Doctor Verified

स्कैल्प में एक्ने-पिंपल होने के क्या कारण हैं? एक्सपर्ट से जानें

स्कैल्प पर एक्ने-पिंपल होने से काफी परेशानी होती है। जानें यह समस्या क्यों होती है और इससे कैसे डील करें।
  • SHARE
  • FOLLOW
स्कैल्प में एक्ने-पिंपल होने के क्या कारण हैं? एक्सपर्ट से जानें

What causes pimples on the scalp: चेहरे पर एक्ने-पिंपल होने पर हम अपनी त्वचा का ध्यान और भी ज्यादा रखने लगते हैं। जिससे इस समस्या से जल्द छुटकारा मिल सके। लेकिन कई बार पिंपल शरीर के उन हिस्सों पर निकल आते हैं जिन पर हमारा ध्यान नहीं जा पाता है। ऐसी ही एक समस्या है स्कैल्प पर पिंपल होना। इस समस्या का पता स्कैल्प को छूने पर ही पता चल पाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं स्कैल्प पर पिंपल क्यों होते हैं? साथ ही, इस समस्या से छुटकारा कैसे पाया जा सकता है? इस प्रश्नों के जवाब जानने के लिए हमने नई दिल्ली के एलांटिस हेल्थ केयर की एमडी और डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. चांदनी जैन गुप्ता (Dr. Chandani Jain Gupta, MBBS, MD- Dermatologist & Aesthetic Physician , Elantis Healthcare, New Delhi) से बात की।

01 - 2025-04-12T200715.760

स्कैल्प पर एक्ने-पिंपल होने के क्या कारण होते हैं? What Are the Causes of Scalp Pimples

फॉलिकुलिटिस

ऑयल, डेड स्किन सेल्स, पसीना और हेयर प्रोडक्ट्स के इस्तेमाल से हेयर फॉलिकल्स बंद हो सकते हैं। इस कारण स्कैल्प में बैक्टीरिया, यीस्ट और फंगी फैलने लगते हैं जिससे इंफेक्शन फैलता है और पिंपल्स होते हैं।

हाइजीन अवॉइड करना

स्कैल्प हाइजीन मेंटेन न होने से सिर में ऑयल, धूल-मिट्टी और बैक्टीरिया इकट्ठा होने लगते हैं। इस कारण इंफेक्शन फैलता है और स्कैल्प पिंपल्स हो सकते हैं।

गलत हेयर प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करना

कुछ हेयर प्रोडक्ट्स जैसे ड्राई शैंपू, ऑयल या जेल इस्तेमाल करने से भी पिंपल्स हो सकते हैं। इनके कारण क्लॉग पोर्स बंद हो जाते हैं और पिंपल्स आने लगते हैं।

इसे भी पढ़ें- स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर करने के लिए करें ये 5 योगासन, झड़ते बालों की समस्या में मिलेगा आराम

हेयर वॉश न करना

अगर आप वर्कआउट या ज्यादा पसीना आने के बाद हेयर वॉश नहीं करते हैं, तो इस कारण स्कैल्प में बैक्टीरिया इकट्ठा होकर पिंपल्स का कारण बन सकते हैं।

हार्मोनल इंबैलेंस

हार्मोनल इंबैलेंस के कारण स्कैल्प में ऑयल प्रोडक्शन बढ़ सकता है, जिससे स्कैल्प में पिंपल्स हो सकते हैं। अगर आप स्ट्रेस ज्यादा लेते हैं तो इस कारण भी स्किन इशुज और एक्ने-ब्रेकआउट हो सकते हैं।

एलर्जिक रिएक्शन

अगर कोई हेयर प्रोडक्ट इस्तेमाल करने से आपको एलर्जिक रिएक्शन हुआ है, तो स्कैल्प में एक्ने-पिंपल्स हो सकते हैं।

स्किन प्रॉब्लम

सेबोरहाइक डर्माटाइटिस और सोरायसिस जैसे स्किन इशुज में भी आपको स्कैल्प एक्ने हो सकते हैं। अगर आप स्कैल्प को कवर रखते हैं, तो इस कारण स्कैल्प में हीट और पसीना बढ़ता है जिससे पोर्स बंद होते हैं और पिंपल्स निकल सकते हैं।

इसे भी पढ़ें- क्या हेयर मास्क बालों की जड़ों (स्कैल्प) में लगाना सही है? जानें स्किन डॉक्टर से

स्कैल्प पिंपल से कैसे छुटकारा पाएं? How To Get Rid of Scalp Pimples

  • स्कैल्प को क्लीन रखने के लिए जेंटल शैंपू इस्तेमाल करें। अगर आपको स्कैल्प से पसीना ज्यादा आता है, तो फ्री होने के बाद हेयर वॉश करें।
  • स्कैल्प को क्लीन रखने के लिए डॉक्टर की सलाह पर मेडिकेटिड शैंपू चुनें। पिंपल पेन कम करने के लिए टी ट्री ऑयल इस्तेमाल करें। क्योंकि, इससे बैक्टीरियल और फंगल इंफेक्शन कम होता है।
  • कुछ दिन अपने हेयर प्रोडक्ट्स जैसे जेल, वैक्स और हैवी ऑयल इस्तेमाल न करें। क्योंकि इससे पिंपल्स की समस्या ज्यादा बढ़ सकती है।
  • स्कैल्प पिंपल्स को छूने की गलती न करें। क्योंकि, इससे बैक्टीरिया फैल सकते हैं और समस्या बढ़ सकती है।
  • सप्ताह में दो बार स्कैल्प को क्लीन जरूर करें। स्कैल्प को क्लीन करने के लिए स्कैल्प स्क्रब और एक्सफोलिएटिंग शैंपू इस्तेमाल करें। इससे स्कैल्प से डेड स्किन सेल्स क्लीन होंगे और पिंपल्स कम होना शुरू होंगे।
  • गंदे पिलो कवर या हैट्स पहनने से भी स्कैल्प एक्ने हो सकते हैं। क्योंकि, गंदे फेब्रिक पर बैक्टीरिया इकट्ठे होने लगते हैं जिससे स्कैल्प पिंपल हो सकते हैं।
  • स्कैल्प पिंपल्स स्ट्रेस के कारण भी हो सकते हैं। इसलिए मेडिटेशन, एक्सरसाइज और माइंडफुलनेस करने से स्ट्रेस से होने वाले ब्रेकआउट कम होंगे।

अगर स्कैल्प पिंपल्स बार-बार हो रहे हैं, दर्द ज्यादा है या फैल रहे हैं, तो बिना देरी किये डॉक्टर से संपर्क करें. क्योंकि। ऐसे में आपको प्रोपर ट्रीटमेंट की जरूरत हो सकती है।

Read Next

गर्मियों में हो रही सांस लेने में परेशानी? जानें कारण

Disclaimer