नमक-चीनी का साथ, अनिद्रा और सिरदर्द को नहीं आने देगा पास!

न्यूट्रिशन एंड मेटाबोलिज्म विषय पर कई किताबें लिख चुके व मशहूर अमरीकी हेल्थ रिसर्चर "मैट स्टोन" बताते हैं कि सोने के पहले नमक और चीनी का मिश्रण लेने के कई स्वास्थ्य लाभ होते हैं। तो चलिए आज नमक और चीनी के मिश्रण के कमाल के फायदों के बारे में विस्तार से जानते हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
नमक-चीनी का साथ, अनिद्रा और सिरदर्द को नहीं आने देगा पास!


सदियों पहले ना तो बड़े-बड़े अस्पताल थे और ना ही आधुनिक चिकित्सा उपकरण। प्रकृति और इससे मिलने वाली चीजों से ही कई बड़े-छोटे रोगों का इलाज कर लिया जाता था। यही कारण है कि आज भी दादी-नानी के घरेलू नुस्खे कारगर साबित होते हैं। आज भी हम ऐसे ही एक नुस्खे के बारे में जानकारी दे रहे हैं, जिसे विशेषज्ञ भी समर्थन देते हैं।

न्यूट्रिशन एंड मेटाबोलिज्म विषय पर कई किताबें लिख चुके व मशहूर अमरीकी हेल्थ रिसर्चर "मैट स्टोन" बताते हैं कि सोने के पहले नमक और चीनी का मिश्रण लेने के कई स्वास्थ्य लाभ होते हैं। तो चलिए आज नमक और चीनी के मिश्रण के कमाल के फायदों के बारे में विस्तार से जानते हैं।  

इसे भी पढ़ें: लोबान तेल का करें इस्तेमाल, सर्दी-जुकाम से तुरंत मिलेगा आराम!

 

salt and sugar

नमक-चीनी का मिश्रण

हो सकता है कि नमक चीनी के मिश्रण के स्वास्थ्य लाभों के बारे में आपने पहले न सुना हो, लेकिन अगर आपको अनिद्रा की समस्या है तो नमक-चीनी का मिश्रण आपके लिए बेहद कारगर साबित हो सकता है। इस बेजोड़ मेल के सेवन से न सिर्फ अनिद्रा ही दूर होती है बल्कि इम्यूनिटी बढ़ती है और सर का दर्द भी दूर होता है। चलिए हम आपको इसे बनाने की विधि व आवश्यक सामग्री के बारे में बताते हैं।

आवश्यक सामग्री व उपयोग

अपरिष्कृत (unrefined) समुद्री नमक - 1 चम्मच
ब्राउन शुगर - 5 चम्मच

उपरोक्त दोनों चीजों को मिक्सर ग्राइंडर में पीस लें और पाउडर बना लें। सोने से पहले इस पाउडर के एक छोटे चम्मच का सेवन करें। इसके सेवन के लिए बस पाउडर को मुंह में डाल लें और खुद ही इसे घुलने दें। इसे आप रोजाना रात को सोने से पहले ले सकते हैं।

 

इसे भी पढ़ें: कच्ची हल्दी आजमाएं, सर्दियों में जोड़ों के दर्द को कोसों दूर भगाएं!


नमक और चीनी का घोल

अक्सर पर्याप्त मात्रा में पानी न पीने से शरीर में पानी की कमी हो जाती है। जिसकी वजह से शरीर में कमजोरी और थकान होने लगती है। इस स्थिति में व्यक्ति को ओरल हाइड्रेशन साल्ट दिया जाता है। यह साल्ट न होने की स्थिति में आप घर पर भी इस घोल को बना सकते हैं।

 

इसे बनाने के लिए आपको केवल पानी, नमक और चीनी चाहिए। सबसे पहले पानी लें। अब इसमें 5 चम्मच  चीनी और आधा चम्मच नमक डालकर मिलाएं और फिर चीनी और नमक को अच्छी तरह से घोल लें। डिहाइड्रेशन होने पर इस घोल का सेवन करें। आप इसे फ्रिज में भी बना कर रख सकते हैं लेकिन एक दिन से ज्यादा इसे न रखें। यह घोल थकान और कमजोरी को दूर करता है और शरीर को तरोताजा बनाता है।

ध्यान रखें  

नमक और चीना दोनों का ही पर्याप्त मात्रा से अधिक सेवन सेहत के लिए घातक साबित हो सकता है, तो इसे सीमित मात्रा में ही लें। साथ ही नमक व चीनी दोनों नैचुरल ही इस्तेमाल करें।

 

ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप

 

Image Source: Pinterest&Onedio

Read More Articles on Home Remedies in Hindi

Read Next

इन सर्दियों में अपने होठों को ऐसे करें अदरक से स्क्रब!

Disclaimer