क्या प्रेगनेंसी में नाशपाती खा सकते हैं?

Can we eat pear during pregnancy : अगर आपको प्रेगनेंसी के दौरान हाई ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल की दिक्कत रहती है, तो आप नाशपाती का सेवन कर सकते हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या प्रेगनेंसी में नाशपाती खा सकते हैं?


Can we eat pear during pregnancy : प्रेगनेंसी जीवन के सबसे नाजुक समय होता है। इस दौरान महिलाओं को अपना खास ख्याल रखना होता है। साथ ही उन्हें अपने आहार में सभी तरह के पोषक तत्वों को शामिल करना चाहिए। प्रेगनेंसी के दौरान महिलाएं कई चीजों के सेवन को लेकर संशय में होती हैं कि वे इसका सेवन कर सकती हैं या नहीं। ऐसा ही एक फल है नाशपाती। कई लोगों के मन में ये सवाल आता है कि क्या प्रेगनेंसी के दौरान नाशपाती का सेवन करना चाहिए? दरअसल गर्भावस्था के दौरान आप नाशपाती का सेवन कर सकते हैं। इसमें मौजूद विटामिन, मिनरल, फोलेट, आयरन, पोटैशियम, मैग्नीशियम, मैंगनीज, कॉपर और फाइबर भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इससे आपको गर्भावस्था के दौरान कई लाभ मिल सकते हैं। आइए जानते हैं कि नाशपाती प्रेगनेंसी के दौरान आपके लिए कैसे फायदेमंद है?

प्रेगनेंसी के दौरान नाशपाती खाने के फायदे

1. हाई ब्लड प्रेशर की समस्या

प्रेगनेंसी के दौरान अगर आपको हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है, तो आपको नाशपाती का सेवन जरूर करना चाहिए। इसमें भरपूर मात्रा में पोटैशियम और मैग्नीशियम पाया जाता है, जो हाई ब्लड प्रेशर को कम करने में मददगार साबित हो सकता है। नाशपाती के सेवन से गर्भावस्था के दौरान प्रीक्लेम्पसिया का खतरा भी कम हो सकता है। 

can-we-eat-pear-during-pregnancy

2. मॉर्निंग सिकनेस

गर्भावस्था की पहली तिमाही में मतली व उल्टी यानी मॉर्निंग सिकनेस की समस्या सबसे अधिक होती है। इससे आपका पूरा दिन प्रभावित हो सकता है। मॉर्निंग सिकनेस को दूर करने के लिए आप सुबह नाश्ते में नाशपाती का सेवन कर सकते हैं। इससे आपका मूड भी फ्रेश रहता है और पूरे दिन आप अच्छा अनुभव करती हैं। 

3. हृदय स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद

प्रेगनेंसी के दौरान महिलाओं में कई शारीरिक और मानसिक बदलाव होते हैं। इससे गंभीर हृदय समस्याएं हो सकती है। नाशपाती में मौजूद पोटैशियम आपके हृदय स्वास्थ्य के लिए काफी अच्छा होता है। इसे आप सलाद या जूस के रूप में भी पी सकते हैं। इससे हार्ट स्ट्रोक और अटैक का खतरा कम हो सकता है। 

इसे भी पढ़ें- प्रेगनेंसी में खाली पेट क्या खाना चाहिए और क्या नहीं? डायटीशियन से जानें सुबह के पहले आहार की पूरी जानकारी

4. कोलेस्ट्रॉल लेवल 

गर्भावस्था के दौरान कोलेस्ट्रॉल का स्तर भी बढ़ सकता है। इसे बैलेंस करने में भी नाशपाती फायदेमंद साबित हो सकती है। नाशपाती में पेक्टिन नामक फाइबर पाया जाता है, जो खराब कोलेस्ट्रॉल (एलडीएल) को कम करने में सहायता करता है। 

pear-benefits-in-pregnancy

5. फाइबर से भरपूर 

प्रेगनेंसी में आपको अपने आहार में फाइबर की मात्रा जरूर शामिल करनी चाहिए। यह कब्ज और अपच की दिक्कत को दूर कर पाचन तंत्र को स्वस्थ बना सकता है। नाशपाती में डाइटरी फाइबर पाया जाता है, जो खाने को उचित ढंग से पचाता है।

(All Image Credit- Freepik.com)

Read Next

गुनगुने पानी में मिलाकर खाएं दालचीनी, लौंग, जीरा और धनिया का पाउडर, मिलेंगे ये 5 फायदे

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version