कोरोना का कहर: 24 घंटे में देश में आये 90,928 नए मामले, ओमिक्रोन संक्रमितों की संख्या पहुंची 2,630

देश में कोरोना वायरस के मामलों में बड़ा विस्फोट देखने को मिला है, पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना के 90 हजार से अधिक नए मामले दर्ज किये गए हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
कोरोना का कहर: 24 घंटे में देश में आये 90,928 नए मामले, ओमिक्रोन संक्रमितों की संख्या पहुंची 2,630


देश में कोरोना वायरस के मामलों में भारी बढ़ोत्तरी दर्ज होने के बाद अब स्थिति गंभीर हो गयी है। भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 90,928 नए मामले दर्ज किये हैं। देश में कोरोना वायरस के नए मामलों में 56 फीसदी से अधिक की बढ़ोत्तरी दर्ज की गयी है जिसे बहुत गंभीर माना जा रहा है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण से 325 लोगों की मौत भी दर्ज हुई है। भारी संख्या में नए मामलों के आने के बाद देश में कोरोना के एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 2,85,401 हो गयी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में कोरोना संक्रमण के चलते अब तक कुल 4,82,876 लोगों की मौत हो चुकी है। देश में दिल्ली, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश और केरल समेत कई राज्यों में कोरोना के मामलों बहुत तेजी देखी जा रही है। वहीं कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रोन के मामलों में भी तेजी से स्पाइक देखी जा रही है। देश के 26 राज्यों में फैल चुके ओमिक्रोन वैरिएंट के कुल मामले 2630 हो गए हैं।

देश में ओमिक्रोन वैरिएंट के मामले (Omicron Variant Cases In India)

Coronavirus-Omicron-Update

देश के 26 राज्यों में फैल चुके ओमिक्रोन वैरिएंट के मामले भी तेजी से बढ़ रहे हैं। कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रोन से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 2630 हो चुकी है। सरकारी डेटा के मुताबिक देश में ओमिक्रोन से संक्रमित कुल मामलों में से 995 लोग ठीक हो चुके हैं या देश से बाहर जा चुके हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक देश में ओमिक्रोन संक्रमण के चलते एक व्यक्ति की मौत भी हो गयी है। वैज्ञानिक कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रोन को अधिक संक्रामक और खतरनाक मान रहे हैं। यह माना जा रहा है कि देश में कोरोना वायरस के मामलों के तेजी से बढ़ने के पीछे ओमिक्रोन वैरिएंट प्रमुख कारण है। देश के 26 राज्यों में ओमिक्रोन संक्रमण की स्थिति इस प्रकार से है।

इसे भी पढ़ें : कोरोना की तीसरी लहर से बचाव के लिए कितने तैयार हैं आप? डॉक्टर से जानें किन गलतियों से बचना है जरूरी

1. महाराष्ट्र- 797, रिकवरी 330

2. दिल्ली-  485, रिकवरी 57

3. राजस्थान-  236 रिकवरी 155

4. केरल- 234, रिकवरी 58

5. कर्नाटक- 226, रिकवरी 25

6. गुजरात- 204, रिकवरी 112

7. तमिलनाडु- 121, रिकवरी 110

8. तेलंगाना- 94, रिकवरी 37

9. हरियाणा-  71, रिकवरी 59

10.उड़ीसा- 60, रिकवरी 5

11. उत्तर प्रदेश- 31, रिकवरी 6

12. आंध्र प्रदेश- 28, रिकवरी 6

13. पश्चिम बंगाल- 20, रिकवरी 4

14. मध्य प्रदेश- 9, रिकवरी 9

15. उत्तराखंड- 8, रिकवरी 5

इसे भी पढ़ें :  Covid Vaccination: क्या बच्चों को लगाई जा रही एक्सपायर हो चुकी Covid वैक्सीन? स्वास्थ्य मंत्रालय ने दिया जवाब

16. गोवा- 5, रिकवरी 4

17. मेघालय- 4, रिकवरी 0

18. चंडीगढ़- 3, रिकवरी 3

19. जम्मू कश्मीर- 3, रिकवरी 3

20. अंडमान निकोबार- 2, रिकवरी 0

21. असम- 2, रिकवरी 0

22. पुंडूचेरी - 2, रिकवरी 2

23. पंजाब- 2, रिकवरी 2

24. हिमाचल- 1, रिकवरी 1

25. लद्दाख- 1, रिकवरी 1

26. मणिपुर- 1, रिकवरी 1

महाराष्ट्र और दिल्ली की हालत गंभीर (Coronavirus In Maharashtra And Delhi)

भारत में कोरोना वायरस के मामलों में विस्फोट हो चुका है। बीते 24 घंटे में कोरोना के 90 हजार से नए मामले दर्ज किये गए हैं। देश के कुछ राज्यों में कोरोना संक्रमण की स्थिति दिन ब दिन खराब होती जा रही है। महाराष्ट्र और दिल्ली जैसे राज्यों में कोरोना संक्रमण की स्थिति सबे ज्यादा खराब मानी जा रही है। महाराष्ट्र में कोरोना के 26,538 नए मामले दर्ज किये गए हैं इसके अलावा ओमिक्रोन वैरिएंट के संक्रमण में भी महाराष्ट्र सबसे पहले स्थान पर है। महाराष्ट्र के अलावा इन राज्यों में कोरोना के मामले इस प्रकार से हैं - पश्चिम बंगाल में 14,022 केस, दिल्ली 10,665 केस, तमिल नाडु 4,862 केस और केरल 4,801 केस। सरकार द्वारा जारी आंकड़े ये बताते हैं कि देश में पिछले 24 घंटे में मिले नए मामलों में 66.97 फीसदी मामले सिर्फ पांच राज्यों से आये हैं। बीते 24 घंटे में केरल में कोरोना से सबसे ज्यादा 258 मौते दर्ज की गयी हैं।

(all image source - freepik.com)

Read Next

Covid Vaccination: क्या बच्चों को लगाई जा रही एक्सपायर हो चुकी Covid वैक्सीन? स्वास्थ्य मंत्रालय ने दिया जवाब

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version