी इलायची और सौंफ से पाएं तंबाकू और सिगरेट की लत से राहत, जानें आजमाया हुआ आसान नुस्खा

3 - फर्टिलिटी प्रॉब्लम को दूर करने में शीतलचीनी तेल का करें उपयोग 

नपुसंकता, बांझपन जैसी प्रजनन समस्या से लड़ने में भी शीतलचीनी का तेल आपकी मदद कर सकता है। क्योंकि इसके अंदर कामोद्दीपक गुण मौजूद होते हैं जो इस समस्याओं को दूर कर सकते हैं ऐसे में आप शीतलचीनी के तेल की बूंदों के साथ जैतून के तेल की बूंदे मिलाएं और शरीर की मालिश करें। इसके अलावा सोने से पहले गर्म पानी से स्नान करें और उस पानी में भी आप शीतलचीनी के तेल की बूंदों को मिक्स कर सकते हैं।

3 - खांसी को दूर करने में शीतलचीनी तेल है उपयोगी

खांसी की समस्या को दूर करने के लिए शीतल चीनी का तेल आपके काम आ सकता है। जैसा कि हमने पहले भी बताया कि चूंकि इसके अंदर कसैले गुण पाए जाते हैं जो सांस से संबंधित समस्या जैसे कफ, इसके अलावा खांसी और ब्रोंकाइटिस के लक्षणों को कम करते हैं। यह शरीर में उठने वाली खुजली और दर्द को भी दूर करते हैं। वहीं अगर आप गले में जलन से परेशान हैं तब भी आप शीतलचीनी का तेल का उपयोग कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें- Carrot Seeds Oil: सेहत के लिए कैसे अच्छा है 'गाजर के बीज का तेल'? जानें इसके 6 फायदे और नुकसान

4 - पेट की समस्या को दूर करने में उपयोगी है कबाबचीनी तेल

कुछ परिस्थितियां ऐसी बन जाती है जब गैस की समस्या भी बेहद दर्दनाक नजर आती है। ऐसे में आप इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए शीतल चीनी का तेल उपयोग में ला सकते हैं। ये ना केवल सूजन को दूर करता है बल्कि गैस की समस्या के लिए भी प्रभावशाली है। ऐसे में जब भी आप पेट फूलने की समस्या से राहत पाना चाहते हैं तो इस तेल का उपयोग करें।

5 - दंत समस्याओं से परेशान लोग करें शीतलचीनी तेल का उपयोग

आयुर्वेद में उपयोग की जाने वाली शीतलचीनी तेल दंत समस्याओं के इलाज में भी बेहद उपयोगी है। क्योंकि इसके अंदर एंटीबायोटिक, एंटीसेप्टिक आदि गुण पाए जाते हैं यह गुण मुंह में हानिकारक जीवो को खत्म करने और दुर्गंध भगाने का काम करते हैं। वहीं अगर आप मसूड़ों की समस्या से परेशान हैं तब भी आप शीतलचीनी के तेल का उपयोग कर सकते हैं।

अन्य फायदे

इसके अलावा शीतलचीनी तेल के उपयोग से अन्य समस्याएं जैसे विषाक्त पदार्थों को शरीर से बाहर निकाला जा सकता है। इसके साथ ही किडनी की समस्या या दिल से संबंधित समस्या को दूर करने में आप इसका उपयोग कर सकते हैं। बता दें कि इसके अंदर मूत्रवर्धक गुण पाए जाते हैं जो शरीर से विषाक्त पदार्थों को दूर कर सकते हैं। इसके अंदर कोलेस्ट्रॉल हा यूरिक एसिड और वसा को दूर करने के गुण भी पाए जाते हैं। यह शरीर के सिस्टम को सुचारू रूप से काम करने में मदद करता है। इसका भरपूर लाभ उठाने के लिए आप अपने नहाने के पानी में इसकी दो बूंदों को डाल सकते हैं। इसके अलावा इस तेल से मालिश भी कर सकते हैं। मालिश करने के लिए आप तिल का तेल, नारियल का तेल या किसी अन्य तेल के साथ इस तेल को मिक्स करके अपने शरीर की मसाज कर सकते हैं। अगर आप मोटापे से परेशान हैं तो आप शीतलचीनी का तेल का उपयोग कर अपने शरीर में मौजूद अतिरिक्त चर्बी को दूर कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें- Dyspnea Home Remedies: सांस फूलने की समस्या को दूर करने के लिए अपनाएं 12 घरेलू उपाय

नोट- शीतल चीनी तेल के कोई नुकसान अभी तक नजर नहीं आए हैं। लेकिन अगर आपको इससे किसी भी प्रकार की एलर्जी या जलन महसूस हो तो इसके उपयोग से बचें। गर्भवती महिलाएं इसका उपयोग करने से पहले एक बार डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

जानें शीतलचीनी के बारे में

अगर केवल शीतलचीनी के फायदे की बात की जाए तो यह थकान को दूर करने के साथ-साथ बुखार की समस्या या शरीर में सूजन की समस्या को दूर करने में भी बेहद मददगार है। अगर आप बवासीर और सांसो की बदबू से भी परेशान है तो शीतल चीनी के उपयोग से इस समस्या को भी दूर किया जा सकता है। यह इन्फ्लूएंजा के फायदे और सिर दर्द के उपचार में भी उपयोगी है। वहीं अगर इसके नुकसान के बारे में बताया जाए तो इसका सीमित मात्रा में ही उपयोग करें। वहीं यह गुर्दे, मूत्र पथ और आंतों में जलन की समस्या को भी पैदा कर सकती है। कुछ लोगों को इस से एलर्जी देखी गई है। वहीं गर्भवती महिलाएं इसके उपयोग से या सेवन से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें। अगर आप किसी गंभीर समस्या से परेशान हैं तब भी किसी डॉक्टर की सलाह पर ही इसका उपयोग करें। बता दें कि हर शरीर की तासीर अलग होती है ऐसे में जरूरी नहीं कि शीतल चीनी के तेल से आपको फायदा ही मिले अगर आप शीतलचीनी के तेल का उपयोग करके जलन महसूस करते हैं तो वह सकता है कि यह आपको सूट ना कर रही हो ऐसे में इसके उपयोग को तुरंत रोकें।

Read more Articles on Home Remedies in Hindi

Read Next

माइग्रेन रोगियों के लिए बहुत फायदेमंद होती है दूब (दुर्वा), इन 2 तरीकों से करें इस्तेमाल

Disclaimer