Doctor Verified

क्या काला चश्मा लगाने से आई फ्लू नहीं होता है? जानें क्या कहते हैं डॉक्टर

Can Wearing Dark Glasses Prevent Eye Flu: ऐसा कहा जाता है कि आई फ्लू को फैलने से रोकने के लिए काला चश्मा लगाना चाहिए, जानें सच्चाई।
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या काला चश्मा लगाने से आई फ्लू नहीं होता है? जानें क्या कहते हैं डॉक्टर


Can Wearing Dark Glasses Prevent Eye Flu: बारिश और मानसून के दौरान कई गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। इन दिनों बढ़ते संक्रमण की वजह से आई फ्लू के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। आई फ्लू को कंजंक्टिवाइटिस और पिंक आई के अलावा आंख आना भी कहते हैं। इस गंभीर बीमारी से बचाव के लिए लोग काला चश्मा पहनते हैं। आंख में इन्फेक्शन फैलने की वजह से आपको इस गंभीर समस्या का सामना करना पड़ता है। सही समय पर इलाज और बचाव के उपायों को अपनाने से आप इस बीमारी से जल्दी ठीक हो सकते हैं। चूंकि इन दिनों आई फ्लू तेजी से फैल रहा है, इस वजह से इंटरनेट और सोशल मीडिया पर कई तरह की बातें भी की जा रही हैं। आयु फ्लू से जुड़ी भ्रामक बातों पर भरोसा करने से आपकी आंखों को कई नुकसान पहुंच सकते हैं। ऐसा कहा जाता है कि आई फ्लू को फैलने से रोकने के लिए काला चश्मा लगाना चाहिए। आइये इस लेख में विस्तार से जानते हैं कि क्या वाकई काला चश्मा लगाने से आई फ्लू नहीं फैलता है?

क्या काला चश्मा लगाने से आई फ्लू नहीं होता है?- Can Wearing Dark Glasses Prevent Eye Flu in Hindi

आई फ्लू का संक्रमण होने पर मरीज की आंखों में दर्द, लालिमा और सूजन जैसी परेशानियां होती हैं। इस बीमारी से संक्रमित व्यक्ति के सीधे संपर्क में आने से आपको भी संक्रमण होने का खतरा रहता है। आई फ्लू का संक्रमण एडेनोवायरस के संक्रमण की वजह से फैलता है। एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में आई फ्लू फैलने का खतरा तब रहता है, जब संक्रमित व्यक्ति बार-बार आंखों को छूने के बाद दूसरों के संपर्क में आता है। सीतापुर आंख अस्पताल के नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. धर्मेंद्र सिंह कहते हैं कि इस बीमारी में डॉक्टर काले रंग का चश्मा लगाने की सलाह देते हैं। दरअसल, काला चश्मा लगाने के बाद व्यक्ति अपनी आंखों को बार-बार नहीं छूता है। आंख रगड़ने और आंखों में धूल-मिट्टी जाने का खतरा कम होने से मरीज जल्दी ठीक हो जाता है। इससे भले ही आई फ्लू फैलने का खतरा कम होता है, लेकिन चश्मा लगाने से आई फ्लू ठीक होने में कोई संबंध नहीं है।

Can Wearing Dark Glasses Prevent Eye Flu

इसे भी पढ़ें: Eye Flu: आई फ्लू क्या है? जानें इसके लक्षण, कारण, बचाव और इलाज

आमतौर पर आई फ्लू से ठीक होने में मरीज को 4 से 5 दिन लगते हैं। संक्रमण के तीन-चार दिन बाद मरीज के लक्षण भी कम होने लगते हैं। आई फ्लू से संक्रमित होने के बाद डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए। इस बीमारी में ओवर द काउंटर दवाओं का सेवन करना बहुत नुकसानदायक माना जाता है। 

आई फ्लू के लक्षण- Eye Flu Symptoms in Hindi

आई फ्लू की समस्या में मरीज की आंखों में दर्द, सूजन और लालिमा जैसी परेशानियां होती हैं। इसकी वजह से आंखों से पानी बहने लगता है। संक्रमण बढ़ने पर मरीज को देखने में परेशानी हो सकती है। आई फ्लू होने पर मरीज में ये लक्षण दिखते हैं-

आंखों में कीचड़ ज्यादा आना

आंखों का लाल होना

सुबह उठने पर आंखों का चिपकना

आंखों में सूजन

आंख दर्द की समस्या

आंख से पानी आना और खुजली

ज्यादातर लोगों में यह संक्रमण हाथों के जरिए ही फैलता है। गंदे हाथ से आंखों को छूने से बचना चाहिए। इसके अलावा कपड़े, तौलिया, टूथब्रश और मेकअप की चीजों को दूसरे के साथ शेयर न करें। अगर आप सार्वजानिक जगहों पर जाते हैं, तो संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए दरवाजों के हैंडल, या किसी भी सतह को छूने से बचें।

(Image Courtesy: Freepik.com)

Read Next

Conjunctivitis: 5 तरह के होते हैं कंजंक्टिवाइटिस (आई फ्लू), इन तरीकों से करें पहचान

Disclaimer