प्रेगनेंसी में घबराहट क्यों होती है? जानें इसे दूर करने के उपाय

प्रेगनेंसी में महिलाओं को अक्सर घबराहट महसूस होती है। लेकिन आप कुछ उपायों की मदद से इस परेशानी को कम कर सकती हैं।   
  • SHARE
  • FOLLOW
प्रेगनेंसी में घबराहट क्यों होती है? जानें इसे दूर करने के उपाय

महिलाओं को प्रेगनेंसी में कई तरह के शारीरिक व हार्मोनल बदलावों से गुजरना पड़ता है। प्रेगनेंसी के समय महिलाओं को हर तिमाही में कई लक्षण दिखाई देते हैं। इस दौरान महिलाओं दिमाग में कई तरह सवाल चर रहे होते हैं, जिसकी वजह से उनकों चिंता, तनाव व घबराहट होने लगती है। इसके अलावा हार्मोनल बदलावों के कारण भी महिलाओं को घबराहट महसूस होने लगती हैं। लेकिन प्रेगनेंसी में महिलाओं को घबराने के कारणों को समझकर उसे दूर करने का प्रयास करना चाहिए। क्योंकि प्रेगनेंसी में मां की चिंता व तनाव का सीधा असर उनके गर्भ में पल रहे बच्चे पर भी पड़ता है। इसलिए मां को अपने हर परेशानी को कम करने के लिए डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए। आगे जानते हैं प्रेगनेंसी में महिलाओं को घबराहट क्यों होती है और उसे कैसे दूर किया जा सकता है।  

प्रेगनेंसी में घबराहट के कारण  

प्रेगनेंसी में कई तरह के लक्षण दिखाई देने का सीधा संबंध महिलाओं के हार्मोनल बदलाव से होता है। इसके अलावा उनकी चिंता भी इस दौरान उनके लक्षणों को प्रभावित करती है। आगे जानते हैं प्रेगनेंसी में घबराहट के कारणों के विषय में।  

इसे भी पढ़े : नवजात शिशु की देखभाल किस तरह करनी चाहिए? जानें कुछ जरूरी सावधानियां 

anxiety in pregnancy in hindi

हार्मोनल बदलाव  

प्रेगनेंसी में भ्रूण के विकास के लिए महिलाओं के शरीर में हार्मोन में तेजी से बदलाव होते हैं। इन बदलावों की असर महिलाओं के मस्तिष्क पर भी पड़ता है। उनका मूड तेजी से बदलता है और कई बार उनको हार्मोनल बदलाव की वजह से घबराहट भी महसूस होने लगती है।  

पहली बार मां बनने वाली महिलाओं को चिंता होना 

पहली बार प्रेगनेंट होने वाली महिलाओं को प्रेगनेंसी में बच्चे के विकास को लेकर कई तरह की चिंता सताने लगती है। इसके अलावा उनके मन में भी डर उत्पन्न होने लगता है। ऐसे में उनको घबराहट होने लगती है।  

लो ब्लड प्रेशर की वजह से घबराहट 

प्रेगनेंसी में महिलाओं को ब्लड प्रेशर की समस्या रहती है। प्रेगनेंसी के समय जब महिला का बीपी लो होने लगता है तो उनको घबराहट महसूस होने लगती है। साथ ही चक्कर भी आने लगते हैं।   

इसे भी पढ़े : सिजेरियन डिलीवरी के बाद क्या-क्या नहीं खाना चाहिए? जानें वो फूड्स आइटम जो करेंगे नुकसान 

प्रेगनेंसी में घबराहट होने पर क्या करें? 

प्रेगनेंसी में कुछ घरेलू उपायों व दिनचर्या में बदलाव कर महिलाएं अपनी कई पेरशानियों को दूर कर सकती हैं। प्रेगनेंसी में घबराहट होना एक आम समस्या है ऐसा होने पर आप परेशान न हो और दिमाग को शांत रखें। प्रेगनेंसी में महिलाओं को घबराहट होने पर निम्न तरह के उपाय अपनाने चाहिए।   

  • किसी भी विषय के बारे में ज्यादा न सोचें।  
  • किसी भी विषय को लेकर चिंता व तनाव हो रहा हो तो घर की किसी बुजुर्ग महिला या डॉक्टर से उस बारे में बात करें।  
  • पर्याप्त नींद लें। अक्सर नींद की कमी की वजह से महिलाओं को घबराहट होने लगती है।  
  • एक्सरसाइज को दिनचर्या में शामिल करें। प्रेगनेंसी में डॉक्टर की सलाह से एक्सरसाइज करें।  
  • पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं। प्रेगनेंसी में खुद को हाइड्रेट रखकर आप हार्मोन को काफी हद तक बैलेंस कर सकती हैं।  
  • पौष्टिक आहारों को डाइट मे शामिल करें। ज्यादा तेल व मसालेदार खाने से बचें।  
  • शराब व धूम्रपान करने से दूर रहें। इससे मानसिक स्वास्थ्य पर दुष्प्रभाव पड़ता है।  

 

Read Next

प्रेग्नेंसी में हो रहा है मिट्टी खाने का मन, तो जान लें इसका बच्चे की सेहत पर क्या असर पड़ता है?

Disclaimer