Doctor Verified

टाइफाइड होने पर पसीना क्यों आता है? डॉक्टर से जानें इसका कारण

टाइफाइड में तेज बुखार आता है। इसमें व्यक्ति को पसीना भी आता है। लेकिन टाइफाइड में पसीना क्यों आता है? जानें
  • SHARE
  • FOLLOW
टाइफाइड होने पर पसीना क्यों आता है? डॉक्टर से जानें इसका कारण

Causes of Sweating in Typhoid Fever in Hindi: टाइफाइड बुखार एक बैक्टीरियल इंफेक्शन है। यह शरीर के कई अंगों को प्रभावित करता है। टाइफाइड एक गंभीर समस्या है, जो व्यक्ति के लिए घातक हो सकता है। आपको बता दें कि साल्मोनेला टाइफी नामक बैक्टीरिया के कारण होता है। टाइफाइड बुखार बेहद संक्रामक होता है। यह एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में आसानी से फैल जाता है। यह बैक्टीरिया संक्रमित मल या पेशाब के जरिए फैल सकता है। शुरुआत में टाइफाइड बुखार के लक्षण सामान्य लग सकते हैं। लेकिन धीरे-धीरे यह समस्या गंभीर होने लगती है। टाइफाइड बुखार 7 से 14 दिनों तक रह सकता है। कुछ लोगों को टाइफाइड बुखार में अस्पताल में भर्ती होने की जरूरत पड़ती है। टाइफाइड में व्यक्ति को बुखार, शरीर में दर्द, अत्यधिक थकान, खांसी और कब्ज की समस्या जैसे लक्षणों का अनुभव हो सकता है। इसके अलावा, आपको कमजोरी, पेट दर्द, मसल्स में दर्द, डायरिया और रैशेज जैसे लक्षण हो सकते हैं। आपको बता दें कि टाइफाइड होने पर शरीर में पसीना भी आता है। लेकिन टाइफाइड होने पर पसीना क्यों आता है? आइए जानते हैं फोर्टिस अस्पताल नगरभवी, बेंगलुरु के सीनियर कंसल्टेंट और इंटरनल मेडिसिन डॉ. अनंत पद्मनाभ से

टाइफाइड होने पर पसीना क्यों आता है?- Causes of Sweating in Typhoid Fever in Hindi

डॉ. अनंत पद्मनाभ बताते हैं, 'पसीना आना, टाइफाइड फीवर का एक बेहद आम लक्षण है। यह साल्मोनेला टाइफी बैक्टीरिया के कारण होता है। दरअसल, ये बैक्टीरिया विषाक्त पदार्थ को छोड़ते हैं और शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को प्रभावित करते हैं। इसकी वजह से आपको शरीर में सूजन का अनुभव हो सकता है। इस स्थिति में तेज बुखार आता है। जब टाइफाइड होता है, तो शरीर इस संक्रमण या इंफेक्शन से लड़ने के लिए आंतरिक तापमान बढ़ाता है। इसकी वजह से शरीर में पसीना आता है।' 

इसे भी पढ़ें- टाइफाइड बुखार आपको लंबे समय तक रख सकता है अस्वस्थ, इन तरीकों से करें अपना बचाव

sweating in typhoid

टाइफाइड से जल्दी रिकवरी कैसे करें?- How to Recover Fast From Typhoid in Hindi

  • टाइफाइड बुखार में तापमान 103-104°F तक पहुंच सकता है। ऐसे में आपको पसीना ज्यादा निकल सकता है। 
  • टाइफाइड बुखार होने पर आपको अधिक मात्रा में लिक्विड डाइट लेनी चाहिए। इससे शरीर में पानी की कमी दूर होगी।
  • टाइफाइड में आपको शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए विटामिन सी और प्रोटीन आदि से भरपूर खाद्य पदार्थों का सेवन करना चाहिए।
  • टाइफाइड होने पर आपको ओवरइटिंग करने से बचना चाहिए। हल्का खाना खाएं।
  • इस दौरान आपको अपनी हाइजीन का भी खास ख्याल रखने की जरूरत होती है। 
  • अपने हाथों को साबुन से धोएं। इससे स्वस्थ व्यक्ति को संक्रमित होने से बचाया जा सकता है।

टाइफाइड में पसीना आना बेहद आम होता है। अगर आपको भी टाइफाइडर में पसीना आता है, तो घबराएं नहीं। इस स्थिति में आपको डॉक्टर से कंसल्ट करना चाहिए और अपना इलाज कराएं।

Read Next

7 दिसंबर 2023: पढ़ें आज का स्वास्थ्य राशिफल, जानें सेहत के लिहाज से कैसा रहेगा आज का दिन

Disclaimer