Doctor Verified

PCOD की समस्या में असरदार है दालचीनी और पुदीने की चाय, जानें इसके फायदे

Cinnamon And Mint Tea: दालचीनी और पुदीने की चाय पीसीओएस और पीसीओडी की समस्या में भी फायदेमंद हो सकती है। आइये जानें बनाने का तरीका।   
  • SHARE
  • FOLLOW
PCOD की समस्या में असरदार है दालचीनी और पुदीने की चाय, जानें इसके फायदे

Tea For PCOS And Fertility: शरीर को डिटॉक्स करने के लिए हर्बल टी बेहद फायदेमंद मानी जाती हैं। इनमें मौजूद प्राकृतिक गुण शरीर से टॉक्सिन निकालने और बॉडी को रिलैक्स करने के लिए फायदेमंद माने जाते हैं। इसी प्रकार दालचीनी और पुदीने की चाय भी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद मानी जाती है। इस हर्बल चाय का सेवन मेटाबॉलिज्म बढ़ाने और वजन घटाने के लिए ज्यादा किया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं दालचीनी और पुदीने की हर्बल टी पीसीओडी की समस्या में भी फायदेमंद हो सकती है? जी हां, दालचीनी और पुदीना दोनों ही औषधि माने जाते हैं। इनका सेवन पीरियड्स साइकिल को बैलेंस करने में मदद कर सकता है। इस बारे में ज्यादा जानने के लिए हमने बात कि न्यूट्रीफाई बाई पूनम डाइट एंड वैलनेस क्लिनिक एंड अकेडमी की डायरेक्टर पूनम दुनेजा से।

mint and cinnamon tea

पीसीओडी में दालचीनी और पुदीने की चाय के फायदे- Cinnamon And Mint Tea Benefits In PCOD

हार्मोन्स को संतुलित करे

शरीर में हार्मोनल असंतुलन होने से पीसीओडी की समस्या होती है। वहीं दालचीनी का सेवन हार्मोनल असंतुलन को संतुलित करने में मदद कर सकता है। यह पीरियड्स साइकिल मैनेज करने में मदद करता है और पीसीओएस से ग्रस्त महिलाओं में ओव्यूलेशन भी बढ़ाता है। 

अनियमित पीरियड्स को रोके

दालचीनी और पुदीना दोनों ही अनियमित पीरियड्स, मुंहासे और अनचाहे बाल बढ़ने जैसी समस्याओं को कंट्रोल करने में मदद कर सकते हैं। इनका सेवन करने से प्रजनन स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने में मदद मिलती है। \

इसे भी पढ़े- पीसीओडी होने पर शरीर में दिख सकते हैं ये 5 लक्षण, न करें नजरअंदाज

सिस्ट की समस्या से राहत दें

एक्सपर्ट के मुताबिक पुदीने की चाय पीसीओएस सिस्ट (ओवरी में पानी भरे छालें) के लिए जरूर ही आजमाई जानी चाहिए। यह विशेष रूप से उन लोगों के लिए ज्यादा फायदेमंद है, जिन्हें हाइपरएंड्रोजेनिज्म (महिलाओं के शरीर पर अधिक बाल होना) की समस्या है।

संपूर्ण शरीर पर असर करे

यह बालों के झड़ने, मुहांसे और असामान्य बालों के विकास को नियंत्रित करने में मदद कर सकता है। इसका सेवन ब्लड शुगर लेवल को बैलेंस करने और आंत से जुड़ी समस्याओं से राहत देने में मदद करता है। इसके साथ ही इसे याददाश्त बेहतर बनाने में भी फायदेमंद माना जाता है। 

चलिए अब जानते हैं दालचीनी और पुदीने की चाय तैयार करने का तरीका- How To Make Tea With cinnamon And Mint

सामग्री

  • दालचीनी पाउडर- 1 चम्मच
  • पुदीने की पत्तियां- 12-20
  • पानी - एक गिलास से थोड़ा ज्यादा

इसे भी पढ़े- Women Health: पीसीओडी से जुड़े 10 सवाल और उनके जवाब हर महिला को पता होने चाहिए, जानिए इनके बारें में

बनाने की विधि

  • पानी को गर्म करें और इसमें पुदीने के पत्ते डालें। 
  • अब करीब 15 से 20 सेकेंड बाद इसमें दालचीनी पाउडर मिलाएं। 
  • इस मिक्सचर को 5 से 10 मिनट तक मीडियम आंच पर पकाएं। 
  • अब इसे गरमा गर्म सर्व करें और इसका सेवन करें। 

दालचीनी और पुदीने की चाय का सेवन कब करें- When To Consume Cinnamon And Mint Tea

एक्सपर्ट के मुताबिक आप इसे दिन में कभी भी ले सकते हैं। लेकिन सुबह खाली पेट इसका सेवन करना ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। इससे बॉडी डिटॉक्स और वेट लॉस म मदद मिलती है। 

दालचीनी और पुदीना दोनों ही सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माने जाते हैं। दालचीनी का सेवन मेटाबॉलिज्म बढ़ाने और चर्बी कम करने में मदद करता है। वहीं पुदीने का सेवन शरीर को ठंडक देने और डिटॉक्स करने के लिए फायदेमंद है। लेकिन अगर आपको इनमें से किसी भी चीज से एलर्जी है, तो सेवन से पहले डॉक्टर से संपर्क जरूर करें। 

 

Read Next

कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करता है कद्दू का जूस, एक्सपर्ट से जानें इसे पीने के अन्य फायदे

Disclaimer