घर में है पालतू बिल्ली तो इस बीमारी से रहें सावधान, जानें कैट स्क्रैच फीवर के लक्षण, कारण और इलाज

अकसर कुछ लोग बिल्ली को बेहद पसंद करते हैं और उन्हें पालते भी हैं। लेकिन बिल्ली के कारण व्यक्ति कैट स्क्रैच फीवर का शिकार हो सकता है।

Garima Garg
Written by: Garima GargUpdated at: Sep 29, 2021 15:18 IST
घर में है पालतू बिल्ली तो इस बीमारी से रहें सावधान, जानें कैट स्क्रैच फीवर के लक्षण, कारण और इलाज

मलेरिया और डेंगू दिवस 2023: बुखार के कारण, लक्षण और रोकथाम गाइड - Onlymyhealth

आजकल हर घर में एक ना एक पालतू जानवर जरूर मिलता है। कुछ लोग कुत्ते को पालते हैं तो कुछ लोग बिल्ली या तोते को। लेकिन क्या आप जानते हैं कि बिल्ली का काटा व्यक्ति के शरीर मेंएक गंभीर समस्या को पैदा कर सकता है। जी हां, आज हम बात कर रहे हैं कैट स्क्रैच फीवर (Cat Scratch Fever/lymphoreticulosis) की। जब कोई बिल्ली बार्टोनेला हेंसेले बैक्टीरिया (Bartonella henselae) से संक्रमित हो जाती हैं तो उसके काटने, खरोंच मारने या चाटने पर व्यक्ति कैट स्क्रैच फीवर का शिकार हो सकता है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। बता दें कि यह बैक्टीरिया आमतौर पर उन लोगों के लिए खतरनाक है जिनकी इम्यूनिट बेहद कमजोर होती है। जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत हैं उनके शरीर में हल्के-फुल्के लक्षण नजर आ सकते हैं। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे की कैट स्क्रैच फीवर के लक्षण क्या हैं? साथ ही कारण और इलाज भी जानेंगे। पढ़ते हैं आगे

कैट स्क्रैच फीवर के लक्षण

बता दें कि शुरुआती दिनों में कैट स्क्रैच फीवर के लक्षण नजर नहीं आते हैं। उस दौरान शरीर में बैक्टीरिया पैदा होने लगते हैं। संक्रमित व्यक्ति को लगभग 10 से 14 दिनों शरीर में किसी प्रकार की गांठ या छाला महसूस होता है। यह छाला हाथ, बालों की जड़ों में, बाजू आदि पर दिख सकता है। हालांकि यह गांठ या छाला इतना छोटा होता है कि कोई इसे नोटिस नहीं कर पाता। वहीं कुछ हफ्तों बाद लिंफ नोड्स में सूजन आ जाती है और सूजन के साथ त्वचा बेहद गर्म, लाल और द्रव से बरी हुई महसूस होती है। इसके अलावा अन्य लक्षण भी महसूस हो सकते हैं। इससे संबंधित रिसर्च पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। यह लक्षण निम्न प्रकार हैं-

1 - पेट में दर्द होना

2 - थकान महसूस करना

3 - भूख में कमी होना

4 - सिर दर्द होना

5 - थकान महसूस करना

6 - गले में खराश होना

7 - जोड़ों में दर्द होना

इसे भी पढ़ें- डाइट और फिटनेस

नोट-  इस समस्या के दौरान व्यक्ति को गंभीर लक्षण नहीं नजर आते हैं। लेकिन हां व्यक्ति को बहुत तेज बुखार हो जाता है जो समय रहते बढ़ने लगता है। वहीं अगर यह समस्या 5 साल से छोटे बच्चों को हुई है तब यह गंभीर लक्षण पैदा कर सकती है।

कैट स्क्रैच फीवर के कारण

बता दें कि जब कोई संक्रमित बिल्ली जो कि बार्टोनेला हेंसेले बैक्टीरिया (B. henselae) से ग्रस्त होती है तो उसके काटने पर व्यक्ति कैट स्क्रैच फीवर की समस्या का शिकार हो सकता है। बिल्ली की लार में ये बैक्टीरिया मौजूद होता है जो व्यक्ति की त्वचा के संपर्क में आकर व्यक्ति को भी संक्रमित कर सकता है।

कैट स्क्रैच फीवर का इलाज

ये कोई गंभीर समस्या नहीं होती है। ऐसे में जब कोई व्यक्ति इस समस्या का शिकार हो जाता है तो डॉक्टर लक्षणों के ध्यान में रखते हुए कुछ एंटीबायोटिक्स लिख कर दे सकते हैं। वहीं कुछ घरेलू उपचार जैसे आराम करना, दर्द निवारक गोलियों का सेवन आदि से भी इस समस्या के लक्षणों को कम कर सकता है। जब किसी व्यक्ति को एक बार कैट स्क्रैच फीवर समस्या हो जाती है तो वह दोबारा इस समस्या से ग्रस्त नहीं हो सकता।

इसे भी पढ़ें- ज्यादा हांफने (ओवर ब्रीदिंग) के क्या कारण हो सकते हैं? जानें इसके लक्षण, खतरे और बचाव के टिप्स

कैट स्क्रैच फीवर से बचाव

1 - यदि आपके घर में किसी व्यक्ति की इम्यूनिटी कमजोर है तो एक वर्ष से अधिक उम्र वाली बिल्ली ही गोद लें। क्योंकि बिल्ली के बच्चे में ये समस्या ज्यादा देखी गई है।

2 - बिल्ली को कभी भी घाव या त्वचा के खरोंच को चाटने ना दें।

3 - जंगली बिल्लियों को पालने से बचें।

4 - जब भी बिल्ली के संपर्क में आएं या बिल्ली के साथ खेलें तो उसके बाद अपने हाथ पैरों को जरूर धोएं।

नोट - ऊपर बताए गए बिंदुओं से पता चलता है कि बिल्ली के काटने पर कुछ लोगों को कैट स्क्रैच फीवर हो सकता है। यह समस्या आम तौर पर एक बैक्टीरिया के कारण होती है। यदि किसी व्यक्ति को ऊपर बताए लक्षण नजर आएं तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। यदि आपके घर में बिल्ली है तो थोड़ी सी सावधानी बरतनी जरूरी है। खासकर संक्रमित बिल्ली के संपर्क में आने से बचें।

इस लेख में फोटोज़ shutterstock से ली गई हैं। 

Disclaimer