Doctor Verified

क्या टॉयलेट सीट शेयर करने से भी हो सकता है STI? जानें डॉक्टर से

कई लोग अक्सर पब्लिक टॉयलेट इस्तेमाल करने से डरते हैं, क्योंकि उन्हें लगता है कि ऐसे यौन संचारित संक्रमण यानी STI हो सकता है। आइए जानते हैं क्या टॉयलेट शेयर करने से STI होता है?
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या टॉयलेट सीट शेयर करने से भी हो सकता है STI? जानें डॉक्टर से


पब्लिक टॉयलेट का इस्तेमाल करना अक्सर लोगों की मजबूरी होती है। कोई भी व्यक्ति पब्लिक टॉयलेट का इस्तेमाल करना पसंद नहीं करता है, खासकर अगर वह गंदा हो और हाइजीन का ध्यान न रखा गया हो। टॉयलेट की सीट पर कई तरह के बैक्टीरिया और इंफेक्शन होते हैं, जो अक्सर यूरिन इंफेक्शन या अन्य समस्याओं का कारण बन सकते हैं। इतना ही नहीं, कई लोगों को पब्लिक टॉयलेट इस्तेमाल करते समय यौन संचारित संक्रमण (STI) होने का डर भी रहता है। ऐसे में आइए दिल्ली के नारायणा अस्पताल की सीनियर कंसल्टेंट और गायनोकोलॉजिकल ऑन्कोलॉजी डॉक्टर रश्मि रेखा बोरा से जानते हैं कि क्या टॉयलेट सीट इस्तेमाल करने से STI हो सकता है या नहीं?

क्या टॉयलेट सीट से STI हो सकता है?

गायनोकोलॉजिकल ऑन्कोलॉजी डॉक्टर रश्मि रेखा बोरा का कहना है कि, "टॉयलेट सीट शेयर करने से STI नहीं फैलता है। STI आमतौर पर यौन संपर्क से फैलते हैं। टॉयलेट सीट या कपड़े शेयर करने से यौन संचारित संक्रमण नहीं फैलता है।" बता दें कि टॉयलेट सीट पर वायरस या बैक्टीरिया का टिकना मुश्किल होता है, या ये आमतौर पर कुछ सेकेंड तक ही रहते हैं। अगर टॉयलेट सीट पर कोई STI भी है तो इंफेक्शन फैलने के लिए खुला घाव पर बैक्टीरिया का लगना जरूरी है। इसलिए, टॉयलेट सीट से STI होना लगभग असंभव होता है, यह बात सिर्फ एक मिथक है, इसका कोई वैज्ञानिक आधार नहीं है।

इसे भी पढ़ें: यौन संचारित संक्रमण को लेकर अक्सर लोगों के मन में रहते हैं ये 7 सवाल, जानें क्या है डॉक्टर के जवाब

STI फैलने के कारण

यौन संचारित संक्रमण यानी STI फैलने के पीछे कई कारण हो सकते हैं, जिसमें-

असुरक्षित यौन संबंध

यौन संबंध बनाने के दौरान संक्रमित व्यक्ति के साथ शारीरिक संबंध बनाते समय स्वस्थ व्यक्ति के शरीर में ब्लड, स्पर्म या योनि लिक्विड जाने से हेल्दी व्यक्ति को भी STI होने का जोखिम बढ़ जाता है।

एक से ज्यादा व्यक्ति के साथ यौन संबंध

एक से ज्यादा व्यक्ति के साथ फिजिकल रिलेशनशिप होने के कारण भी STI फैलने का जोखिम बढ़ जाता है। ऐसा माना जाता है कि जितने ज्यादा यौन साथी होंगे STI के संपर्क में आने की संभावना भी उतनी ही ज्यादा बढ़ेगी।

STI-from-toilet-seat-inside

मां से बच्चे में संक्रमण फैलना

किसी महिला को STI होने पर प्रेग्नेंसी के दौरान गर्भ में पल रहे भ्रूण को भी STI होने की संभावना बढ़ जाती है।

इसे भी पढ़ें: यौन संचारित संक्रमण (STI) और यौन संचारित रोग (STD) में क्या अंतर होता है? डॉक्टर से जानें

इंजेक्शन

नशीली दवाओं या ड्रग्स लेने वाले लोगों में अक्सर STI फैलने की संभावना ज्यादा होती है। क्योंकि ड्रग्स लेने वाले लोग एक ही इंजेक्शन का इस्तेमाल करते हैं, जिससे खून के जरिए STI फैल सकता है।

STI फैलने से कैसे रोकें?

STI फैलने से बचाने (sti se kaise bachav kare) के लिए जरूरी है कि आप इन बातों का ध्यान रखें-

  • फिजिकल रिलेशनशिप के लिए एक ही पार्टनर रखें, क्योंकि ज्यादा पार्टनर होने से STI फैलने का जोखिम ज्यादा होता है।
  • फिजिकल होने के दौरान प्रोटेक्शन का इस्तेमाल करे, ताकि इंफेक्शन फैलने का जोखिम कम हो।
  • अस्पताल में इंजेक्शन लगने के दौरान ध्यान रखें की किसी के द्वारा इस्तेमाल किया जाने वाला इंजेक्शन न उपयोग करें।
  • समय पर हेपेटाइटिस बी और ह्यूमन पेपिलोमावायरस से बचाव के लिए वैक्सीन लगवाएं।

निष्कर्ष

टॉयलेट सीट शेयर करने से STI नहीं फैलता है, यह सिर्फ एक मिथक है। लेकिन, हाइजीन के लिहाज से हमेशा पब्लिक टॉयलेट इस्तेमाल करते समय साफ-सफाई का ध्यान दें, ताकि यूरिन इंफेक्शन फैलने का जोखिम कम हो।

Image Credit: Freepik

FAQ

  • STI से आप क्या समझते हैं?

    एसटीआई यानी यौन संचारित संक्रमण, एक ऐसा इंफेक्शन है, जो यौन संपर्क के जरिए एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में फैलता है। इसके कई अलग-अलग प्रकार होते हैं, जिसमें क्लैमाडिया, गोनोरिया, सिफलिस, एचआईवी और एचपीवी शामिल है।
  • एसटीआई टेस्ट क्या है?

    एसटीआई टेस्ट यानी यौन संचारित संक्रमणों की जांच करना है। यह टेस्ट इस बारे में पता लगाने के लिए किया जाता है कि क्या किसी व्यक्ति को यौन संचारित रोज है या नहीं।
  • एसटीआई के क्या लक्षण हैं?

    एसटीआई के लक्षणों में आमतौर पर प्राइवेट पार्ट के रास्ते पर घाव, डिस्चार्ज, पेशाब करते समय दर्द होना, खुजली या जलन महसूस होना शामिल है।

 

 

 

Read Next

क्या आपको भी रहता है एक तरफ कंधे में दर्द? एक्सपर्ट से जानें इसके 6 कारण

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version


TAGS